Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »तिरुपति मंदिर जाने की कर लें तैयार, अगस्त के लिए इस दिन बुक होगी ₹300 स्पेशल एंट्री टिकट

तिरुपति मंदिर जाने की कर लें तैयार, अगस्त के लिए इस दिन बुक होगी ₹300 स्पेशल एंट्री टिकट

आंध्र प्रदेश में स्थित तिरुपति बालाजी के मंदिर में दर्शन करने जाने वाले भक्तों की संख्या हजारों में होती है। सामान्य दिनों में ही लाइन में लगकर भगवान बालाजी के दर्शन करने में करीब 4 से 5 घंटों का समय लग जाता है। ऐसे में अगर कोई विशेष मौका हो तो भगवान के दर्शन मिलने में और ज्यादा वक्त लग सकता है। सर्दी के मौसम में तो लाइन में लगने में किसी को कोई परेशानी नहीं होती है।

लेकिन जरा सोचिए, एक तो मई-अगस्त की गर्मी, तेज धूप और अगर इसी बीच बारिश शुरू हो गयी तो फिर परेशानियां कई गुना बढ़ जाएंगी। इसलिए अच्छा होता है कि प्रति श्रद्धालु मात्र ₹300 का अतिरिक्त शुल्क स्पेशल एंट्री टिकट ले लें। स्पेशल एंट्री टिकट लेकर बालाजी मंदिर में दर्शन करने में अधिकतम 1 से डेढ़ घंटे का वक्त ही लग सकता है।

tirupati temple andhra pradesh special entry ticket

अगस्त महीने के लिए तिरुपति बालाजी मंदिर में स्पेशल एंट्री दर्शन टिकट की बुकिंग जल्द शुरू होने वाली है। अगर आप अगले महीने तिरुपति बालाजी के दर्शन करने जाने की योजना बना रहे हैं तो फिर ज्यादा सोच-विचार न करते हुए टिकट बुक कर ही डालिए।

कब से शुरू होगी स्पेशल एंट्री टिकट की बुकिंग?

अगस्त 2024 के लिए तिरुपति बालाजी मंदिर में ₹300 की स्पेशल एंट्री दर्शन टिकट की बुकिंग 24 मई 2024 को सुबह 10 बजे शुरू होगी। वहीं 23 मई 2024 को दोपहर 3 बजे वरिष्ठ नागरिक व दिव्यांग कोटा से अगस्त माह के लिए बुकिंग शुरू होगी। तिरुमला और तिरुपति अकोमडेटेशन कोटा की बुकिंग 24 मई को दोपहर 3 बजे खुलेगी। इन सभी बुकिंग के लिए आपको तिरुमला तिरुपति देवस्थानम के आधिकारिक वेबसाइट https://ttdevasthanams.ap.gov.in पर जाना होगा।

कैसे करेंगे बुकिंग

Tirupati Temple August Special Entry Ticket

स्पेशल एंट्री दर्शन टिकट व अन्य सभी बुकिंग के लिए सबसे पहले तिरुमला तिरुपति देवस्थानम के आधिकारिक वेबसाइट पर अपने मोबाइल फोन के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। बुकिंग से संबंधित विस्तृत जानकारी और तिरुपति मंदिर के अन्य अनुष्ठानों की जानकारी तिरुपति देवस्थानम के वेबसाइट पर उपलब्ध है।

तो फिर सोच-विचार करने में ज्यादा वक्त न गंवाते हुए अगर आप अगस्त में तिरुपति मंदिर जाने की योजना बना रहे हैं तो निश्चित रूप से मात्र ₹300 खर्च करके स्पेशल एंट्री दर्शन टिकट की बुकिंग कर लें। क्योंकि बुकिंग शुरू होने का समय तो तिरुपति देवस्थानम की तरफ से जारी कर दिया गया है लेकिन बुकिंग कब Close हो जाएगी, इस बाबत कोई जानकारी नहीं दी गयी है। इस टिकट की मदद से न सिर्फ तिरुपति बालाजी के दर्शन जल्दी मिलेंगे बल्कि तिरुपति मंदिर का प्रसिद्ध श्रीवरी लड्डू भी मुफ्त मिलेगा।

More News

    Read more about: andhra pradesh tirupati temple
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+