Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »प्राण-प्रतिष्ठा के बाद क्या वाकई घटी है अयोध्या एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या? क्या कहते हैं आंकड़े!

प्राण-प्रतिष्ठा के बाद क्या वाकई घटी है अयोध्या एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या? क्या कहते हैं आंकड़े!

इस साल जनवरी माह में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में बालक राम की प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन किया गया था। इस मौके पर सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में रामभक्त अयोध्या आएंगे, इस बात का अंदाजा लगाते हुए ही प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से 1 महीने पहले ही यानी दिसंबर 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन कर दिया था।

इससे न सिर्फ प्राण-प्रतिष्ठा के समय अयोध्या जाने वाले VIP और VVIP मेहमानों को फायदा मिला था बल्कि तीर्थ यात्रियों को भी काफी सुविधा हो रही थी। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के कुछ महीनों बाद तक मीडिया रिपोर्ट्स में तो यह दावा किया जाता रहा कि अयोध्या एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ विमान सेवाओं का लाभ उठाकर यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी काफी वृद्धि हुई है। लेकिन....

ayodhya airport

अयोध्या में राम मंदिर के भव्य उद्घाटन समारोह के संपन्न होने के कुछ महीनों बाद से ही (अगस्त 2024) विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जाने लगा कि अयोध्या का क्रेज अब खत्म हो चुका है। अयोध्या में फ्लाइट्स को बंद कर दिया जा रहा है। अयोध्या से और वहां के लिए दैनिक उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स को अब साप्ताहिक कर दिया जा रहा है।

लेकिन क्या इन दावों में जरा सी भी सच्चाई है? क्या वाकई सोशल मीडिया और व्लॉगिंग के बदौलत ट्रेंड में बने रहने वाला श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का क्रेज खत्म हो चुका है? क्या सच में अयोध्या जाने वाली फ्लाइट्स की संख्या घट गयी है और क्या विमान से अयोध्या जाने वाले यात्रियों की संख्या में गिरावट दर्ज की गयी है?

क्या घटी है फ्लाइट्स की संख्या?

इन सभी सवालों का जबाव हम आंकड़ों की मदद से देंगे। लोकसभा से मिले जानकारी के आधार पर यह पता चलता है कि अक्तूबर 2024 को अयोध्या के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करने वाले घरेलू विमानों की संख्या थी 557। यानी अगर दैनिक फ्लाइट्स की संख्या पर नजर डाली जाए तो यहां हर दिन लगभग 18 फ्लाइट्स लैंड करती और उड़ान भरती है।

ayodhya airport details

वहीं जनवरी 2024 में जब राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला था या हुआ था, तब अयोध्या एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली फ्लाइट्स की संख्या थी 332। हालांकि अगले कुछ महीनों के दौरान फ्लाइट्स की संख्या में तेजी से वृद्धि जरूर हुई थी और बाद में थोड़ी गिरावट भी आयी थी।

यात्रियों की संख्या क्या बढ़ी?

आंकड़ों पर अगर ध्यान दिया जाए तो अयोध्या आने वाले घरेलू यात्रियों की संख्या में बहुत ज्यादा अंतर नहीं आया है। हालांकि फरवरी-मार्च 2024 के मुकाबले में सितंबर-अक्तूबर 2024 को अयोध्या आने वाले यात्रियों की संख्या में थोड़ी कमी तो दर्ज हुई है, लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में यात्री अयोध्या एयरपोर्ट से होकर आवाजाही करते हैं।

आंकड़ों पर डालते हैं एक नजर

ayodhya international airport

अयोध्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली फ्लाइट्स -

महीना अंतर्राष्ट्रीय उड़ान घरेलू उड़ान कुल
1
दिसंबर-23 4 4
2
जनवरी-24 1 331 332
3
फरवरी-24 665 665
4
मार्च-24 693 693
5
अप्रैल-24 654 654
6
मई-24 5 644 649
7
जून-24 680 680
8
जुलाई-24 570 570
9
अगस्त-24 542 542
10
सितंबर-24 2 592 594
11
अक्टूबर-24 1 557 558

अयोध्या एयरपोर्ट पर लैंड करने वाले यात्रियों की संख्या -

महीना अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों की संख्या घरेलू यात्रियों की संख्या कुल
1
दिसंबर-23 435 435
2
जनवरी-24 25436 25436
3
फरवरी-24 90183 90183
4
मार्च-24 96961 96961
5
अप्रैल-24 89729 89729
6
मई-24 12 80517 80529
7
जून-24 99781 99781
8
जुलाई-24 85536 85536
9
अगस्त-24 76574 76574
10
सितंबर-24 4 85781 85785
11
अक्टूबर-24 6 79842 79848

More News

Read more about: ayodhya ram mandir temple
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+