Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »स्वतंत्रता दिवस पर बुक करें फ्लाइट की टिकटें, मिल रही बंपर छुट

स्वतंत्रता दिवस पर बुक करें फ्लाइट की टिकटें, मिल रही बंपर छुट

घुमने या किसी काम से दूसरे शहर जाना है लेकिन फ्लाइट की टिकटों की बढ़ी कीमतों से परेशान हैं! तो जल्दी से उठाइए अपना फोन और एयरलाइंस द्वारा दी जा रही Independece Day सेल का लाभ उठाइए। जल्दी कीजिए...यह सेल काफी कम समय तक ही चलेगी। भारत अपनी स्वतंत्रता का 76वां साल मना रहा है। इस खुशी में एयरलाइंस कंपनी Indigo और Spicejet ने स्पेशल सेल अनाउंस किया है।

Plane

Spicejet का Independence Day सेल

एयरलाइंस कंपनी Spicejet ने भी अपने यात्रियों के लिए स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सेल अनाउंस किया है। यह सेल 14 अगस्त 2023 से शुरू हो चुकी है। Spicejet के आधिकारिक वेबसाइट www.spicejet.com पर जाकर अपना टिकट बुक करके आप इस सेल का फायदा उठा सकते हैं। इस ऑफर में घरेलु उड़ान की वन-वे टिकटों की कीमतें 1,515 रुपये से शुरू होंगी। इसके साथ ही 2000 रुपये तक का फ्री फ्लाइट वाउचर और अपनी पसंद की सीटें सिर्फ 15 रुपये की शुरुआती कीमत से ही बुक कर सकेंगे।

Spicejet

यह ऑफर 20 अगस्त 2023 को रात 11.59 बजे तक ही मिलेगा। ध्यान रहे, इस ऑफर में आप 15 अगस्त 2023 से 30 मार्च 2024 के बीच की यात्रा टिकटों की बुक कर सकेंगे। यह ऑफर चुनिंदा घरेलु, डायरेक्ट और वन वे फ्लाइट्स पर ही दी जा रही है। ऑफर के तहत मिलने वाली सीटें पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेंगी।

Indigo का सेल सिर्फ आज ही है Live

एयरलाइंस कंपनी इंडिगो का Independece Day सेल सिर्फ 15 अगस्त 2023 को ही Live होगा। Indigo के Unity Sale में आपको टिकट की कीमतों पर 25% तक की छुट मिल सकती है। अगर आप 15 अगस्त 2023 को इंडिगो एयरलाइंस के आधिकारिक वेबसाइट goindigo.in या मोबाइल ऐप से फ्लाइट की टिकट बुक करते हैं तो टिकट बुक करते समय आपको कुपन कोड 'INDIGO76' इस्तेमाल करना होगा।

Indigo

आपको टिकट की कीमतों में 25% तक की छुट मिल सकती है। मगर ध्यान रहे, आपको 15 अगस्त 2023 से 15 जून 2024 के बीच की यात्रा के लिए ही टिकट लेना पड़ेगा। यह ऑफर आज रात यानी 15 अगस्त की रात को 12 बजे तक ही मिलेगी।

बता दें, यहां दी गयी सभी जानकारियां मीडिया रिपोर्ट्स व एयरलाइंस कंपनी द्वारा दी गयी जानकारी के आधार पर ही दी गयी है। शर्तों में किसी भी प्रकार के परिवर्तन के लिए नेटिवप्लैनेट जिम्मेदार नहीं होगा।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+