Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अमेरिका में तेजी से फैल रहा है कोरोना का नया वेरिएंट 'FLiRT', क्या यहां भी है खतरा?

अमेरिका में तेजी से फैल रहा है कोरोना का नया वेरिएंट 'FLiRT', क्या यहां भी है खतरा?

लोगों के दिलों में आज भी कोरोना अतिमारी की यादें ताजे हैं। इस अतिमारी ने न जाने कितने घरों को उजाड़ दिया और कितने हंसते-खेलते परिवारों को तबाह कर दिया था। 2.5 साल से ज्यादा समय तक पूरी दुनिया में तबाही मचाने के बाद लग रहा था कि कोरोना अतिमारी से मुक्ति मिल गयी है। पर ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है।

हाल ही में आयी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कोरोना के वायरस ने एक बार फिर से म्यूटेशन करके एक नया सेट तैयार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार कोरोना के इस नये म्यूटेशन से उत्पन्न वेरिएंट को 'FLiRT' (फ्लिर्ट) का नाम दिया गया है। अध्ययन में यह बात सामने आयी है कि ओमिक्रॉन फैमिली से संबंधित कोरोना का नया वेरिएंट JN.1 का ही एक नया वेरिएंट है, जिसके बारे में कहा जाता है कि वह बड़ी तेजी से फैलता है। बताया जाता है कि कोरोना का नया वेरिएंट 'FLiRT' अमेरिका में तेजी से अपने पांव पसार रहा है।

covid 19 new variant flirt

कोविड 19 के KP.2 और KP 1.1 वेरिएंट को ओमिक्रॉन के मुकाबले अधिक संक्रामक माना जाता था। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि इन सभी वेरिएंट के लक्षण लगभग एक समान ही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कोरोना के KP.2 वैरिएंट ने ही JN.1 वैरिएंट पर कब्जा कर संक्रमण फैलाना शुरू किया था। लेकिन उस समय भी अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों की संख्या में काफी कमी थी। अब अमेरिका में कोरोना का नया वेरिएंट 'FLiRT' फैल रहा है, लेकिन अभी तक इसका संक्रमण KP.2 की तुलना में कम फैला है।

मीडिया को दिये अपने बयान में श्री गंगा राम अस्पताल, दिल्ली के मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ कंसल्टेंट डॉ. एम. वली ने बताया कि पिछले 2 हफ्तों के दौरान अमेरिका में कोरोना संक्रमण के मामलों में थोड़ी वृद्धि नजर आयी है। इससे लोगों में एक डर बैठ गया है कि गर्मियों के दौरान कहीं संक्रमण तेजी से न फैलने लग जाए। 'FLiRT' के लिए बने KP.2 और KP 1.1 की पहचान एक नये वैरिएंट के रूप में की गयी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शोधकर्ताओं को संदेह है कि कोरोना का यह वैरिएंट वैक्सीन से बचकर रोग-प्रतिरोधक क्षमता से भी बच निकलेगा।

क्या है नये वैरिएंट के लक्षण?

corona new variant

कोरोना के नये वैरिएंट 'FLiRT' पिछले साल दिसंबर में आए वैरिएंट JN. 1 से ही बना है। यह वैरिएंट JN. 1 से कुछ म्यूटेशन होने के बाद तैयार हुआ है। हालांकि कोरोना के अब तक आए बाकी सभी वैरिएंट्स से इसके लक्षण में ज्यादा फर्क नहीं है। नये वैरिएंट में भी बुखार जैसे लक्षण, खांसी, बदन दर्द, कुछ मामलों में अपच की समस्या आदि ही नजर आ रही है।

हालांकि सिर्फ लक्षणों के आधार पर ही यह तय करना बेहद मुश्किल काम है कि आप कोरोना के नये वैरिएंट से संक्रमित हैं अथवा नहीं। इसके लिए जांच की जरूरत को बिल्कुल भी नजरंदाज नहीं किया जा सकता है। डॉक्टरों का मानना है कि FLiRT का KP.2 वैरिएंट ही अमेरिका में सबसे अधिक व तेजी से फैल रहा है। बताया जाता है कि अप्रैल में अमेरिका में कोरोना संक्रमण के जितने भी मामले सामने आए थे, उनमें से 25% हिस्सा FLiRT के KP.2 वैरिएंट का ही था।

ऐसा लग रहा है कि FLiRT वैरिएंट, विशेष रूप से KP.2, में पिछले ओमिक्रॉन उकी तुलना में संक्रामक क्षमता अधिक है। दावा तो यह भी किया जा रहा है कि यह वैरिएंट पहले वाले सभी वैरिएंट से संक्रमण और वैक्सिन से बच निकलने की क्षमता भी रखता है। हालांकि इस बारे में अभी भी अध्ययन किया जा रहा है। FLiRT संक्रमण से जुड़े लक्षण अन्य वैरिएंट के जैसे ही हैं, जिनमें गले में खराश, खांसी, थकान, नाक बंद होना, नाक बहना, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, बुखार और स्वाद या गंध की संभावित हानि आदि शामिल है।

क्या भारत में अभी इसके फैलने का है खतरा?

मीडिया रिपोर्ट्स में अमेरिकी डॉक्टरों के हवाले से दावा किया जा रहा है अभी इस नये वैरिएंट से भारत को घबराने की जरूरत नहीं है। अमेरिका में काफी ऐसे लोग हैं जिन्होंने वैक्सिन नहीं लिया था। इस वजह से उन्हें कोरोना के नये वैरिएंट से घबराने की जरूरत है लेकिन भारत में यह समस्या नहीं है। भारत में वैक्सीनेशन का अभियान व्यापक रूप से चलाया गया था।

इसके अलावा भारत में काफी बड़ी संख्या में लोगों ने कोरोना के संक्रमण से भी प्रतिरक्षा हासिल की थी। वहीं भारतीय डॉक्टरों का मानना है कि चुंकि भारत एक उच्च घनत्व वाला देश है इसलिए कोरोना के नये वैरिएंट का संभावित प्रसार चिंता का विषय तो जरूर है लेकिन भारत में अभी तक FLiRT के एक भी मामले का पता नहीं चला है।

More News

Read more about: covid 19 india
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+