Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली में चढ़ता जा रहा है प्रदूषण का मीटर, GRAP-3 लागू : जान लें रहेंगी कौन सी पाबंदियां!

दिल्ली में चढ़ता जा रहा है प्रदूषण का मीटर, GRAP-3 लागू : जान लें रहेंगी कौन सी पाबंदियां!

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। शुक्रवार की सुबह भी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर 'गंभीर' श्रेणी का बना रहा और राजधानी दिल्ली सुबह से ही घने कोहरे की मोटी परत से घिर गया। वायु की गुणवत्ता में लगातार गिरावट बनी हुई है, जिस वजह से केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का तीसरा फेज लागू करने का फैसला लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी 15 नवंबर को सुबह 8 बजे से GRAP-3 को दिल्ली की आतिशी सरकार ने लागू कर दिया है। इसके साथ स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अगले आदेश तक प्राथमिक स्कूलों में फिजिकल क्लासों को स्थगित रखने का फैसला लिया गया है।

delhi air pollution grap 3

औसत AQI 400 के पार

शुक्रवार की सुबह दिल्ली में स्मॉग की मोटी चादर दिखाई दे रही है जिस कारण दृष्यता भी काफी कम हो गयी है। Aaj Tak की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत AQI 409 दर्ज किया गया। बताया जाता है कि पिछले 24 घंटों से दिल्ली की यहीं स्थिति बनी हुई है और AQI लगातार गंभीर व गंभीर प्लस श्रेणी में बना हुआ है। सुबह के 6.30 बजे दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर दृश्यता 500 मीटर थी। इसका असर विमान सेवाओं पर भी पड़ने की संभावना है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए ही दिल्ली में अब GRAP-3 को लागू करने का फैसला ले लिया गया है।

delhi aqi crossed 400

दिल्ली के विभिन्न इलाकों का AQI मीटर

दिल्ली के इलाके AQI
1
आनंद विहार 441
2
अशोक विहार 440
3
आया नगर 417
4
बवाना 455
5
बुराड़ी 383
6
चांदनी चौक 347
7
अलीपुर 398
8
डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज
412
9
द्वारका सेक्टर-8 444
10
IGI एयरपोर्ट 446
11
दिलशाद गार्डन 369
12
ITO 458
13
जहांगीरपुरी 458
14
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम
422
15
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम
374
16
मंदिर मार्ग 402
17
मुंडका 449
18
द्वारका एनएसआईटी 430
19
नजफगढ़ 404
20
नरेला 428
21
नॉर्थ कैंपस 381
22
ओखला फेज 2 422
23
पटपड़गंज 439
24
आरके पुरम 437
25
रोहिणी 452
26
सोनिया विहार 395
27
विवेक विहार 429
28
वजीरपुर 455
29
पंजाबी बाग 443
30
ऑरोविंदो मार्ग 301

GRAP-3 में कौन-कौन सी पाबंदियां लागू?

  • किसी भी प्रकार का निर्माण और तोड़फोड़ पर रोक।
  • गैर-जरूरी खनन गतिविधियां कुछ समय के लिए बंद।
  • प्राथमिक स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं।
  • सभी प्रमुख सड़कों पर पानी का छिड़काव।
  • मशीनों द्वारा सड़कों की सफाई की फ्रीक्वेंसी बढ़ाई जाएगी।
  • परिवहन के सार्वजनिक वाहनों की संख्या बढ़ेगी, दिल्ली मेट्रो भी पीक आवर्स और सप्ताह के दिनों में अधिक फेरे लगाएगी।
  • सभी ऐसे काम बंद होंगे, जिनसे धुल या धुआं निकलता हो।
  • NCR में स्टोन क्रशर पूरी तरह से बंद।
  • दिल्ली-NCR में बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल 4 पहिया वाहनों पर पाबंदी।
  • मालवाहक सिर्फ जरूरी सामानों वाले वाहनों के परिचालन की ही अनुमति।
  • अंतर्राज्यीय बसों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं (कुछ को छोड़कर)।
  • सिर्फ सीएनजी, बीएस 6 और इलेक्ट्रिक बस ही दिल्ली में प्रवेश करेंगे।
delhi grap 3 aqi 400 crossed

बता दें, सर्दियां आते ही दिल्ली में प्रदूषण कहर बरपाने लगती है। दिल्ली में प्रदूषण को नियंत्रित करने के सारे उपाय किये जा रहे हैं लेकिन मामला हाथों से फिसलता ही नजर आ रहा है। इसलिए 15 नवंबर से GRAP-3 को लागू करने का फैसला लिया गया है। बताया जाता है कि अगर कोई भी व्यक्ति इन पाबंदियों या आदेशों का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है तो उस पर ₹20,000 तक का जुर्माना लग सकता है।

GRAP के 4 चरण होते हैं -

  • चरण 1 - 'खराब' (AQI 201-300)
  • चरण 2 - 'बहुत खराब' (AQI 301-400)
  • चरण 3 - 'गंभीर' (AQI 401-450)
  • चरण 4 - 'गंभीर प्लस' (AQI 450 से ऊपर)

More News

Read more about: delhi weather
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+