Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली के इन इलाकों से दूरी बनाने की सलाह दे रहे हैं एक्सपर्ट, AQI हुआ 902

दिल्ली के इन इलाकों से दूरी बनाने की सलाह दे रहे हैं एक्सपर्ट, AQI हुआ 902

लंबे समय से दिल्ली में वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंचा हुआ है। पिछले 3 दिनों से दिल्ली स्मॉग की मोटी परत से ढका हुआ है। लोगों को कुछ मीटर दूर मौजूद चीजें भी साफ नजर नहीं आ रही हैं। लोगों को सिर में दर्द, चक्कर, सांस लेने में तकलीफ, आंखों और सीने में जलन जैसी समस्याएं भी हो रही हैं। पर्यावरणविदों का अनुमान है कि दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर और भी बढ़ सकता है।

delhi pollution air

खासतौर पर वीकेंड में प्रदूषण गंभीर स्तर पर रहने की संभावना है। कहा जा रहा है कि पूरी संभावना है कि साल 2016 के बाद इस साल का नवंबर दिल्ली में सबसे अधिक प्रदूषित हो।

एक्सपर्ट दे रहे हैं दिल्ली से दूरी बनाने की सलाह

दिल्ली में वायु प्रदूषण का जो स्तर है, उससे शरीर के कई अंगों पर काफी गहरा असर पड़ रहा है। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह है कि अगले कुछ समय तक राजधानी से दूरी बनाकर ही चले। खास तौर पर जिन इलाकों का AQI ज्यादा है, वहां नहीं जाने की सलाह दी जा रही है। अगर बहुत जरूरी हो तो घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर लगाएं, धूप में थोड़ी देर चहलकदमी करें।

delhi smog

खास तौर पर जिन लोगों को एनीमिया है, उन्हें अपना ज्यादा ध्यान रखने की सलाह हेल्थ एक्सपर्ट दे रहे हैं। नाक बंद, सांस लेने में तकलीफ जैसी परेशानियां होने पर सबसे पहले अपना ऑक्सीजन लेवल चेक कर लें।

Aqicn के अनुसार दिल्ली का AQI

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनिया भर के तमाम शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर बताने वाली निजी वेबसाइट Aqicn के अनुसार दिल्ली के कई इलाकों का AQI 900 के पार पहुंच चुका है। Aqicn पर शुक्रवार की सुबह 8 बजे आनंद विहार का AQI 902 दर्ज किया गया, जबकि सुबह 7 बजे शाहदरा इलाके का AQI 999 दर्ज किया गया था। हालांकि केंद्रीय वायु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली का AQI इनसे काफी अलग है। CPCB के अनुसार दिल्ली का औसत AQI 402 दर्ज हुआ है।

कहां कितना है AQI

स्थान AQI
दिल्ली ओवरऑल 403
आनंद विहार 418
बवाना 456
द्वारका 399
पूसा 373
लोधी रोड 356
एयरपोर्ट T3 391
Rk पुरम 424
नोएडा 347
ग्रेटर नोएडा 346
गाजियाबाद 387
गुरुग्राम 327
फरीदाबाद 408

(सुबह 8.30 बजे CPCB ऐप के अनुसार)

किन इलाकों में सबसे ज्यादा गंभीर है AQI

no visibility

CPCB की एयर बुलेटिन के अनुसार राजधानी दिल्ली का गुरुवार को AQI 390 था। गुरुवार को दिल्ली के जो इलाके सबसे अधिक प्रदूषित दर्ज किये गये वो हैं :-

स्थान AQI
अलीपुर 423
पंजाबी बाग 425
नेहरू नगर 428
सोनिया विहार 420
जहांगीरपुरी 434
रोहिणी 420
विवेक विहार 424
वजीरपुर 431
बवाना 444

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 24 नवंबर को भी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर काफी खराब होने वाला है। 25 नवंबर को स्थित और भी अधिक गंभीर हो सकती है। 26 नवंबर को वायु प्रदूषण के स्तर में थोड़ी कमी आ सकती है। इसके बाद अगले 6 दिनों तक फिर से दिल्ली की हवा दम घोंटेगी।

More News

    Read more about: delhi india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+