Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »999 पर पहुंचा दिल्ली का AQI, दम घोंट रही है मुंबई और पंजाब की भी हवा

999 पर पहुंचा दिल्ली का AQI, दम घोंट रही है मुंबई और पंजाब की भी हवा

राजधानी दिल्ली की हवा पिछले कई दिनों से लगातार जहरीली बनी हुई है। लोगों को आँखों व सीने में जलन, साँस लेने में तकलीफ जैसी परेशानियां लगातार हो रही हैं। दिल्ली का Air Quality Index लगातार गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। 8 नवंबर (बुधवार) की सुबह AQI में थोड़ी गिरावट दर्ज की गयी लेकिन अभी भी AQI सांस लेने की स्थिति में नहीं है।

air pollution

वहीं दूसरी तरफ मुंबई में भी वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। मुंबई में भी Air Quality Index गंभीर श्रेणी की तरफ बढ़ता जा रहा है।

दिल्ली का AQI 999 पर

मंगलवार (7 नवंबर) की रात को दिल्ली का AQI 999 पर पहुंच गया था। दिल्ली के आनंद विहार और आसपास के इलाके का AQI रात को करीब 10 बजे 999 दर्ज किया गया था। हालांकि रात को 11 बजे इसमें थोड़ी गिरावट आयी और आनंद विहार में AQI 599 दर्ज हुआ। 8 नवंबर को आनंद विहार और आसपास के इलाकों में AQI में थोड़ी और गिरावट दर्ज की गयी लेकिन यह हवा अभी भी सांस लेने लायक नहीं है।

दिल्ली में आज कितना है AQI?

8 नवंबर की सुबह 5 बजे दर्ज किये गये AQI के अनुसार,

  • आनंद विहार - AQI 452
  • आरके पुरम - AQI 433
  • पंजाबी बाग - AQI 460
  • ITO - AQI 413
delhi bad air

सुबह 7 बजे नई दिल्ली का AQI 421 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार लोधी रोड, जेएलएन स्टेडियम, सिरी फोर्ट, अरबिंदो मार्ग और दिलशाद गार्डन ही कुछ स्टेशन है जहां का Air Quality Index गंभीर श्रेणी में नहीं है। बाकी सभी स्टेशनों का Air Quality Index गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया है। मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक दिल्ली-NCR में हवा की गुणवत्त अगले 2 दिनों तक गंभीर श्रेणी में ही बनी रहेगी। इसके बाद उत्तर-पश्चिमी हवाओं की गति बढ़ने के बाद वायु प्रदूषण से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

मुंबई में भी दम घोंट रही है हवा

मायानगरी मुंबई की अगर बात की जाए तो वहां की हवा में भी सांस लेने मुश्किल होता जा रहा है। अक्टूबर में तो मुंबई के कई इलाकों में AQI 300 के ऊपर चला गया था। दिल्ली में जहां पराली जलाने और गाड़ियों की वजह से प्रदूषण बढ़ने की संभावना जतायी जा रही है वहीं मुंबई में एक साथ बहुत अधिक निर्माण कार्य होने की वजह प्रदूषण बढ़ने की संभावना जतायी जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि मुंबई में निर्माण कार्य चलने की वजह से सड़कों की चौड़ाई आधी रह गयी है। इस वजह गाड़ियां रेंगते हुए आगे बढ़ती है। जिस कारण डेस्टिनेशन पर पहुंचने का समय दोगुना हो जाता है। जो प्रदूषण को बढ़ाता है।

mumbai air pollution

मुंबई का आज कितना है AQI?

  • BKC - AQI 200
  • चेंबूर - AQI 150
  • अंधेरी - AQI 112
  • विले पार्ले - AQI 175
  • मलाड - AQI 170
  • बोरीवली - AQI 103
  • मुलुंड - AQI 126
  • वर्ली - AQI 140
  • कोलाबा - AQI 157

पंजाब की बात की जाए तो इसके कई शहरों का AQI भी लगातार बढ़ता जा रहा है। खास तौर पर बठिंडा, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला आदि शहरों की हवा की गुणवत्ता काफी गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बठिंडा का AQI 343, अमृतसर का AQI 200, लुधियाना का AQI 242 और पटियाला का AQI 251 रिकॉर्ड किया गया है।

More News

    Read more about: noida delhi mumbai
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+