Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली में होली पर कहां-कहां होगी धमाकेदार पार्टी, नोट कर लें जगह

दिल्ली में होली पर कहां-कहां होगी धमाकेदार पार्टी, नोट कर लें जगह

रंगों के त्योहार होली को लेकर लोगों में खुमारी छाने लगी है। एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाना, नाचना-गाना और साथ मिलकर ढेर सारा खाना-पीना। एक दिन का यह फेस्टिवल ढेर सारी हंसने-गुदगुदाने वाली यादें देकर जाता है। बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक पर थिरकना, दोस्तों, परिवार या फिर पार्टनर के साथ रंग खेलना और खुशियों में झुमना...कुछ यूं ही तो मनता है होली का त्योहार।

delhi ncr holi celebration

दिल्ली और NCR क्षेत्र में कई बेहद धमाकेदार होली पार्टी होती हैं। अगर आप भी इन पार्टी का हिस्सा बनना चाहते हैं तो यहां कुछ पार्टी लोकेशन की लिस्ट हम दे रहे हैं। अपनी सुविधानुसार और पसंदीदा पार्टी लोकेशन को चुनकर उसकी टिकट जरूर बुक कर लें। ज्यादा देर होने पर हो सकता है कि होली का ये जश्न आपके हाथों से फिसल जाए...

1. होली रंगोत्सव सीजन 6, नई दिल्ली

कहां - फोर प्वाएंट्स बाई शेरातों, NH-8...25 मार्च
समय - सुबह 10 बजे से (7 घंटे)
एंट्री फीस - ₹1500 से शुरू (बुक माय शो से बुकिंग करें)
क्या-क्या होगा - रेन डांस होली पार्टी (महिलाओं, कपल्स और परिवार के लिए), सेलिब्रिटी फिमेल एंकर, ऑर्गैनिक कलर्स, लाइव ढोल, भांगड़ा डांस ग्रुप, खाना-पीना

2. रंग बरसे बाय स्टोरी बियर, दिल्ली

कहां - द पैलेस फार्म...25 मार्च
समय - सुबह 10 बजे से (5.50 घंटे)
एंट्री फीस - ₹1200 से शुरू (बुक माय शो से बुकिंग करें)
क्या-क्या होगा - DJ, ट्रेडिशनल ढोल, फन पार्टी गेम्स, खाना-पीना (ऑर्डर करने पर), फोटोग्राफी

playing holi youth

3. Holiest 2024, नई दिल्ली

कहां - द ललित...25 मार्च
समय - सुबह 11 बजे से (6 घंटे)
एंट्री फीस - ₹999 से शुरू (बुक माय शो से बुकिंग करें)
क्या-क्या होगा - फ्यूजन म्यूजिक, कलर, सांस्कृतिक कार्यक्रम और ढेर सारी मस्ती

4. होली पॉप-अप, नोएडा

कहां - एफ बार एंड लाउंज...23 मार्च
समय - शाम 7 बजे से (3 घंटे)
एंट्री फीस - ₹3000 से शुरू (बुक माय शो से बुकिंग करें)
क्या-क्या होगा - स्पेशल कॉकटेल, लाइव ढोल

5. होली बैश, गुरुग्राम

कहां - लिम्बो क्लब, सेक्टर 29...25 मार्च
समय - सुबह 10 बजे से (4 घंटे)
एंट्री फीस - ₹1499 से शुरू (बुक माय शो से बुकिंग करें)
क्या-क्या होगा - अनलिमिटेड खाना-पीना, ऑर्गैनिक रंग, DJ, फोटोग्राफी, डांस

best holi party locations in delhi ncr

6. होली बाय द पूल 2.0, गुरुग्राम

कहां - चोपड़ा फार्म एंड रिसॉर्ट, 25 मार्च
समय - सुबह 10 बजे से
एंट्री फीस - ₹1200 से शुरू (बुक माय शो से बुकिंग करें)
क्या-क्या होगा - महिला और कपल ग्रुप्स के लिए रेन डांस पूल पार्टी, होली स्पेशल मेनू (अनलिमिटेड चाट और स्टार्टर), ढोल, फोटोबुथ, DJ (बेवरेज खुद लेकर जाएं)

7. होली फेस्ट-2024, गुरुग्राम

कहां - अराइज एथनिक विलेज रिसॉर्ट...21 से 25 मार्च
समय - 8 घंटे
एंट्री फीस - ₹1399 से शुरू (बुक माय शो से बुकिंग करें)
क्या-क्या होगा - सांस्कृतिक कार्यक्रम, कलरफुल फन, पूल और रेन डांस, मड बाथ, ट्रैक्टर राइड और फोक डांस, खाना-पीना

8. इम्परफेक्टो होली पार्टी

कब - 24 मार्च

कहां -

  • सेक्टर 51, गुड़गांव
  • लॉजिक्स मॉल, नोएडा

समय - सुबह 11 बजे से (4 घंटे)
एंट्री फीस - ₹499 से शुरू (बुक माय शो से बुकिंग करें)
क्या-क्या होगा - पब में होली सेलिब्रेशन, रेन शावर, लाइफ साइज पूल, लाइव DJ और भी बहुत कुछ

More News

    Read more about: holi delhi noida gurgaon
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+