Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »G20 के कारण दिल्ली में ट्रेन सेवाएं भी होंगी प्रभावित, यहां देखें लिस्ट

G20 के कारण दिल्ली में ट्रेन सेवाएं भी होंगी प्रभावित, यहां देखें लिस्ट

राजधानी दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों के आने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। 5 सितंबर 2023 की शाम को नाइजीरिया के राष्ट्रपति दिल्ली पहुंच चुके हैं। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन 7 सितंबर को भारत आने वाले हैं। इस वजह से दिल्ली की सुरक्षा-व्यवस्थाओं को भी कड़ी कर दी गयी है।

new delhi

बताया जाता है कि G20 शिखर सम्मेलन की वजह से 300 से अधिक रेलगाड़ियों का परिचालन प्रभावित होगा। इस रूट पर यात्रा करने वाले रेलयात्रियों के लिए यह खबर काफी अहम हो सकती है।

उत्तर रेलवे ने उन ट्रेनों की सूची X (ट्वीटर) पर शेयर किया जिनका परिचालन 9 और 10 सितंबर 2023 को प्रभावित होने वाला है। बता दें, इस लिस्ट में इंटरसिटी और एक्सप्रेस ट्रेनें भी शामिल हैं। उत्तर रेलवे ने अपनी पोस्ट में कहा है कि दिल्ली में 9-10 सितंबर को होने वाले G20 शिखर सम्मेलन के कारण इन गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इतना ही नहीं उत्तर रेलवे की इस पोस्ट में यह भी कहा गया है कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए जारी परामर्श के मद्देनजर इन ट्रेनों को 8 से 11 सितंबर के बीच या तो रद्द कर दिया गया है या फिर इनके मार्ग या गंतव्य स्थान में परिवर्तन किया गया है।

यहां देखें ट्रेनों की पूरी सूची

यात्रियों के लिए उठाए जरूरी कदम

railway line

यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए जम्मूतवी-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, तेजस राजधानी हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, वाराणसी-नई दिल्ली एक्सप्रेस सहित 70 ट्रेन के रुकने के लिए अतिरिक्त स्टेशन निर्धारित किए गए हैं। वहीं 36 ट्रेन के प्रस्थान एवं गंतव्य स्टेशन को बदला गया। साथ ही जी 20 शिखर सम्मेलन के दौरान तीन ट्रेन दिल्ली के किशनगंज रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकेंगी।

More News

    Read more about: delhi india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+