Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली मेट्रो ने लॉन्च की बाइक टैक्सी, महिलाओं के लिए अलग से मिलेगी सुविधा, जाने Details

दिल्ली मेट्रो ने लॉन्च की बाइक टैक्सी, महिलाओं के लिए अलग से मिलेगी सुविधा, जाने Details

शहरों में रहने वाले लोगों के लिए मेट्रो सेवाएं बड़ी फायदेमंद होती है। जल्दी और बड़ी ही आसानी से एक जगह से दूसरी जगह तक पहुंचने के लिए परिवहन का आसान साधन बनकर मेट्रो उभरती है। लेकिन परेशानी तब आती हैं, जब मेट्रो से उतरने के बाद आगे का रास्ता तय करने के लिए कैब या टैक्सी लेनी पड़ जाए। कई बार कैब या टैक्सी का इंतजार करते हुए घंटों का समय बीत जाता है, लेकिन कैब है कि मिलने का नाम ही नहीं लेती।

महिलाओं के लिए यह और भी अधिक परेशानी का कारण बन जाती है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए ही दिल्ली मेट्रो ने अब मेट्रो यात्रियों के लिए बाइक टैक्सी लॉन्च किया है। खास बात है कि दिल्ली मेट्रो ने महिलाओं के लिए महिलाओं द्वारा चलाई जाने वाली बाइक टैक्सी भी लॉन्च की है।

delhi metro bike taxi

DMRC ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर बाइक टैक्सी की लॉन्चिंग से जुड़ी तस्वीरों को शेयर किया है। 11 नवंबर को मेट्रो यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन का आसान साधन के तौर पर इस सेवा को लॉन्च किया। इस बाबत मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार DMRC ने इस बाइक टैक्सी सेवा को फर्स्ट एंड लास्ट माइल कनेक्टिविटी इंडिया प्रा. लि. के साथ मिलकर लॉन्च किया है।

कैसे कर सकेंगे बुक?

मेट्रो यात्री बाइक टैक्सी की बुकिंग बड़ी ही आसानी से दिल्ली सारथी 2.0 ऐप के माध्यम से कर सकते हैं। यह दिल्ली मेट्रो का आधिकारिक मोबाइल ऐप है। इस ऐप में अपने निश्चित गंतव्य के लिए बाइक टैक्सी को बुकिंग करने का विकल्प आसानी से ही उपलब्ध है। दिल्ली मेट्रो से जुड़े सभी प्रकार की सुविधाएं इस एक ऐप पर ही उपलब्ध होती हैं।

लॉन्च हुई 2 तरह की बाइक टैक्सी

दिल्ली मेट्रो ने 2 तरह की बाइक टैक्सी को लॉन्च किया है - RYDR और SHERYDS। इसमें से RYDR बाइक टैक्सी को अपने मनचाहे गंतव्य तक पहुंचने के लिए हर यात्री बुक कर सकते हैं। लेकिन SHERYDS बाइक टैक्सी की सुविधा इससे थोड़ी अलग है। इस श्रेणी की बाइक टैक्सी को सिर्फ महिलाएं ही बुक कर सकेंगी। सबसे अच्छी बात है कि SHERYDS बाइक टैक्सी को महिलाएं ही चलाएंगी। मिली जानकारी के अनुसार 150 RYDR और 50 SHERYDS बाइक टैक्सियों के साथ इस सेवा की शुरुआत की गयी थी। बाइक टैक्सी की सेवाएं सुबह 8 से रात 9 बजे तक उपलब्ध होंगी।

कौन से मेट्रो स्टेशनों पर उपलब्ध है सेवा

  • द्वारका मोर
  • द्वारका सेक्टर 10
  • द्वारका सेक्टर 14
  • द्वारका सेक्टर 21
  • जनकपुरी पश्चिम
  • कीर्ति नगर
  • मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम
  • पालम
  • राजौरी गार्डेन
  • सुभाष नगर
  • उत्तम नगर पूर्व

बता दें, बाइक टैक्सी की बुकिंग मेट्रो स्टेशन से 3 से 5 किमी की दूरी में ही बुक की जा सकेगी। उपरोक्त सभी स्टेशनों में फिलहाल RYDR और SHERYDS बाइक टैक्सी की सुविधा उपलब्ध होगी। लेकिन अगले 1 महीने के दौरान बाइक टैक्सी की सुविधा 100 मेट्रो स्टेशनों और 3 महीनों में दिल्ली के बाकी मेट्रो स्टेशनों पर भी बाइक टैक्सी की यह सेवा उपलब्ध करवा दी जाएगी।

FAQs
दिल्ली मेट्रो की बाइक टैक्सी कितने बजे से मिलेगी?

दिल्ली मेट्रो की बाइक टैक्सी सुविधाएं सुबह 8 से रात 9 बजे तक उपलब्ध होगी।

दिल्ली मेट्रो में महिलाओं के लिए बाइक टैक्सी को कैसे बुक करेंगे?

महिलाओं के लिए दिल्ली मेट्रो की बाइक टैक्सी को बुक करने के लिए दिल्ली सारथी 2.0 ऐप का ही इस्तेमाल किया जाएगा। इस ऐप पर महिलाओं और सामान्य दोनों तरह की बाइक टैक्सी को बुक किया जा सकता है।

दिल्ली मेट्रो बाइक टैक्सी कौन से स्टेशनों पर उपलब्ध है?

वर्तमान में दिल्ली मेट्रो की बाइक टैक्सी सुविधाएं द्वारका मोर, द्वारका सेक्टर 10, द्वारका सेक्टर 14, द्वारका सेक्टर 21, जनकपुरी पश्चिम, कीर्ति नगर, मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम, पालम, राजौरी गार्डेन, सुभाष नगर, उत्तम नगर पूर्व में उपलब्ध होगी। धीरे-धीरे दूसरे स्टेशनों पर भी इसे शुरू किया जाएगा।

NativePlanet Travel

More News

    Read more about: delhi metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+