Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली चुनाव और मतगणना वाले दिन मेट्रो सेवाएं मिलेगी सुबह 4 बजे से

दिल्ली चुनाव और मतगणना वाले दिन मेट्रो सेवाएं मिलेगी सुबह 4 बजे से

कल यानी 5 फरवरी 2025 को होने वाले हैं दिल्ली विधान सभा के चुनाव। चुनाव को लेकर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने विशेष मेट्रो चलाने की घोषणा की है। यह फैसला दिल्ली चुनाव से जुड़े कर्मचारियों व अधिकारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार DMRC ने 5 फरवरी (मतदान वाले दिन) और 8 फरवरी (मतगणना वाले दिन) अतिरिक्त मेट्रो सेवाओं की घोषणा की है। बताया जाता है कि दोनों दिन ही सभी टर्मिनल स्टेशनों से पहली मेट्रो सुबह 4 बजे खुलेगी। इस बाबत DMRC ने आधिकारिक रूप से घोषणा भी कर दी है।

delhi metro election day service

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर टर्मिनल लाइन से पहली मेट्रो सुबह 4 बजे खुलेगी। ऐसा सिर्फ मतदान ही नहीं बल्कि मतगणना के दिन भी की जाएगी। यह फैसला खासतौर पर चुनाव के कार्यों से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखकर लिया गया है ताकि उन्हें अपने-अपने गंतव्यों तक पहुंचने में कोई समस्या न हो और निर्धारित समय पर चुनाव के सभी कार्य शुरू हो सकें, इसे सुनिश्चित किया जा सकें।

बताया जाता है कि मतदान कर्मचारियों की सुविधा के लिए सुबह 4 से 6 बजे तक मेट्रो हर 30 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होगी। सुबह 6 बजे के बाद से पूरे दिन के लिए मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से ही चलेंगी। ताकि रोज ऑफिस और अपने-अपने काम पर जाने वाले यात्रियों को कोई परेशानी न हो।

वहीं चुनाव का काम खत्म कर देर रात को अपने घर वापस लौटने वाले मतदान कर्मचारियों की सुविधा को मद्देनजर रखते हुए भी विशेष सुविधाएं देने की घोषणा की गयी है। बताया जाता है कि रात के समय आखिरी मेट्रो 5-6 फरवरी की आधी रात को खुलेगी। इस सेवा को उन कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखकर ही घोषणा की गयी है, ताकि चुनाव के काम में पूरा दिन बिताने के बाद वे सभी आराम से अपने-अपने घर वापस लौट सकें।

अलग-अलग लाइन पर रात के समय आखिरी मेट्रो खुलने का समय अलग-अलग होगा। कौन सी लाइन पर आखिरी मेट्रो रात को कितने बजे खुलेगी, इसकी जानकारी नीचे दी जा रही है :-

कुछ ऐसी ही सुविधा 8 फरवरी को भी मतगणना वाले दिन मिलेगी। इससे न सिर्फ मतगणना कर्मचारी निर्धारित समय पर वोटों की गिनती के लिए सेंटर पर पहुंच सकेंगे बल्कि इस तनावपूर्ण दिन में अपना काम खत्म कर आराम से अपने-अपने घर वापस लौट सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए DMRC के आधिकारिक X हैंडल व अन्य सोशल मीडिया पेज पर अपनी नजरें जरूर बनाएं रखें।

More News

    Read more about: delhi metro
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+