Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बदल रहा है दिल्ली मेट्रो का समय, हर रविवार को नये समय पर होगा मेट्रो का संचालन, जाने Details

बदल रहा है दिल्ली मेट्रो का समय, हर रविवार को नये समय पर होगा मेट्रो का संचालन, जाने Details

देश का सबसे बड़ा मेट्रो रेल नेटवर्क दिल्ली का है। सप्ताह के सातों दिन लोग दिल्ली मेट्रो की सेवाओं का लाभ उठाते हैं। पूरे दिल्ली और एनसीआर को एक साथ जोड़ने में मेट्रो रेलवे का बहुत बड़ा हाथ होता है। अब हर रविवार को बदलने वाला है दिल्ली मेट्रो का समय।

जी हां, रविवार को दिल्ली मेट्रो के कुछ सेक्शंस पर मेट्रो सेवाएं सुबह 8 बजे से शुरू होती हैं, इसलिए लोगों को थोड़ी परेशानी होती थी। अब रविवार को मेट्रो के समय में बदलाव कर इस परेशानी को दूर करने की कोशिश की गयी है। इस बाबत दिल्ली मेट्रो के आधिकारिक X हैंडल पर विस्तृत जानकारी भी दे दी गयी है।

delhi metro time change

इस बारे में जनसत्ता.com की एक रिपोर्ट के अनुसार फेज 3 कॉरिडोर में दिल्ली मेट्रो का संचालन सुबह 8 बजे से किया जाता था लेकिन अब इस कॉरिडोर पर मेट्रो सुबह 6 बजे से मिलेगी। बताया जाता है कि यह बदलाव कल यानी 25 अगस्त से ही लागू होने वाला है। इस बारे में DMRC की ओर से बताया गया कि फेज 3 के दिलशाद गार्डन से शहीद स्थल (न्यू बस अड्डा), नोएडा सिटी सेंटर से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी पर मेट्रो सुबह 8 बजे के स्थान पर 6 बजे ही शुरू होगी।

और किन रूट्स पर सुबह 6 बजे से शुरू होगा संचालन

इसके अलावा फेज 3 के एक अन्य सेक्शन मुंडका से ब्रिगेडियर होशियार सिंह, बदरबॉर्डर से राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) कॉरिडोर पर भी रविवार की सुबह मेट्रो सुबह 8 के बजाए 6 बजे से ही मिलेगी। बताया जाता है कि मजलिस पार्क से शिव विहार, बॉटैनिकल गार्डन से जनकपुरी वेस्ट और ढांसा स्टैंड से द्वारका कॉरिडोर में भी रविवार से ही मेट्रो का संचालन सुबह 8 के बजाए 7 बजे से किया जाएगा।

delhi metro new timing

क्यों किया गया यह बदलाव?

दिल्ली मेट्रो ने रविवार को मेट्रो संचालन के अपने समय में अचानक बदलाव क्यों किये? इस बारे में DMRC ने बताया कि रविवार को होने वाली परीक्षाओं में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के बारे में सोच कर ही इस बदलाव का फैसला लिया गया है। बताया जाता है कि इन कॉरिडोर्स से परीक्षार्थी न सिर्फ दिल्ली बल्कि पूरे एनसीआर में मेट्रो का उपयोग कर सहजता के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंच सकेंगे।

साथ में DMRC ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी दूसरे रूट पर कोई बदलाव नहीं किया गया है। जिन रूट्स पर मेट्रो सुबह 6 बजे संचालित होती थी, वहां 6 बजे ही मेट्रो का संचालन होगा।

More News

    Read more about: delhi metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+