Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिवाली की रात को बदल जाएगी दिल्ली मेट्रो का समय

दिवाली की रात को बदल जाएगी दिल्ली मेट्रो का समय

दिवाली का त्योहार बस शुरू होने ही वाला है। धनतेरस के साथ ही त्योहारों की शुरुआत हो जाएगी। अगर आप भी दिल्ली मेट्रो से नियमित रूप से सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। दिल्ली मेट्रो ने दिवाली की रात को मेट्रो समय में बदलाव किया है। इस बात की जानकारी दिल्ली मेट्रो के आधिकारिक X पेज (पूर्व का ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए दी गयी।

metro delhi

अपने पोस्ट में दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने कहा कि दिवाली के मौके पर अंतिम मेट्रो सेवा के समय में बदलाव किया गया है।

X पर अपने पोस्ट में DMRC ने कहा है, "दिवाली त्योहार के मौके पर 12 नवंबर 2023 (रविवार) को सभी लाइन, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन समेत, पर अंतिम मेट्रो रात को 10 बजे टर्मिनल स्टेशन से खुलेगी।" बता दें, आम दिनों में रात को 11 बजे मेट्रो सभी टर्मिनल स्टेशनों से खुलती है। DMRC ने अपने पोस्ट में आगे लिखा है, "दिवाली (रविवार) के दिन सभी लाइनों/सेक्शंस पर मेट्रो सेवा सुबह 6 बजे से शुरू होगी और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर मेट्रो सेवा रविवार को सुबह 4.45 बजे से शुरू होगी।"

बता दें, आम दिनों में दिल्ली मेट्रो सभी टर्मिनल स्टेशनों से रात को 11 बजे खुलती है। सुबह के समय में मेट्रो सर्विस आम दिनों की तरह ही बनी रहेगी। इसलिए अगर आप दिवाली वाली रात को देर रात दोस्तों, रिश्तेदारों या परिवार से मिलकर मेट्रो से घर वापस लौटने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर आपको अपने प्लान में थोड़ा बदलाव करने की जरूरत है।

More News

    Read more about: diwali delhi metro dmrc delhi
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+