Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »21 साल की हुई दिल्ली मेट्रो, इंटरैक्टिव म्यूजियम में खुद करें मेट्रो चलाने का एक्सपीरियंस

21 साल की हुई दिल्ली मेट्रो, इंटरैक्टिव म्यूजियम में खुद करें मेट्रो चलाने का एक्सपीरियंस

यात्रियों को कुछ खास अनुभव प्रदान करने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने इंटरैक्टिव म्यूजियम एग्जिबिट्स को खोला गया है। शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन में यह एग्जिबिट लगाया गया है। DMRC के मैनेजिंग डायरेक्ट विकास कुमार और DMRC की प्रथम महिला डॉ. शालिनी सिंह ने इसका उद्घाटन किया।

delhi metro exibits

दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइट पर सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर नया और बड़ा मेट्रो म्यूजियम तैयार करने की योजना है। इस म्यूजियम में जिन मशीनों, इंटरैक्टिव मॉडलों को रखा जाएगा उन्हें शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन पर प्रदर्शित किया गया है।

मीडिया से बातचीत करते हुए DMRC के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास कुमार ने बताया कि इस एग्जिबिट में कुतुब मीनार और हौज-खास जैसे स्टेशनों को प्रदर्शित किया गया है। यहां ये मॉडल तो नहीं चल रहे हैं लेकिन म्यूजियम में ये चलेंगे। ये कुछ एग्जिबिट्स हैं, जो पूरी तरह से तैयार हैं उन्हें ही यहां (शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन) पर प्रदर्शित किया गया है।

म्यूजियम सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर बन रहा है जो दिल्ली में प्रगति मैदान के काफी पास है। उन्होंने कहा कि लोगों को यहां तक पहुंचने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी। लोग मेट्रो से वहां पहुंच सकेंगे। यह दिल्ली के मध्य में स्थित है। इसलिए हर कोने से यहां लोग आ सकेंगे। उन्होंने मेट्रो म्यूजियम को युवाओं के लिए ज्ञान का प्रमुख श्रोत करार दिया।

बता दें, दिल्ली मेट्रो ने दिसंबर 2002 में अपना सफर शुरू किया था। तत्कालिन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने रेड लाइन के 8.4 किली लंबे शाहदरा से तीस हजारी कॉरिडोर पर पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इसका उद्घाटन किया। उसके बाद से लेकर अब तक दिल्ली मेट्रो का काफी तेजी से विकास हुआ है।

वर्तमान में दिल्ली मेट्रो भारत ही नहीं दुनिया के सबसे बड़े मेट्रो नेटवर्क में से एक है। अब दिल्ली मेट्रो का सफर 380 किमी से भी अधिक लंबा हो गया है। 12 कॉरिडोर (रैपिड ट्रेन, गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत) दिल्ली मेट्रो के 286 स्टेशन हैं। अभी भी दिल्ली मेट्रो का विस्तार हो रहा है।

dmrc md vikas kumar

शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन पर इस एग्जिबिट और सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर बन रहे म्यूजियम में दिल्ली मेट्रो के विकास का यह पूरा इतिहास प्रदर्शित किया जाएगा। इस एग्जिबिट की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें DMRC ने एक सिम्यूलेटर भी स्थापित किया है, जो यात्रियों मेट्रो की केबिन में बैठे किसी मोटरमैन (ड्राइवर) की तरह अनुभव करवाएगा। एग्जिबिट में पहुंच रहे लोगों के लिए यह एक रोमांचक अनुभव होगा।

इसके अलावा यहां कई इंटरैक्टिव डिस्प्ले भी लगाए गये हैं, जिनमें दिल्ली के सभी पर्यटन स्थलों के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी गयी है। उन पर्यटन स्थलों तक पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन कौन सा होगा, इसका विवरण भी यहां दिया गया है। एग्जिबिट में दिल्ली मेट्रो प्रणाली और इसके विभिन्न पहलुओं के बारे में जनरल नॉलेज के सवाल पूछने वाली एक इंटरैक्टिव क्विज मशीन भी है, जो निश्चित रूप से मेट्रो के बारे में लोगों के ज्ञान का परीक्षण करेगी।

More News

    Read more about: dmrc delhi metro
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+