Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली मेट्रो की यलो लाइन का होगा नरेला तक विस्तार - DPR मंजूर, कौन से इलाकों में बढ़ेगा मेट्रो नेटवर्क?

दिल्ली मेट्रो की यलो लाइन का होगा नरेला तक विस्तार - DPR मंजूर, कौन से इलाकों में बढ़ेगा मेट्रो नेटवर्क?

दिल्ली मेट्रो की यलो लाइन (Yellow Line) का विस्तार नरेला तक होगा। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने दिल्ली मेट्रो से यलो लाइन का विस्तार नरेला तक करने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने का निर्देश दिया है। इस बारे में दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंदर गुप्ता के हवाले से बताया गया है कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गत 27 दिसंबर को एक पत्र लिखकर दिल्ली मेट्रो के यलो लाइन का विस्तार करने का अनुरोध किया था।

उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने 6 जनवरी को इस पुष्टि की है कि केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय (MoHUA) ने इस लाइन के विस्तार के लिए DPR तैयार करने के लिए कहा है।

delhi metro yellow line extension

बता दें, दिल्ली मेट्रो की यलो लाइन वर्तमान में गुरुग्राम के मिलेनियम सिटी सेंटर से दिल्ली के समयपुर बदली को जोड़ने का काम करती है। हालांकि यलो लाइन मेट्रो का विस्तार सीरसपुर मेट्रो डिपो तक करने की मंजूरी तो मिल गयी है लेकिन अभी तक सीरसपुर, खेडा, अलीपुर और नरेला जैसे इलाकों तक मेट्रो नेटवर्क अभी तक विस्तृत नहीं हुआ है।

News18 की मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि विजेंदर गुप्ता ने बदली-सीरसपुर से नरेला तक मेट्रो के यलो लाइन का विस्तार होने का फायदा इन इलाकों में रहने वाले लाखों स्थानीय निवासियों को मिलेगा। बताया जाता है कि इन इलाकों में परिवहन का सार्वजनिक साधन की कमी होने की वजह से लोगों को आवाजाही करने में काफी परेशानी होती है। उनका कहना है कि मेट्रो नेटवर्क का इन इलाकों में विस्तृत होने से ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं तो कम होंगी, साथ ही इन इलाकों का यातायात संपर्क भी पहले के मुकाबले बेहतर हो जाएगा।

जिन इलाकों में यलो लाइन का विस्तार होगा उनमें शामिल हैं -

  • सीरसपुर
  • खेडा
  • अलीपुर
  • नरेला

More News

Read more about: delhi metro travel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+