Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्लीवालों ने बारिश पर ही फेर दिया पानी, 8 सालों में दिवाली की रात सबसे खराब स्तर पर पहुंचा AQI

दिल्लीवालों ने बारिश पर ही फेर दिया पानी, 8 सालों में दिवाली की रात सबसे खराब स्तर पर पहुंचा AQI

दिवाली की रात दिल्लीवालों पर काफी भारी पड़ गयी। पिछले 8 सालों में दिवाली की रात को दिल्ली में हवा की गुणवत्ता सबसे अधिक खराब स्तर पर पहुंच गयी। शाम तक तो दिल्ली में पटाखे कम ही जले लेकिन जैसे-जैसे रात बढ़ी दिल्लीवालों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की धज्जियां तो उड़ाई ही, साथ में ही अपनी सांसों का भी ख्याल नहीं रखा। नतीजा यह हुआ कि पिछले 8 सालों में दिवाली की रात को दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर सबसे अधिक खराब स्तर पर पहुंच गया।

pollution

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के कुछ इलाकों में देर रात को AQI 999 तक दर्ज किया गया।

अगर विभिन्न मीडिया रिपोर्ट से मिल रहे आंकड़ों पर गौर किया जाए तो दिवाली यानी 12 नवंबर की शाम को करीब 4 बजे तक दिल्ली में हवा की औसत गुणवत्ता (AQI) 218 थी, जो न सिर्फ पिछले 3 सप्ताह बल्कि पिछले 8 सालों में दिवाली के दिन सबसे अच्छी थी। लेकिन जैसे-जैसे शाम ढली और रात बढ़, दिल्ली में हवा प्रदूषित होनी शुरू हो गयी और रात होते-होते AQI 999 पर पहुंच गया।

दिवाली की अगली सुबह जब दिल्लीवाले जागे तो एक बार फिर से घने कोहरे की चादर से चारों तरफ ढंका हुआ था। लेकिन यह ऐसा कोहरा नहीं था, जो सर्दियों की सुबह होती है। यह धुंध और धुंए का मिश्रण था जिसमें बारुद की महक आ रही थी।

delhi

बता दें, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले दिनों दिल्ली में हल्की बारिश हुई थी, जिससे एक झटके में दिल्ली का वायु प्रदूषण काफी कम हो गया था। लेकिन दिवाली की रात को फोड़े गये पटाखों की वजह से एक बार फिर से दिल्ली में वायु प्रदूषण का बढ़ गया और इसने पिछले 8 सालों का रिकॉर्ड ही तोड़ डाला।

दिवाली की रात को 12 बजे कितना था AQI

  • आनंदविहार - AQI 302
  • अशोकविहार - AQI 191
  • द्वारका (सेक्टर 8) - AQI 281
  • आईटीओ - AQI 267
  • जेएनयू स्टेडियम - AQI 235
  • नजफगढ़ - AQI 218

(स्रोत : केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड)

delhi pollution

13 नवंबर को दिल्ली का AQI

  • लोधी रोड - AQI 422
  • दिल्ली यूनिवर्सिटी - AQI 525
  • एयरपोर्ट - AQI 417
  • आईआईटी - AQI 523
  • नोएडा - AQI 503
  • गुरुग्राम - AQI 498

(स्रोत : केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से दोपहर 12 बजे मिली जानकारी)

very bad pollution

पिछले 8 सालों में दिवाली की रात को कितना था दिल्ली का AQI

  • 2023 - AQI 208
  • 2022 - AQI 312
  • 2021 - AQI 382
  • 2020 - AQI 414
  • 2019 - AQI 337
  • 2018 - AQI 281
  • 2017 - AQI319
  • 2016 - AQI 431

प्रदूषण में कोलकाता भी नहीं है पीछे

सिर्फ दिल्ली ही नहीं, दिवाली की रात को कोलकाता में अचानक बढ़े प्रदूषण ने भी पर्यावरणविदों को चिंता में डाल दिया है। मिली जानकारी के अनुसार दिवाली की रात (12 नवंबर) को रात को कोलकाता में बालीगंज का AQI 250, विधाननगर का AQI 230, फोर्ट विलियम्स इलाके का AQI 240, जादवपुर इलाके का AQI 253, रवींद्र सरोवर का AQI 211 और विक्टोरिया मेमोरियल का AQI 264 रहा।

इनमें से सभी इलाकों का AQI गंभीर से अतिगंभीर है। बता दें, कोलकाता में भी दिल्ली की तरह ही शाम तक पटाखों की आवाजें कम ही सुनाई दी लेकिन आधीरात के बाद कोलकाता महानगर के लगभग सभी इलाकों से पटाखे फूटने की खबरें मिली। जबकि सुप्रीम कोर्ट ने सिर्फ हरित पटाखों को फोड़ने के लिए शाम को 8 बजे से रात 11 बजे तक का समय ही दिया था, जिसकी कोलकाता में भी बुरी तरह से धज्जियां उड़ायी गयी।

More News

Read more about: delhi kolkata
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+