Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड अभ्यास को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानिए वैकल्पिक रास्ते

दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड अभ्यास को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानिए वैकल्पिक रास्ते

दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर होने वाले परेड की तैयारियां अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुकी है। एक ओर जहां टैब्लो बनाने से लेकर सजावट आदि से जुड़े सभी कार्य बस पूरे होने ही वाले हैं, वहीं दूसरी ओर परेड में हिस्सा लेने वाले सेना के जवान भी अभ्यास में पूरी तरह से जुट गये हैं। गणतंत्र दिवस परेड के अभ्यास को लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी कर दी है।

परेड के अभ्यास के दौरान न तो किसी तरह की बाधा आए और न ही आम नागरिकों को कोई परेशानी हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस ने कुछ रास्तों पर गाड़ियों की आवाजाही को नियंत्रित करने के साथ-साथ वैकल्पिक रास्तों की विस्तृत जानकारी भी जारी की है।

delhi republic day parade traffic advisory

दिल्ली में चल रहे गणतंत्र दिवस परेड अभ्यास को लेकर जारी ट्रैफिक एडवाइजरी

मिली जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस परेड अभ्यास को लेकर जारी ट्रैफिक एडवाइजरी 17, 18, 19, 20 और 21 जनवरी को लागू होगी। ट्रैफिक से जुड़ी सभी पाबंदियां सुबह 10.15 से रात 12.30 बजे तक लागू रहेगी। जिन रास्तों पर मुख्य तौर पर यातायात को नियंत्रित किया जाएगा, उनमें शामिल है -

  • कर्तव्य पथ
  • रफी मार्ग क्रॉसिंग
  • जनपथ क्रॉसिंग
  • मानसिंह रोड क्रॉसिंग
  • सी-हेक्सागन

ट्रैफिक एडवाइजरी को मुख्य तौर पर रिहर्सल में कम से कम बाधा उत्पन्न करते हुए आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ही जारी किया गया है।

republic day parade 2025 traffic advisory

दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस ने अपनी ट्रैफिक एडवाइजरी में जो वैकल्पिक रास्ते बताएं हैं, वह है -

उत्तर दिल्ली से दक्षिण दिल्ली - इस रूट पर जाने वाले लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे रिंग रोड, सराई काले खां, आईपी फ्लाईओवर, राजघाट, लाजपत राय मार्ग, मथुरा रोड, भैरों रोड, ऑरोबिन्दो मार्ग, सफदरजंग रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग और कौटिल्य मार्ग का उपयोग करें।

पूर्वी दिल्ली से दक्षिण-पश्चिम दिल्ली - इस रूट पर जाने वाले लोग रिंग रोड से जाकर वंदे मातरम मार्ग का उपयोग कर अपने गंतव्यों की ओर बढ़ सकते हैं।

विनय मार्ग और शांति पथ - जो लोग इन दोनों रास्तों से होकर नई दिल्ल की ओर या उससे आगे जाना चाहते हैं वे सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रेसेंट, आर.एम.एल गोल चक्कर, बाबा खरक सिंह मार्ग या पार्क स्ट्रीट-मंदिर मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।

दिल्ली पुलिस ने आम लोगों से इन दिनों के दौरान सहयोग करने की अपील की है। साथ ही आम नागरिकों को यह भी याद दिलाया है कि गणतंत्र दिवस परेड भारत की एकता व अखंडता तथा विकास को प्रदर्शित करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। जितने दिन ट्रैफिक एडवाइजरी लागू रहेगी, उतने दिनों के बारे में ट्रैफिक से जुड़े सभी अपडेट व जानकारियां प्राप्त करने के लिए नागरिकों से दिल्ली पुलिस की सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नजरें बनाए रखने की सलाह दी गयी है।

More News

Read more about: republic day 2025 delhi traffic
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+