Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली में प्रधानमंत्री संग्रहालय से मेट्रो स्टेशन तक का रास्ता बना आसान, शट्ल बस सेवा शुरू

दिल्ली में प्रधानमंत्री संग्रहालय से मेट्रो स्टेशन तक का रास्ता बना आसान, शट्ल बस सेवा शुरू

दिल्ली में हाल ही में खुला प्रधानमंत्री संग्रहालय एक ऐसी जगह है, जहां घूमने के लिए सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग आ रहे हैं। यहां देश के सभी प्रधानमंत्रियों के बारे में वह जानकारियां और चीजें देखने को भी मिलेंगी, जो कहीं और उपलब्ध नहीं है। दिल्ली के तीन मूर्ति मार्ग पर करीब 306 करोड़ की लागत से प्रधानमंत्री संग्रहालय को तैयार किया गया जो देश के सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों को समर्पित है।

museum

पिछले साल (2022) 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहला टिकट खरीदकर इस संग्रहालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद से ही प्रधानमंत्री संग्रहालय लगातार अपनी सेवाओं में सुधार कर रहा है।

पिछले काफी समय से प्रधानमंत्री संग्रहालय आने वाले दर्शक तीन मूर्ति से नजदीकी मेट्रो स्टेशनों के बीच कनेक्टिविटी नहीं होने की समस्या से जुझ रहे थे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCT), सरकार के परिवहन विभाग ने केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन के पास स्थित मेट्रो स्टेशनों से प्रधानमंत्री संग्रहालय को जोड़ने के लिए शट्ल बस सेवाओं की शुरुआत की है।

delhi museum

मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही लोक कल्याण मार्ग पर स्थित मेट्रो स्टेशन को भी शट्ल बस सेवाओं के जरिए प्रधानमंत्री संग्रहालय से जोड़ दिया जाएगा। इस बस सेवा को 1 नवंबर 2023 से शुरू किया जा चुका है। प्रधानमंत्री संग्रहालय से हर घंटे बस चलेगी। इस बस के लिए टिकट लेना पड़ेगा। कोशिश यह भी की जा रही है कि मेट्रो स्टेशन से प्रधानमंत्री संग्रहालय के लिए बस में सवार होते समय ही दर्शकों को संग्रहालय का टिकट उपलब्ध करवाया जा सकें।

atal bihari vajpai

बता दें, उद्घाटन के बाद से ही प्रधानमंत्री संग्रहालय के प्रति लोगों में उत्सुकता काफी ज्यादा देखी जा रही है। दावा किया जाता है कि हर रोज लगभग 2000 दर्शक इस संग्रहालय में आते हैं। यहां आने वाले दर्शकों में स्कूल छात्र-छात्राओं, शोधकर्ता, घरेलु व विदेशी पर्यटक भी शामिल होते हैं। अप्रैल 2022 को उद्घाटन के बाद से लेकर अब तक यहां करीब 7 लाख दर्शक आ चुके हैं।

Dr. manmohan singh

शाम के वक्त यहां होने वाला लाइट एंड साउंड शो काफी लोकप्रिय है जो आजादी के बाद से भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की उल्लेखनीय यात्रा को प्रस्तुत करता है। चंद्रयान इस यात्रा की सबसे नयी सफलता है। बताया जाता है कि भारत की महिला योद्धाओं (वीरांगनाओं) से संबधित दूसरा लाइट एंड साउंड शो को नवंबर में शुरू किया जाएगा।

More News

    Read more about: india travel delhi
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+