Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »घने कोहरे की मोटी परत से घिरी दिल्ली, गड़बड़ा रहा है संतुलन - 400 से ज्यादा फ्लाईट्स Delay होने की आशंका

घने कोहरे की मोटी परत से घिरी दिल्ली, गड़बड़ा रहा है संतुलन - 400 से ज्यादा फ्लाईट्स Delay होने की आशंका

बुधवार की सुबह से दिल्ली में मौसम का मिजाज कुछ बदला-बदला सा नजर आ रहा है। सुबह के समय से ही आसमान में स्मॉग (Smog) की मोटी परत छायी हुई थी। दिन बदल गया लेकिन गुरुवार को भी मौसम का हाल बिल्कुल ज्यों का त्यों ही बना रहा। इस वजह से दिल्ली वालों की हालत तो खराब हो ही रही है लेकिन एयरपोर्ट और विमान से यात्रा करने वाले यात्रा सबसे ज्यादा परेशान हो रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार 14 नवंबर (गुरुवार) को अराइवल और डिपार्चर मिलाकर कुल लगभग 400 विमानों पर स्मॉग का असर पड़ा है।

delhi airport dense fog or smog

Financial Express की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर करीब 400 विमान Delay हुई, जिसमें से लगभग 257 डिपार्चर (उड़ान भरने वाली) और 139 अराइवल (लैंड करने वाली) शामिल हैं। बताया जाता है कि दिल्ली के अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से औसतन हर उड़ान भरने वाली फ्लाईट को 50 मिनट का Delay और अराइवल वाली फ्लाइट्स को औसतन 17 मिनट का Delay झेलना पड़ रहा है। इस बीच दिल्ली एयरपोर्ट और सभी एयरलाइंस कंपनियों की तरफ से भी सुबह के समय घना कोहरा होने के कारण दृश्यता कम होने की एडवाइजरी भी जारी की गयी है।

दिल्ली एयरपोर्ट ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट पर दृश्यता कम होने की वजह से काम की प्रगति धीमी है। इसलिए यात्रियों से अनुरोध है फ्लाइट से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी या अपडेट के लिए एयरलाइंस से संपर्क करें।

NDTV की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे तक दिल्ली एयरपोर्ट पर 1000 मीटर से भी कम विजिबिलिटी दर्ज की गयी थी। इस वजह से विशेष सुरक्षा उपायों को लागू करने की जरूरत हो रही है। वहीं दिल्ली में हवा की गुणवत्ता का मानक (AQI) भी लगातार खराब बना हुआ है।

delhi smog

बताया जाता है कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सुबह 9 बजे दिल्ली का औसत AQI 428 दर्ज किया जो खतरनाक स्तर माना जाता है। इस बाबत मीडिया से बात करते हुए एक अधिकारी का कहना है कि दिल्ली में 39 मॉनिटरिंग स्टेशन हैं, जिसमें से 32 मॉनिटरिंग स्टेशन पर दिल्ली की हवा खतरनाक दर्ज हुई है, जहां का AQI 400 से ऊपर दर्ज हुआ। जिन स्टेशनों का AQI 400 से ज्यादा दर्ज हुआ हैं वो हैं -

  • आनंद विहार
  • अशोक विहार
  • IGI एयरपोर्ट
  • ITO
  • मंदिर मार्ग
  • नॉर्थ कैंपस
  • पटपड़गंज
  • पंजाबी बाग
  • पुसा व अन्य

More News

    Read more about: delhi airport travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+