Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »घर से निकलने से पहले दिल्ली वालें Check कर लें ट्रैफिक के ये निर्देश, इन रास्तों से करें परहेज

घर से निकलने से पहले दिल्ली वालें Check कर लें ट्रैफिक के ये निर्देश, इन रास्तों से करें परहेज

एक तरफ किसानों का 'चलो दिल्ली' आंदोलन तो दूसरी तरफ प्रगति मैदान में शुरू हो चुके 'विश्व पुस्तक मेला 2024' को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी। कुल मिलाकर आज का दिन दिल्लीवालों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है। मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के किसान संघ दिल्ली में अपनी फसलों के लिए MSP की गारंटी देने वाले कानून की मांग पर फिर से आंदोलन कर रहे हैं।

delhi traffic today

यह उन शर्तों में एक है, जिस पर उन्होंने साल 2021 में किसान आंदोलन वापस लेते समय सहमति व्यक्त की थी।

अगर आप आज दिल्ली की ओर यात्रा करने वाले हैं तो इन बातों का जरूर ख्याल रखें :

  • कार और हल्के माल वाहन (LGV) जो एनएच-44 के माध्यम से सोनीपत, पानीपत या करनाल की ओर जाना चाहते हैं, वे Exit 1 (NH-44) अलीपुर कट से शनि मंदिर, पल्ला बख्तावरपुर रोड Y-प्वाइंट से दहिसारा गांव रोड से 2 लेन एमसीडी टोल होकर दहिसरा से जट्टी कलां रोड, सिंघू स्टेडियम से पीएस कुंडली होकर हरियाणा में सोनीपत की ओर NH-44 तक जा सकते हैं।
  • ये वाहनExit-2 NH-44 DSIIDC चौराहे से हरीश चंदर अस्पताल रेड लाइट से सेक्टर-ए/5 रेड लाइट होकर रामदेव चौक पर निकल सकते हैं। रामदेव चौक से प्याउ मनियारी बॉर्डर होकर हरियाणा में प्रवेश के लिए NH-44 की ओर जा सकेंगे।
  • NH-44 के माध्यम से सोनीपत, पानीपत और करनाल जैसे उत्तरी शहरों की ओर जाने वाली अंतरराज्यीय बसों को आईएसबीटी, मजनू का टीला, सिग्नेचर ब्रिज, खजूरी चौक, लोनी बॉर्डर और खेकड़ा के माध्यम से केएमपी एक्सप्रेसवे वाले वैकल्पिक मार्गों के माध्यम से भेजा जाएगा।
  • भारी मालवाहक वाहनों को NH-44 से Exit नंबर 2 लेकर औचंदी सीमा तक पहुंचने और सैदपुर चौकी से केएमपी एक्सप्रेसवे पर आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है। बहादुरगढ़ और रोहतक की ओर जाने वाले वाहनों को मुकरबा चौक से मधुबन चौक तक बाहरी रिंग रोड का उपयोग करने का निर्देश दिया जाता है। फिर जौंती बॉर्डर/निजामपुर बॉर्डर की ओर बढ़ें औरहरियाणा के गांव बामनोली में प्रवेश करें। इसके बाद नाहरा-नाहरी रोड से बहादुरगढ़ रोड तक आगे बढ़ जाएं।
delhi boarder seal traffic jam
  • गाजीपुर बॉर्डर (दिल्ली-उप्र) पर, दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाली गाड़ियों को अक्षरधाम मंदिर के पास पुश्ता रोड, पटपड़गंज रोड, मदर डेयरी रोड, चौधरी चरण सिंह मार्ग, आनंद विहार आईएसबीटी का उपयोग कर महाराजपुर या अप्सरा बॉर्डर (गाजियाबाद) से बाहर निकलने की सलाह दी जाती है। इसके अतिरिक्त, NH-44 के माध्यम से हरियाणा के लिए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे-राय कट (NH-44) का उपयोग कर सकते हैं।
  • बहादुरगढ़, रोहतक आदि की ओर जाने के इच्छुक कारों और LGV वाहनों को बवाना रोड की ओर जाने वाले Exit-2 डीएसआईआईडीसी कट के कंझावला टी-प्वाइंट से कंझावला चौक से साहिब सिंह वर्मा रोड, झंडा चौक/घेवरा होते हुए दाईं ओर जाकर सावदा गांव से होते हुए निज़ामपुर बॉर्डर को से जोड़ने वाली NH-9 बहादुरगढ़ तक जाने का सुझाव दिया गया है।
  • ये वाहन मुकरबा चौक से मधुबन चौक होकर भगवान महावीर रोड से रिठाला, पंसाली चौक, हेलीपैड, यूईआर-ll, कंझावला रोड-कराला टी-प्वाइंट, कंझावला चौक से जौंती गांव, जौंती बॉर्डर/निजामपुर बॉर्डर होकर हरियाणा के बामनोली गांव में प्रवेश कर नाहरा-नाहरी रोड से बहादुरगढ़ रोड तक आगे जा सकते हैं।
  • ट्रैफिक एडवाइजरी में कहा गया है कि रोहतक रोड के माध्यम से बहादुरगढ़ और रोहतक की ओर जाने वाले कमर्शियल वाहनों को नांगलोई चौक से नजफगढ़-नांगलोई रोड का उपयोग करने और नजफगढ़-झरोदा सीमा के माध्यम से हरियाणा में प्रवेश करने की सलाह दी गई है।
  • पंजाबी बाग से आने वाले वाहन चालकों को पीरागढ़ी चौक से नजफगढ़ रोड तक बाएं मुड़े, उत्तम नगर चौक-द्वारका मोड़-तुरा मंडी-नजफगढ़ फिरनी रोड के लिए दाएं मुड़े, छावला स्टैंड के लिए बाएं मुड़े, ढांसा स्टैंड के लिए दाएं मुड़े, बहादुरगढ़ स्टैंड के लिए दाएं मुड़े, बहादुरगढ़ पहुंचने के लिए नजफगढ़ बहादुरगढ़ रोड-झरोदा गांव-झरोदा बॉर्डर के लिए बाएं मुड़ें।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे घर से बाहर निकलने और अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले दिये गये सभी सलाहों का पालन करें और इस अवधि के दौरान सीमाओं पर यात्रा करने से बचें।

दूसरी तरफ विश्व पुस्तक मेला की वजह से दिल्ली के अंदर यातायात प्रभावित हो रही है। इस दौरान मथुरा रोड, भैरों मार्ग, रिंग रोड, शेरशाह रोड और पुराना किला रोड पर यातायात प्रभावित हो सकती है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से प्रगति मैदान के आसपास वाले क्षेत्रों में आने से बचने की सलाह दी है। इन रास्तों पर किसी भी गाड़ी को मेला के दौरान रुकने नहीं दिया जाएगा।

शेरशाह रोड, पुराना किला रोड, भगवान दास रोड और तिलक मार्ग पर पार्किंग की अनुमति नहीं है। यहां अगर किसी ने अपनी गाड़ी पार्क की तो उसे उठा लिया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने अपनी गाड़ी के बजाए लोगों से सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल कर प्रगति मैदान में पहुंचने की सलाह दी है।

More News

    Read more about: delhi haryana
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+