Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली-गुरूग्राम रूट पर 2 महीने के लिए बंद हुआ यह रास्ता, जारी हुई ट्रैफिक एडवाइजरी

दिल्ली-गुरूग्राम रूट पर 2 महीने के लिए बंद हुआ यह रास्ता, जारी हुई ट्रैफिक एडवाइजरी

अगर आप गुरुग्राम से दिल्ली की ओर आवाजाही करते हैं, तो जरा ध्यान दें। अगले करीब 2 महीने तक दिल्ली-गुरुग्राम रूट पर आवाजाही करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। क्यों? क्योंकि नेशनल हाईवे 48 पर सर्विस रोड को अगले 2 महीने के लिए बंद कर दिया गया है। यह बंद NSG ऑफिस से महिपालपुर पेट्रोल पंप तक जारी किया गया है।

इस बारे में दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस की तरफ से एडवाइजरी भी जारी की गयी है। हालांकि इस रोड पर पिछले कुछ दिनों से लोगों को आवाजाही करने में ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पहले कहा जा रहा था कि यहां NHAI द्वारा बनाए जा रहे अंडरपास की वजह से यह डायवर्जन किया गया है लेकिन अब मामला कुछ और ही सामने आया है।

gurugram to delhi traffic advisory

क्यों बंद किया गया सर्विस रोड?

वैकल्पिक रास्तों के बारे में आपको बताने से पहले हम आपको बता दें, एनएच 48 के सर्विस रोड को अचानक क्यों बंद करना पड़ा है। दरअसल, द्वारका एक्सप्रेसवे को एनएच-48 से जोड़ने के लिए द्वारका लिंक रोड से लेकर एनएच-48 के बीच एक अंडरपास का निर्माण किया जा रहा है। इस अंडरपास से होकर लोग सीधे गुरुग्राम की ओर आ-जा सकेंगे। यह अंडरपास एनएच-48 और उसके सर्विस रोड के नीचे से होकर गुजरने वाला है। पहले समझा गया था कि इस अंडरपास की वजह से ही सर्विस रोड को बंद किया गया है।

लेकिन ऐसा नहीं है। दरअसल, पिछले रविवार को हुई बारिश की वजह से द्वारका लिंक रोड के पास सर्विस रोड का एक बड़े हिस्से की मिट्टी अचानक धंस गयी। इसकी वजह से ही सर्विस रोड पर वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से बंद कर देना पड़ा है। बताया जाता है कि NSG ऑफिस से महिपालपुर पेट्रोल पंप तक जगह-जगह सर्विस रोड के धंसने की आशंका के मद्देनजर ही यह फैसला लिया गया है।

2 महीने बंद रहेगी सर्विस रोड

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में अंडरपास के काम की वजह से ट्रैफिक के करीब 1 महीना तक डिस्टर्ब होने की बात कही थी। लेकिन दिल्ली पुलिस ने जो ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, उसके अनुसार एक नहीं बल्कि 2 महीने तक डायवर्जन लागू रहेगा।

जब तक धंसे हुई रोड को ठीक न किया जाए और अंडरपास निर्माण का काम पूरा न हो तब तक ट्रैफिक के लिए उसे खोला नहीं जा सकेगा। ऐसे में दिल्ली-गुरुग्राम के बीच आवाजाही करने वालों को एक नहीं बल्कि 2 महीने तक ट्रैफिक की इस परेशानी को झेलना पड़ सकता है।

दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस ने क्या कहा एडवाइजरी में -

दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में महिपालपुर, वसंत कुंज, IGI एयरपोर्ट, धौला कुआँ, नई दिल्ली की ओर जाने वाले लोगों को वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की सलाह दी है।

Delhi-gurugram traffic advisory

क्या होंगे वैकल्पिक रास्ते -

  • मेहरौली-गुरुग्राम रोड वाया अया नगर बॉर्डर।
  • पुराना गुरुग्राम रोड-कपशेरा-समल्खा रोड।
  • गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे-यशोभूमी-द्वारका सेक्टर 23 क्रॉसिंग-जानकी चौक-द्वारका सेक्टर 8/9 क्रॉसिंग-टी प्वाएंट सेक्टर 7-गणपति चौक-द्वारका सेक्टर 7/9 क्रॉसिंग-सेक्टर 6/7 क्रॉसिंग-सेक्टर 1 क्रॉसिंग से बाएं मुड़कर पालम फ्लाईओवर से धौला कुआँ।
  • दब्री-गुरुग्राम रोड-द्वारका फ्लाइओवर-द्वारका रोड-स्टेशन रोड-परेड रोड।
  • गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे-यशोभूमि-महिपालपुर-धौला कुआँ।

गुरुग्राम से IGI एयरपोर्ट या नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को मेट्रो सेवा का लाभ उठाने की सलाह दी गयी है। इन यात्रियों को द्वारका सेक्टर - 21 स्टेशन से एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर मेट्रो पकड़नी होगी।

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि NHAI द्वारा किये जा रहे मरम्मत कार्य की सीमा 2 महीने निर्धारित की गयी है लेकिन इस अवधि के दौरान कार्य की प्रगति और परिस्थिति के आधार पर इस अवधि को बढ़ाई भी जा सकती है। रोजमर्रा के यात्रियों व एयरपोर्ट-रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल कर अपनी यात्रा का योजना बनाते समय पर्याप्त समय लेकर घर से निकलने की सलाह दी गयी है।

More News

    Read more about: delhi traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+