Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »छठ पूजा पर दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले कर लें Check

छठ पूजा पर दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले कर लें Check

छठ पूजा को व्यापक तौर पर बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है लेकिन समय के साथ यह पर्व देश के हर कोने में पहुंच चुका है। खासतौर पर राजधानी दिल्ली में बड़ी संख्या में रहने वाले बिहार और झारखंड के निवासी भी छठ पूजा मनाते हैं। इस वजह से सड़कों पर लोगों की भीड़ काफी बढ़ जाती है जो राजधानी के विभिन्न इलाकों से विभिन्न जलाशयों तक पहुंचते हैं।

chhath devotee

ऐसी स्थिति में दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। छठ घाटों पर जाना हो या किसी और कारण से, घर से बाहर निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर चेक करें। इससे रास्ते में किसी परेशानी से फंसने से आप बच जाएंगे।

chhath

दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर (वर्तमान X) पर एक पोस्ट के जरिए छठ पूजा को लेकर दिल्ली में किये गये स्पेशल ट्रैफिक व्यवस्थाओं के बारे में एडवाइजरी जारी किया है। खास तौर पर जलाशयों तक आने वाले छठ व्रतियों को रास्ते में ट्रैफिक में फंसने की वजह से कोई परेशानी ना हो।

इसलिए विशेष एडवाइजरी जारी किया गया है, ताकि ट्रैफिक का संचालन भी सुचारू रूप से हो सकें और लोगों को रास्ते में किसी भी प्रकार की समस्या में ना फंसना पड़े। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के इस पोस्ट के अनुसार यह ट्रैफिक एडवाइजरी 19 नवंबर (रविवार) की शाम से 20 नवंबर (सोमवार) की सुबह तक जारी रहेगी।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी :-

  • दिल्ली पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि रविवार की दोपहर से सोमवार की सुबह तक ट्रैफिक प्रभावित हो सकती है। यह एडवाइजरी मुख्य रूप से उन छठ व्रतियों के लिए है, जो विभिन्न जलाशयों में पूजा के लिए पहुंचने वाले हैं।
  • नागरिकों से उन सभी रास्तों को टालने की सलाह दी है, जिनसे होकर छठ पूजा के व्रती आवाजाही करने वाले हैं।
  • जिन जलाशयों में सबसे अधिक भीड़ होने वाली हैं, उनमें कृष्णा मार्केट झीलमील कॉलोनी, छठ पूजा कल्याण समिती सैनीक एनक्लेव, जेपीसी अस्पताल के पास डीडीए लैंड मंगोल पुरी, तुगलकाबाद काया माया ग्राउंड व अन्य।
  • ट्रैफिक पुलिस ने आम नागरिकों से उन रास्तों जो छठ पूजा क्षेत्रों के पास हैं जैसे कालिंदी कुंज ब्रिज, मां आनंदमई मार्ग, विकास मार्ग, जीटीके रोड, रोहतक रोड, पंखा रोड आदि की तरफ नहीं जाने की सलाह दी है।
chhath at delhi

आम नागरिकों के लिए सलाह

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपनी ट्रैफिक एडवाइजरी में आम नागरिकों के लिए भी सलाह दिया है। इस एडवाइजरी में ट्रैफिक पुलिस ने कहा है :-

  • नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और ISBT की तरफ जाने में कोई पाबंदी नहीं है।
  • नागरिकों को थोड़ा समय पहले ही घर से निकलने की सलाह दी गयी है।
  • लोग गाड़ियों, टैक्सी या कैब के बजाए पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल ज्यादा करें।
  • अपनी गाड़ियां सिर्फ निर्धारित पार्किंग में ही पार्क करें।
  • सड़क किनारे होने वाली पार्किंग में गाड़ियां पार्क ना करें। इससे वहां से होकर आवाजाही कर रही गाड़ियों को परेशानी होगी, ट्रैफिक धीमी पड़ जाएगी।
  • किसी भी लावारिस या संदेहास्पद रूप से पड़ी वस्तु मिलने पर तुरंत निकट के पुलिस स्टेशन में इसकी जानकारी दे।
  • लोग अडवांस में अपनी यात्रा की योजना बना लें, ताकि रास्ते में कोई परेशानी ना हो।

More News

    Read more about: delhi chhath puja
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+