Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »खुशखबरी : पंडाल हॉपिंग के दिवानों के लिए दुर्गा पूजा पर कोलकाता में चलेगी विशेष ट्राम

खुशखबरी : पंडाल हॉपिंग के दिवानों के लिए दुर्गा पूजा पर कोलकाता में चलेगी विशेष ट्राम

कोलकाता के सबसे बड़े उत्सव को शुरू होने में महज 14 दिनों का समय बचा हुआ है। एक तरफ दुर्गा पूजा कमेटियों की व्यस्तता बढ़ गयी है तो दूसरी तरफ दुर्गा पूजा को स्पेशल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ा जा रहा है। पिछले साल ही कोलकाता की दुर्गा पूजा को यूनेस्को हेरिटेज का टैग मिला है और इस साल कोलकाता की ट्राम ने 150 सालों का सफर भी पूरा कर लिया है।

tram

इस बात का जश्न एक साथ मनाते हुए विशेष ट्राम सेवा शुरू करने की योजना बनायी गयी है।

द वेस्ट बंगाल ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (WBTC) ने एशियन पेंट्स के साथ हाथ मिलाकर ट्राम सेवा को शुरू करने का फैसला लिया है जो नववर्ष तक जारी रहेगी। मिली जानकारी के अनुसार इसी महीने से यानी दुर्गा पूजा के समय से ही कोलकाता के टॉलीगंज से बालीगंज के बीच यह ट्राम सेवा शुरू की जाएगी। ट्राम के 150 सालों के सफर को शानदार तरीके से दर्शाने के लिए खास तौर पर डिजाइन की गयी ट्राम को पटरियों पर उतारा जाएगा।

durga puja special tram

बता दें, कोलकाता में ट्राम सबसे पहली बार 1873 में शुरू हुई थी। उसके बाद से लगातार ट्राम 'सिटी ऑफ ज्वॉय' और इसकी धरोहर का एक हिस्सा बन चुका है।

इस बारे में WBTC के चेयरमैन मदन मित्रा ने कहा, "दुर्गा पूजा के समय कोलकाता में एशियन पेंट्स हर साल शारद सम्मान का आयोजन करता है। WBTC ने उनके साथ ही विशेष ट्राम सेवा को शुरू करने के लिए हाथ मिलाया है। यह कोलकाता में दुर्गा पूजा के जश्न और इसकी ऐतिहासिकता को एक प्रकार से हमारा ट्रिब्यूट है।" इस स्पेशल ट्राम को हैंड पेंटेड कलाकृति से सजाया गया है, जिसे कुम्हारटोली को समर्पित किया गया है।

tram

बता दें, कुम्हारटोली उत्तर कोलकाता का वह स्थान है, जहां दुर्गा पूजा समेत तमाम त्योहारों के समय भगवान की मूर्तियां तैयार की जाती है। ट्राम की बोगियों को दुर्गा पूजा की थीम पर ही सजाया गया है, जिसमें महिला ढाकी (विशेष प्रकार का नगाड़ा बजाने वाली महिलाएं) को भी दर्शाया गया है। पहली बोगी का इंटीरियर पूरी तरह से दुर्गा पूजा को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जिन्हें अल्पना से सजाया गया है। ट्राम के अंदर QR कोड भी बनाए गये हैं, जिन्हें स्कैन करने के बाद यात्री दुर्गा पूजा से जुड़ी कई कहानियां जान सकेंगे।

kolkata ka tram

दुर्गा पूजा के दौरान पंडालों में घुमने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम बंगाल के परिवहन विभाग ने एसी ट्राम चलाने का फैसला भी लिया है। ये ट्राम गरियाहाट से श्यामबाजार वाया एस्प्लेनेड (धर्मतल्ला) होते हुए चलेंगे। इस रूट पर कई प्रमुख दुर्गा पूजा पंडाल जैसे एकडालिया, सिंघी पार्क और हाथीबगान सार्वजनिन दुर्गा पूजा पंडाल हैं। इस ट्राम का किराया ₹600 प्रति व्यक्ति होगा।

kolkata

मिली जानकारी के अनुसार इस रूट पर एसी ट्राम दुर्गा पूजा में सप्तमी, अष्टमी और नवमी की सुबह 10 बजे खुलेगी। अगर आप इस दुर्गा पूजा स्पेशल एसी ट्राम की सवारी करना चाहते हैं तो WBTC के आधिकारिक वेबसाइट या फिर विभिन्न ट्राम डिपो पर जाकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं। बुकिंग से संबंधित अधिक जानकारी के लिए राज्य के परिवहन विभाग से संपर्क करें।

More News

    Read more about: durga puja kolkata west bengal
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+