Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »किसान आंदोलन : सील हुई दिल्ली की सारी सीमाएं, जानिए क्या ट्रैफिक एडवाइजरी

किसान आंदोलन : सील हुई दिल्ली की सारी सीमाएं, जानिए क्या ट्रैफिक एडवाइजरी

किसान आंदोलन 2.0 का आज दूसरा दिन है। दिल्ली से सटे सभी सीमाओं पर डटे अन्नदाता किसान आज एक बार फिर से दिल्ली कूच करने की कोशिश करेंगे। इससे आम लोगों के लिए भारी मुसीबतें जरूर खड़ी हो जाएंगी। दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस ने किसानों आंदोलन को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

एक तरफ सरस्वती पूजा और दूसरी तरफ वैलेंटाइन डे होने के साथ-साथ आज सप्ताह का तीसरा दिन भी है। इसलिए घर से निकलने से पहले अच्छी तरह से जान ले कि किन-किन रास्तों पर आज भारी जाम मिलने वाला है। अगर बहुत जरूरी हो तभी आज घर से बाहर निकलें और गाड़ी, कैब या बस के बजाए आज के दिन मेट्रो का ज्यादा इस्तेमाल करना ही अक्लमंदी का काम होगा।

delhi traffic

आज के लिए जारी की गयी एडवाइजरी में दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दिल्ली से सटे सभी बॉर्डर्स को सील कर दिया गया है। दिल्ली से हरियाणा की टिकरी बॉर्डर, झरोदा बॉर्डर और धांसा बॉर्डर पर सामान्य गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगायी गयी है।

जो लोग रोहतक रोड, नजफगढ़-झारोदा रोड और नजफगढ़-धांसा रोड से बहादुरगढ़, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम आदि की ओर जा रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे नंगलोई चौक से नजफगढ़-नंगलोई रोड, नजफगढ़ से नजफगढ़-दौराला रोड या नजफगढ़ से नजफगढ़-छावला रोड होकर हरियाणा में प्रवेश करें।

जो गाड़ियां रोहतक रोड, नजरगढ़-झारोदा रोड से होकर बहादुरगढ़, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम की ओर जा रही हैं, वे निम्न रूट ले सकती हैं :

  • नंगलोई चौक से बाएं नंगलोई-नजफगढ़ रोड (13 किमी) की ओर मुड़े, नंगलोई स्टैंड से बाएं नजफगढ़-फिरनी रोड की ओर मुड़े, दिल्ली गेट स्टैंड-दाएं मुड़े छावला स्टैंड-दाएं मुड़े धांसा स्टैंड-बाएं मुड़े नजफगढ़-धांसा रोड से जफ्फरपुर कालन गांव, रावता-मोर (8 किमी), बाएं मुड़े दौरल्ला रोड-उज्वा गांव (5 किमी)-रावता गांव (5 किमी)-दौराला बॉर्डर (3 किमी) होकर झज्जर, गुरुग्राम, रोहतक (हरियाणा) जा सकते हैं।

  • बाएं मुड़े नंगलोई चौक से नंगलोई-नजफगढ़ रोड (13 किमी), नंगलोई स्टैंड-बाएं मुड़े नजफगढ़-फिरनी रोड-दिल्ली गेट स्टैंड-दाएं मुड़े छावला स्टैंड-नजफगढ़ छावला रोड-झतीर्का मोड़-दाएं मुड़े झतीर्का गांव-बाएं मुड़े झतीर्का बॉर्डर होकर झज्जर, गुरुग्राम और रोहतक (हरियाणा) की ओर जाएं।
  • MIA मेट्रो स्टेशन से बाएं मुड़े-बक्करवाला रोड (5 किमी)-नंगलोई नजफगढ़ रोड (5 किमी)-दाएं मुड़े-नंगलोई स्टैंड-बाएं मुड़े नजफगढ़ फिरनी रोड-दिल्ली गेट स्टैंड-दाएं मुड़े छावला स्टैंड-दाएं मुड़े धांसा स्टैंड-बाएं मुड़े नजफगढ़ धांसा रोड से जफ्फरपुर कालन गांव तक, रावता मोड़ (8 किमी) से बाएं मुड़े दरौल्ला रोड-उज्वा गांव (5 किमी)-रावता गांव (5 किमी)-दौराला बॉर्डर (3 किमी) होकर झज्जर, गुरुग्राम, रोहतक (हरियाणा) जा सकते हैं।

  • MIA मेट्रो स्टेशन से बाएं मुड़े-बक्करवाला रोड (5 किमी)-दाएं मुड़े नंगलोई नजफगढ़ रोड (5 किमी)-दाएं जाएं-नंगलोई स्टैंड-बाएं जाएं नजफगढ़ फिरनी रोड-दिल्ली गेट स्टैंड-दाएं जाएं छावला स्टैंड-नजफगढ़ छावला रोड-झतीर्का मोड़-दाएं जाएं झतीर्का गांव-बाएं मुड़े झतीर्का बॉर्डर होकर झज्जर, गुरुग्राम और रोहतक (हरियाणा) जा सकते हैं।

More News

    Read more about: delhi
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+