Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बढ़ने वाला है गणेश चतुर्थी की छुट्टियों के दौरान उड़ने वाली फ्लाइट्स का किराया, मुंबई वाले जरूर पढ़ें

बढ़ने वाला है गणेश चतुर्थी की छुट्टियों के दौरान उड़ने वाली फ्लाइट्स का किराया, मुंबई वाले जरूर पढ़ें

Flights around Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। क्यों न हो पूरे महाराष्‍ट्र में लंबी छुट्टियां जो होने वाली हैं। भले ही इस त्योहार को अभी एक महीना है, लेकिन कुछ चीजें हैं, जिनके लिए आप निश्चिंत होकर नहीं बैठें तो बेहतर होगा।

flights around Ganesh Chaturthi

हम बात कर रहे हैं फ्लाइट के टिकटों की। अगर आप गणेश चतुर्थी पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अभी बुकिंग कर लें, नहीं ओ लास्ट मोमेंट पर आपको क्रेडिट कार्ड का सहारा लेना पड़ेगा।

दरअसल गणेश चतुर्थी के दौरान होने वाली छु‍ट्ट‍ियों के दौरान उड़ने वाली फ्लइटें जल्द ही महंगी होने वाली हैं। आपको बता दें कि दशहरा के आस-पास उड़ने वाली उड़ानों का टिकट पहले ही महंगा हो चुका है। बेंगलुरु से लखनऊ तक का जो टिकट अभी एक सप्ताह पहले तक 3800 रुपए के आस-पास था, अब 7500 से 9700 रुपए तक हो गया है।

flights around Ganesh Chaturthi

मुंबई से प्रमुख शहरों के फ्लाइट का किराया

जैसा कि आप जानते हैं कि गणेश चतुर्थी सोमवार 19 सितंबर को है। महाराष्‍ट्र में स्कूलों में 16 सितंबर से हो जाएंगी। वहीं प्राइवेट व सरकारी उपक्रमों में कार्यरत लोगों को लॉन्‍ग वीकेंड मिलेगा, मतलब 16 सितंबर से लेकर 19 सितंबर तक। यानि कि आपको कम से कम चार दिन घूमने के लिए मिल सकता है। अगर आप आगे-पीछे एक-दो दिन की एक्स्ट्रा छुट्टी लगाते हैं, तो आप 6 से 10 दिन के लिए घूमने जा सकते हैं।

आइये दिन के हिसाब से बात करते हैं कि इस दौरान आप कहां, जा सकते हैं, और मुंबई से आपको कितना किराया देना पड़ेगा।

1. 2-3 दिन की छुट्टी

शहर अभी बुक किया तो 16-19 स‍ितंबर के बीच फ्लाइट का किराया (रु) टिकट बुक करने में देरी की तो कितना हो सकता है किराया (रु)
मुंबई से अहमदाबाद 1,990 4500
मुंबई से जयपुर 2614 5600
मुंबई से भोपाल 4236 7800
मुंबई से मैंगलोर 2981 5600
मुंबई से चेन्नई 2981 5600
मुंबई से रायपुर 4658 7800
मुंबई से बेंगलुरु 2290 4500
मुंबई से मैसूर 4402 5600
मुंबई से लखनऊ 3158 4800
मुंबई से कोलकाता 5,990 11550
flights around Ganesh Chaturthi

2. अगर 6 से 10 दिन की है छुट्टी

शहर अभी बुक किया तो 16-19 स‍ितंबर के बीच फ्लाइट का किराया (रु) टिकट बुक करने में देरी की तो कितना हो सकता है किराया (रु)
मुंबई से लेह 6067 9900
मुंबई से जम्मू 5355 10300
मुंबई से श्रीनगर 6249 12900
मुंबई से दिल्ली 3845 5700
मुंबई से सिक्किम 10,684 24500
मुंबई से गुवाहाटी 4,534 8300
मुंबई से पोर्ट ब्लेयर 9,244 16,500

पढ़ें- ट्रेन जितने किराए में करें फ्लाइट्स से सफर, मिल रहे हैं धांसू ऑफर

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+