Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »G20 : जो बाईडेन और ऋषि सुनक के होटल का किराया सुनकर ही उड़ जाएंगे होश!

G20 : जो बाईडेन और ऋषि सुनक के होटल का किराया सुनकर ही उड़ जाएंगे होश!

G20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाईडेन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक समेत दुनियाभर के तमाम देशों के राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली पहुंच रहे हैं। इनके ठहरने के लिए दिल्ली के 5 और 7 Star होटलों में बुकिंग की गयी है जिनका किराया सुनकर हम दावे के साथ कह सकते हैं कि अच्छे-अच्छों के होश ही उड़ जाएंगे।

ITC Maurya

जी20 समिट में शामिल होने वाले अधिकांश मेहमान शुक्रवार को भारत आ रहे हैं। शुक्रवार की शाम को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने निवास पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडेन, मॉरिशस के प्रधानमंत्री कुमार जुगनाथ और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ त्रिपक्षिय बैठक करेंगे।

सबसे पहले आपको बताते हैं प्रमुख देशों के शीर्ष कितने बजे पहुंच रहे हैं भारत :

  • अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडेन शाम को 6.55 बजे।
  • ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक दोपहर 1.40 बजे।
  • संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मो. बिन जायद अल नाहयान और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा रात को 8 और 8.45 बजे।
  • बांग्लादेश की प्रधानमंत्री 12.30 बजे।
  • कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो शाम को 7 बजे।
  • फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन (9 सितंबर) दोपहर 12.35 बजे।

किन होटलों में रुकेंगे विदेशी मेहमान

G20 में शामिल होने आने वाले सभी विदेशी मेहमानों के लिए दिल्ली से लेकर गुड़गांव (गुरुग्राम) तक के होटलों को बुक किया गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि दिल्ली के 30 होटलों को इन विदेशी मेहमानों के लिए बुक किया गया है। ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक के लिए शंग्री ला होटल बुक किया गया है।

Rishi Sunak

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाईडेन के लिए ITC मौर्या को बुक किया गया है। द ललीत होटल में कनाडा के पीएम, ओबेरॉय होटल में तुर्की के राष्ट्रपति, इटली और सिंगापुर के प्रतिनिधि हयात रेजिडेंसी, लोधी होटल में ओमान के प्रतिनिधि, ग्रांड हयात गुरुग्राम में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, ताज होटल में चीन के प्रतिनिधियों के ठहरने की व्यवस्था की गयी है।

कितना है होटलों का एक दिन का किराया

विदेशी मेहमानों को जिन होटलों में रुकवाया जा रहा है सभी लग्जरी होटलों की श्रेणी में आते हैं। इन होटलों में सिर्फ इन विदेशी मेहमानों ही नहीं बल्कि उनके साथ आए अधिकारियों, सुरक्षाकर्मियों व अन्य सभी कर्मचारियों के रुकने की व्यवस्था भी की जा रही है। होटल ITC मौर्या, जिसमें अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाईडेन के ठहरने की व्यवस्था की गयी है, में 400 कमरों को बुक किया गया है। इस होटल के अलग-अलग कमरों का किराया भी अलग होता है। जो बाईडेन जिस कमरे में कमरे में रुकने वाले हैं, वह सबसे महंगा कमरा है।

ITC Maurya

जानकारी के मुताबिक जो बाईडेन होटल ITC मौर्या के चाणक्या सूईट में रुकेंगे। इस सूईट में एक रात रुकने का किराया करीब 8 लाख रुपये होता है। दिल्ली के शांग्री ला होटल में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के ठहरने की व्यवस्था की गयी है। इस लग्जरी होटल के डीलक्स रुम का 1 रात का किराया 35 हजार रुपये से शुरू होता है। जानकारी के अनुसार इस होटल के प्रेसिडेंशियल सुईट और स्पेशलिटी सुईट को बुक किया गया जिनका एक रात का किराया लाखों रुपये में होता है।

More News

    Read more about: delhi g20 india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+