Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »G20 समिट : दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों की लिस्ट जो 8-10 सितंबर तक बंद रहेंगे

G20 समिट : दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों की लिस्ट जो 8-10 सितंबर तक बंद रहेंगे

नई दिल्ली जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने वाला है। इस वजह से एक तरफ जहां दिल्ली को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली की सुरक्षा को भी इतनी चुस्त-दुरुस्त की जा रही है कि परिंदा भी यहां पर ना मार सकें। जी-20 समिट के मद्देनजर दिल्ली को किसी अभेद्य किले में तब्दिल कर दिया गया है क्योंकि यहां कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष आने वाले हैं। विभिन्न देशों से उनके प्रतिनिधियों के आने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है।

metro yellow line

इस वजह से दिल्ली की कई प्रमुख सड़कों और रुट को बंद किया जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर 8 से 10 सितंबर तक दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशनों के गेट को भी बंद रखा जाएगा। इसमें सेंट्रल दिल्ली से लेकर साउथ दिल्ली तक के स्टेशन शामिल हैं। हालांकि मेट्रो सेवाओं पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। कई स्टेशनों को सेंसिटिव मेट्रो स्टेशन की लिस्ट में रखा गया है जिनमें धौला कुंआ, खान मार्केट, जनपथ, सुप्रीम कोर्ट और बीकाजी कामा प्लेस शामिल है।

airport express

हम उन स्टेशनों की लिस्ट यहां दे रहे हैं, जिनके गेट को VVIP मूवमेंट के लिए बंद रखने का फैसला लिया गया है।

मेट्रो स्टेशन का नाम बंद रहने वाले गेट नंबर खुला रहने वाले गेट नंबर
खान मार्केट 01,02,03 04
कैलाश कॉलोनी 02 01
लाजपत नगर 01,02,03,04 05
जंगपुरा 01,03 02
आश्रम 01,03 02
जनपथ 01,03,04 02
बाराखंभा 01,03,04,05,06 02
सुप्रीम कोर्ट सभी गेट --
इंद्रप्रस्थ 02 01
मोती बाग 01,02 --
बीकाजी कामा प्लेस 01,02,03 --
मुनीरका 01,02,03 --
आर.के. पुरम सभी गेट --
आई.आई.टी 01,02,03 --
हौज खास 01,02,04 03
मालवीय नगर 03,04 01,02
सदर बाजार कैंटोनमेंट 01,02 --
पालम 01,02 03
सेंट्रल सेक्रेटरिएट 03,04 01,02,05
उद्योग भवन 01,03 02,04
लोक कल्याण मार्ग 02 01
मंडी हाउस 02, 03,04 01
आईटीओ 02,03,04,05,06 01
दिल्ली गेट 01,02,04,05 03

जी-20 समिट की सुरक्षा में दिल्ली में करीब 1,30,000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जा रहा है। इसमें से दिल्ली पुलिस और सेंट्रल फोर्स के 80,000 सुरक्षाकर्मी होंगे। ये सुरक्षाकर्मी खाकी वर्दी के बजाए नीली रंग की वर्दी में होंगे। इसके अलावा एयर फोर्स के जवानों को भी दिल्ली में तैनात किया जा रहा है। भारत सरकार ने विदेशी मेहमानों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए 18 करोड़ रूपये की लागत से 20 बुलेटप्रुफ Limousine गाड़ियां भी खरीदी हैं।

More News

    Read more about: g20 delhi india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+