Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत में शुरू हुई जर्मनी की हाईटेक FlixBus सेवा, जोड़ेगी 46 शहरों को

भारत में शुरू हुई जर्मनी की हाईटेक FlixBus सेवा, जोड़ेगी 46 शहरों को

जर्मनी की मुख्य ट्रांसपोटेशन कंपनी FlixBus ने भारत में अपनी बस सेवा शुरू कर दी है। 1 फरवरी से FlixBus की टिकटें ऑनलाइन उपलब्ध हो रही हैं। यह बस देश के 46 शहरों को जोड़ने का काम करेगी। भारत में FlixBus की सेवाएं शुरू होने से निश्चित रूप से घरेलु यात्रियों को सुरक्षात्मक और आरामदायक रूप से यात्रा करने में अधिक सुविधा मिलने वाली है।

बताया जाता है कि सड़कों पर 6 फरवरी (मंगलवार) से फर्राटे भरना शुरू कर दिया है। शुरुआती दौर में बस को ₹99 के स्पेशल प्राइस पर लॉन्च किया गया था, लेकिन बाद में बस के किराए में वृद्धि की गयी है। इस बारे में बस के आधिकारिक वेबसाइट पर सारी जानकारियां उपलब्ध करवा दी गयी है।

flixbus India

क्या होगा इसमें खास

  • FlixBus में BS6 इंजन समेत प्रीमियम मॉडल का इस्तेमाल किया गया है, जो पर्यावरण को साफ रखने में मददगार साबित होता है।
  • महिलाओं व पुरुषों के लिए बस में अलग-अलग सीटें होंगी, जो महिलाओं को अधिक सुरक्षा मुहैया करवाएगी।
  • बस एक महिला के पास वाली सीट किसी महिला के लिए ही आरक्षित होगी।
  • सभी सीटों पर 2 प्वाएंट सीट बेल्ट रहेगी।
  • हर FlixBus में स्पेशल FlixBus लाउंज की तरह ही सुविधा प्रदान की जा रही है।
  • सुरक्षा के लिए 24X7 रेस्पॉन्स टीम, ट्रैफिक कंट्रोल वार्ड आदि की सुविधाएं भी शामिल हैं।
  • सभी बसें उच्च गुणवत्ता वाली हैं, जो 3 साल से अधिक पुरानी नहीं और न ही कम से कम 500 किमी की यात्रा कर चुकी हैं।

किन शहरों को जोड़ेगी FlixBus

भारत में FlixBus की सेवा शुरू करने के बारे में अपने बयान में FlixBus के सीईओ आंद्रे स्वाम्लिन ने कहा कि यह हमारे लिए एक बड़ा कदम है। भारत दुनिया का 43वां देश है, जहां यह बस सेवा शुरू हो रही है। इसके साथ ही हम विश्व के व्यापक बस मार्केट में भी हमने प्रवेश कर लिया है। FlixBus के आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार जिन शहरों के बीच यह बस सेवा शुरू होगी, उनमें प्रमुख शहर हैं :

  • दिल्ली
  • बनारस
  • अयोध्या
  • हरिद्वार
  • अमृतसर
  • मनाली
  • लखनऊ
  • गोरखपुर
  • कानपुर
  • जयपुर
  • आगरा
  • चंडीगढ़
  • मेरठ
  • देहरादुन
  • ऋषिकेश
  • रुड़की
  • अम्बाला
  • कर्नाल
  • पानीपत
  • अजमेर
  • ब्यावर
  • जोधपुर
  • मथुरा
  • प्रयागराज

FlixBus के टिकट की बुकिंग उसके आधिकारिक वेबसाइट https://global.flixbus.com पर जाकर भी की जा सकती है। इसके अलावा FlixBus स्थानीय ट्रांसपोर्ट के साथ मिलकर अपनी सेवाएं उपलब्ध करवाएगा।

More News

    Read more about: delhi ayodhya haridwar travel india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+