Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हावड़ा से नई दिल्ली के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाएगी उत्तर रेलवे, जुलाई तक चलायी जाएंगी कई स्पेशल ट्रेनें, List

हावड़ा से नई दिल्ली के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाएगी उत्तर रेलवे, जुलाई तक चलायी जाएंगी कई स्पेशल ट्रेनें, List

गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है। और इसके साथ ही शुरु हो गया गर्मी की छुट्टियों का इंतजार। कोई गर्मियों के इस मौसम में घूमने जाने के बारे में सोच रहा है तो कोई व्यक्ति जो अपने गांव अथवा घरों से काम के सिलसिले में दूर रहते हैं, वो छुट्टियों के समय घर जाने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में ट्रेनों में सीट की उपलब्धता ही सबसे बड़ी मुसीबत बन जाती है।

इस समस्या से निजात पाने के लिए हर साल भारतीय रेलवे की अलग-अलग डिविजन और शाखाएं कई समर स्पेशल ट्रेनें चलाती है। इसी क्रम में उत्तर रेलवे ने हावड़ा से नई दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल के लिए समर स्पेशल ट्रेन की घोषणा तो की है, साथ ही कई और स्पेशल ट्रेनों को जुलाई तक चलाने की घोषणा भी की गयी है।

howrah-delhi summer special train

हावड़ा-आनंद विहार समर स्पेशल ट्रेन

हावड़ा-आनंद विहार-हावड़ा (03011/03012) समर स्पेशल ट्रेन 4 अप्रैल से शुरू होगी, जो दोनों दिशाओं में कुल 4-4 (यानी 8) फेरे लगाएगी। हावड़ा से आनंद विहार स्टेशन के बीच इस ट्रेन का संचालन 4, 5, 11 और 12 अप्रैल को किया जाएगा। वहीं आनंद विहार से हावड़ा के बीच यह ट्रेन 6, 7, 13 और 14 अप्रैल को चलेगी। हावड़ा से आनंद विहार के लिए यह ट्रेन शाम 5.40 बजे खुलेगी। वहीं वापसी में आनंद विहार से यह ट्रेन सुबह 3 बजे खुलेगी। रास्ते में इस ट्रेन का ठहराव जिन स्टेशनों पर होगा, उनमें शामिल है -

  • बैण्डेल जंक्शन
  • बर्द्धमान जंक्शन
  • दुर्गापुर
  • आसनसोल जंक्शन
  • धनबाद जंक्शन
  • कोडरमा जंक्शन
  • गया जंक्शन
  • अनुग्रह नारायण रोड
  • डेहरी ऑन सोन
  • सासाराम जंक्शन
  • भभुआ रोड
  • पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन
  • मिर्जापुर
  • प्रयागराज जंक्शन
  • फतेहपुर
  • गोविंदपुरी
  • इटावा जंक्शन
  • टूण्डला जंक्शन

उत्तर रेलवे ने जिन स्पेशल ट्रेनों का समय बढ़ाया -

उत्तर रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें जो पहले अप्रैल तक ही चलने वाली थी, उनका समय बढ़ाकर जून या जुलाई तक करने का फैसला लिया है। इसमें धनबाद से जम्मू तवी स्पेशल ट्रेन, दानापुर से आनंद विहार स्पेशल ट्रेन, सहरसा से आनंद विहार स्पेशल ट्रेन और पटना से नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन आदि भी शामिल है। कौन-कौन सी ट्रेनों का समय बढ़ाया गया है और कितने दिनों के लिए इन ट्रेनों का समय बढ़ाया गया है, इस बारे में विस्तृत जानकारी उत्तर रेलवे के आधिकारिक X हैंडल पर दी गयी है, जो आगे दी जा रही है -

More News

    Read more about: howrah train railways
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+