Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हावड़ा - वाराणसी बुलेट ट्रेन : 350 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से कौन से स्टेशनों से होकर गुजरेगी?

हावड़ा - वाराणसी बुलेट ट्रेन : 350 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से कौन से स्टेशनों से होकर गुजरेगी?

वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद हमारे देश में बेसब्री से बुलेट ट्रेनों के शुरू होने का इंतजार किया जा रहा है। तेज रफ्तार के साथ हवा से बातें करते हुए कम समय में लंबी दूरी तय करने में बुलेट ट्रेनों का कोई सानी नहीं है। देश की पहली बुलेट ट्रेन कॉरिडोर मुंबई से अहमदाबाद के बीच तैयार हो रही है, जिसके लिए रेलवे ट्रैक से लेकर स्टेशनों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है।

इसके साथ ही एक और रूट पर बुलेट ट्रेनों को चलाने की योजना भारतीय रेलवे ने बनायी है, जो हावड़ा से वाराणसी के बीच चलेगी। इस बाबत मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस रूट के लिए भी अलग से एलिवेटेड ट्रैक तैयार किया जाएगा।

howrah-varanasi-bullet-train

इस बाबत TV9 बांग्ला की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार हावड़ा-वाराणसी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के निर्माण के लिए एक निजी कंपनी को भूमि सर्वेक्षण का काम सौंप दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो यह ट्रेन कॉरिडोर बिहार के 28 गांवों से होकर गुजरेगा। भूमि सर्वेक्षण का काम पूरा होने के बाद ही अधिग्रहण का काम शुरू कर दिया जाएगा, जिसके बाद एलिवेटेड रेलवे ट्रैक निर्माण का काम शुरू होगा।

हावड़ा से वाराणसी के बीच बुलेट ट्रेन 350 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी। बिहार के जहानाबाद से होकर हावड़ा-वाराणसी बुलेट ट्रेन जाएगी। 350 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हावड़ा से जहानाबाद तक पहुंचने में महज 2 घंटे का समय लगेगा।

नेशनल हाई स्पीड कॉर्पोरेशन (NHSC) सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि हावड़ा-वाराणसी बुलेट ट्रेन परियोजना का रूट चार्ट लगभग तैयार कर लिया गया है। जिसके आधार पर ही बताया गया है कि यह ट्रेन बिहार के 28 गांवों से होकर गुजरेगी। बिहार के जिन गांवों से होकर हावड़ा से जहानाबाद के बीच बुलेट ट्रेन अपना सफर तय करेगी उनमें शामिल है -

  • शादिपुर
  • देवड़ा
  • मिल्की
  • जैतपुर कुरवा
  • विष्णुपुर ओकरी
  • चारुई
  • मोहम्मदपुर अब्दल
  • किसरामपुर
  • पिउता
  • गांधार
  • बन्धुगंज
  • शाहपुर
  • कोरमान
  • समरबंद
  • भरथू
  • दमोया
  • डुमरी
  • शर्मा
  • सिरसा
  • गिंजी
  • कैरवा
  • सुकियामा
  • नर्मा
  • बाउड़ी
  • दिहुरी
  • तीरा
  • ढोल बीघा

Take a Poll

कौन से स्टेशनों से होकर गुजरेगी बुलेट ट्रेन?

  • वाराणसी
  • बक्सर
  • पटना
  • गया
  • आरा
  • जहानाबाद
  • धनबाद

बताया जाता है हावड़ा से वाराणसी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर में बिहार में कुल 5 स्टेशन बनाए जाएंगे। इनमें से पहले चरण में बक्सर, पटना और गया स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के दूसरे चरण में आरा और जहानाबाद स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। बताया जाता है कि इस रूट पर बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए लगभग 77.3 हेक्टेयर भूमि अभिग्रहीत की जाएगी, जिसपर एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनाया जाएगा।

वाराणसी से हावड़ा के बीच बुलेट ट्रेन रूट की कुल लंबाई करीब 760 किमी होने वाली है। यह ट्रेन बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड के मुख्य शहरों को पश्चिम बंगाल के हावड़ा से जोड़ेगा। पहले चरण में हावड़ा से वाराणसी के बीच बुलेट ट्रेन का कॉरिडोर बनाया जाएगा और बाद में इसे दिल्ली से जोड़ दिया जाएगा।

More News

    Read more about: bullet train howrah varanasi
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+