Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हैदराबाद में ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए राज्य सरकार की ₹7000 करोड़ की परियोजना, बनेंगे नए फ्लाईओवर

हैदराबाद में ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए राज्य सरकार की ₹7000 करोड़ की परियोजना, बनेंगे नए फ्लाईओवर

हैदराबाद में दिन-प्रतिदिन ट्रैफिक का घनत्व बढ़ता जा रहा है जो लोगों के लिए मुसीबत का कारण भी बनता जा रहा है। इसी क्रम में तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने के लिए विशेष परियोजना की घोषणा की है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस परियोजना की कुल लागत करीब ₹7,032 करोड़ होने वाली है, जो हैदराबाद में सड़क परिवहन व्यवस्था को पहले के मुकाबले बेहतर बनाएगी।

इससे न सिर्फ ट्रैफिक का बहाव नियंत्रित होगा बल्कि ट्रैफिक जाम जैसी परेशानियों पर भी काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकेगा।

hyderabad charminar

Siasat.com की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार ग्रेटर हैदराबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (GHMC) ने हैदराबाद की उन सभी जगहों को चिह्नित किया है, जहां सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम आदि की समस्याएं पैदा होती है। इसके बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवनाथ रेड्डी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इन सभी जगहों पर जाम, ट्रैफिक के बहाव को नियंत्रित करने आदि के लिए आवश्यकतानुसार काम किया जाए।

बताया जाता है कि मुख्यमंत्री रेड्डी ने पिछले दिनों ही GHMC के कमिश्नर व म्यूनिसिपल इंजिनियरिंग विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की थी, जिसमें उन्होंने उक्त निर्देश दिया था।

इस बैठक में ट्रैफिक के बहाव को नियंत्रित करने और ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए जिस तरह की संरचनाओं के निर्माण का फैसला लिया गया उनमें शामिल है -

  • फ्लाईओवर।
  • अंडरपास।
  • रेलवे अंडरपास।
  • प्रमुख जगहें, जहां सड़कें काफी पतली (Bottleneck) हैं, वहां सड़कों को चौड़ा करना।
hyderabad traffic

इस बैठक के बाद हैदराबाद में जिन ट्रैफिक ज़ोन की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है, वहां का GHMC के कमिश्नर व अन्य अधिकारियों ने दौरा किया। जिन जगहों पर अधिकारियों ने दौरा किया वो हैं -

  • नंगल नगर
  • रेठीबोली
  • खाजागुडा जंक्शन
  • ट्रिपल आईटी
  • विप्रो जंक्शन
  • डीएलएफ जंक्शन

बताया जाता है कि जल्द से जल्द टेंडर की प्रक्रिया को पूरा कर काम को शुरू करने का निर्देश GHMC के कमिश्नर ने दिया है, ताकि इन कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जा सकें। जिन जगहों पर सड़क को चौड़ा करने के विचार से GHMC के कमिश्नर ने दौरा किया उनमें सरोजनी देवी नेत्र अस्पताल से राड सन बंजारा हिल रोड नंबर 1 होते हुए खैरताबाद और चिंतल बस्ती शामिल हैं।

मीडिया से बात करते हुए GHMC के कमिश्नर ने बताया कि इस पहल के तहत लगभग 25 परियोजनाओं पर ध्यान दिया जाएगा, जिसमें फ्लाईओवर, अंडरपास और रेलवे अंडरब्रिज शामिल हैं। इसके साथ ही 13 जगहों पर सड़कों को चौड़ा या उनके विस्तार की तरफ ध्यान दिया जाएगा।

More News

    Read more about: hyderabad traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+