Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस पर की पतंगबाजी तो ठप्प हो सकती हैं मेट्रो की सेवाएं, DMRC ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस पर की पतंगबाजी तो ठप्प हो सकती हैं मेट्रो की सेवाएं, DMRC ने जारी की एडवाइजरी

स्वतंत्रता दिवस हो या रक्षाबंधन का मौका, अगर आपको पतंग उड़ाने का शौक है तो जरा संभल जाएं। इन खास मौकों पर हर साल पतंगबाजी करने वाले लोगों को ध्यान में रखते हुए ही दिल्ली मेट्रो ने एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में DMRC की ओर से बताया गया है कि अगर एलिवेटेड मेट्रो लाइन के आसपास पतंग उड़ाई गयी तो पतंग की डोरी उसके तारों में उलझकर मेट्रो सेवा को बाधित कर सकती है।

इस एडवाइजरी में DMRC ने मेट्रो यात्रियों के लिए खास निर्देश देते हुए उनसे एलिवेटेड मेट्रो लाइन के आसपास पतंग उड़ाने से परहेज करने की सलाह दी है।

delhi metro advisory

अपने आधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट करते हुए DMRC ने कहा है कि दिल्ली-एनसीआर में स्वतंत्रता दिवस-रक्षाबंधन के आसपास पतंग उड़ाने की एक लोकप्रिय परंपरा है। दिल्ली मेट्रो मुख्य रूप से एलिवेटेड है, जिसमें 25000 वोल्ट के जीवित ओवर हेड उपकरण (OHE) तार हैं। ये तार हर रोज यात्री सेवा प्रदान करने वाली मेट्रो ट्रेनों को बिजली देने के लिए पटरियों के समानांतर चलती हैं।

अपने पोस्ट में दिल्ली मेट्रो ने आगे लिखा है कि अगर एलिवेटेड मेट्रो लाइन के आसपास पतंग उड़ाया गया तो पतंग की ये डोरियां OHE तार या चलती ट्रेन के पेंटोग्राफ (ट्रेन का वो हिस्सा जो तार के संपर्क में रहता है और बिजली खींचता है) से उलझने की संभावनाएं बढ़ सकती हैं।

पतंग उड़ाने वाले को भी हो सकता है नुकसान

DMRC ने आगे बताया है कि इन तारों के उलझने से मेट्रो के OHE तारों या पेंटोग्राफ को तो नुकसान पहुंचेगा ही, साथ ही पतंग की डोरी में मांझे के लिए धातु का इस्तेमाल किया जाता है। जिस वजह से बिजली के संपर्क में आने से पतंग उड़ाने वाले व्यक्ति के लिए यह घातक साबित हो सकती है। हालांकि DMRC ने यह भी बताया कि इस तरह की सभी रुकावटों को रोकने के लिए दिल्ली मेट्रो के पास एक मजबूत तंत्र है, जो पतंग से प्रभावित स्टेशनों के पास समर्पित टीमों को तैनात करती है।

अगर कभी भी ऐसी डोरियां दिखाई देती हैं तो ये टीमें उन्हें तुरंत हटा देती हैं। आम लोगों व यात्रियों के साथ-साथ DMRC ने पतंग की डोरियों को देखने में मेट्रो स्टेशन के कर्मचारियों को भी अधिक सतर्क रहने की सलाह दी है। DMRC ने आम जनता से रिहायशी इलाकों से गुजरने वाली एलिवेटेड मेट्रो लाइन के आसपास पतंग न उड़ाने की सलाह दी है।

बता दें, दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो रेलवे करीब 400 किमी के नेटवर्क का संचालन संचालन करती है जिसमें से अधिकांश एलिवेटेड ही है। DMRC ने सभी लोगों की सुरक्षा और मेट्रो सेवाओं के निर्बाध संचालन को सुनिश्चित करने के लिए मेट्रो लाइन से दूर खुले स्थानों पर पतंग उड़ाने की सलाह दी है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+