Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली से नोएडा जाने वाले जरूर पढ़ें : स्वतंत्रता दिवस पर ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली से नोएडा जाने वाले जरूर पढ़ें : स्वतंत्रता दिवस पर ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

अगर आप दिल्ली, नोएडा या NCR में रहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल और स्वतंत्रता दिवस परेड के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गयी है। इस दौरान नोएडा से भारी वाहनों के दिल्ली में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। डीसीपी ट्रैफिक यमुना प्रसाद ने मीडिया से बात करते हुए इस दौरान दिल्ली व एनसीआर में रहने वाले लोगों को असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

traffic advisory noida

यह प्रतिबंध सोमवार की रात को 10 बजे से मंगलवार की दोपहर को फुल ड्रेस रिहर्सल कार्यक्रम के खत्म होने तक और 14 अगस्त को रात 10 बजे से 15 अगस्त को परेड खत्म होने तक लागू रहेगी।

भारी वाहनों के लिए यातायात

  • चिल्ला रेड लाइट (बार्डर) से दिल्ली में प्रवेश कर दूसरी ओर जाने वाले वाहन चिल्ला रेडलाइट से यूटर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
  • डीएनडी से दिल्ली में प्रवेश कर दूसरी ओर जाने वाले वाहन डीएनडी टोन प्लाजा से यूटर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
  • कालिंदी कुंज यमुना से दिल्ली में प्रवेश कर दूसरी ओर जाने वाले वाहन यमुना नदी से पहले अंडरपास तिराहा से डायवर्ट लेंगे। जो नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
  • यमुना एक्सप्रेस-वे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन जीरो प्वाइंट से परी चौक, पी -3, कासना, सिरसा से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
  • परीचौक से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन परीचौक से पी-3, कासना, सिरसा से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।

यातायात से संबंधित किसी भी प्रकार की असुविधा उत्पन्न होने पर यातायात हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर मदद के लिए संपर्क किया जा सकता है।

15th august red fort

लाल किले के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक

15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले पर झंडा फहराएंगे। इसे मद्देनजर रखते हुए दिल्ली और लाल किला क्षेत्र के चप्पे-चप्पे की सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी कर दी गयी है। पूरी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किये गये हैं। दिल्ली पुलिस संदिग्धों की जांच, गाड़ियों की चेकिंग पर ड्रोन से नजरें रख रही हैं। वहीं लाल किले के आसपास स्थानीय लोगों को ड्रोन न उड़ाने की हिदायत दी गयी है।

अगर इसका उल्लंघन करते हुए कोई व्यक्ति पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली पुलिस ऐप के माध्यम से लोगों का सत्यापन करने वाली है। इस ऐप का नाम ई-परीक्षण है, लेकिन इसका इस्तेमाल आम लोग नहीं कर सकते हैं। यह ऐप सिर्फ सुरक्षा-व्यवस्था से जुड़े लोग ही इस्तेमाल करेंगे।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+