Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »IRCTC के साथ करिए गंगटोक व पेलिंग की सैर और नए साल को बनाइए खास

IRCTC के साथ करिए गंगटोक व पेलिंग की सैर और नए साल को बनाइए खास

सिक्किम भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है, यहां गंगटोक व पेलिंग शहर के लिए IRCTC की ओर से एक टूर पैकेज निकाला गया है, यह 5 दिवसीय यात्रा 23 जनवरी से शुरू होने वाली है।

सिक्किम, भारत का सबसे छोटा राज्य है लेकिन फिर भी ये यहां के खूबसूरत राज्यों में से एक है। पर्यटन के मामले में सिक्किम का कोई जवाब नहीं है। यहां का वातावरण, पहाड़ियां, झरने और सबसे खास सर्दी में सफेद चादर से ढकी सड़क व बर्फबारी पर्यटकों की यात्रा रोमांच से भर देती है। ऐसे में आईआरसीटीसी की ओर से एक 5 दिन का टूर पैकेज निकाला गया है।

इस पैकेज के तहत सिक्किम का गंगटोकपेलिंग शहर घुमाया जाएगा, ऐसे में ठंड के मौसम पर्यटकों को ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा और वे आराम से इस छोटी सी टूर को घूमकर आ सकते हैं। यह पैकेज 4 रात व 5 दिन का होगा, जो 23 जनवरी 2023 से शुरू होगा। इस पैकेज की शुरुआत कोलकाता से होगी, जिसका नाम है - लॉस्ट किंगडम (Lost Kingdom)...।

lost kingdom

'लॉस्ट किंगडम' टूर पैकेज का रूट मैप

पहला दिन (23-01-2023) - पहले दिन सभी यात्रियों को सुबह 07:30 बजे तक कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचना होगा, जहां से उन्हें बागडोगरा के लिए सुबह 10:05 बजे फ्लाइट (विमान संख्या - 6E - 205) मिलेगी, जो सुबह 11:15 बजे तक सभी यात्री को बागडोगरा एयरपोर्ट तक पहुंचा देगा। जहां से सभी यात्रियों को होटल ले जाया जाएगा और आपकी यात्रा शुरू हो जाएगी।

पांचवां दिन (27-01-2023) - सुबह के नाश्ते के बाद होटल से चेकऑउट कराया जाएगा और सभी को बागडोगरा के लिए ले जाया जाएगा। जहां आपकी फ्लाइट (विमान संख्या - 6E-6444) दोपहर 02:15 बजे कोलकाता के लिए उड़ान भरेगी और शाम 03:15 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पर आपको छोड़ देगी...।

यहां आपकी सुंदर और मंगलमय यात्रा का अंत हो जाएगा और आप एक सुनहरे यादों के साथ अपने घर को लौट जाएंगे।

lost kingdom

'लॉस्ट किंगडम' टूर पैकेज का टिकट मूल्य

IRCTC की ओर शुरू किए जा रहे इस 'लॉस्ट किंगडम' टूर पैकेज के लिए पर्यटकों के सुविधानुसार टिकट मूल्य रखा गया है, जो इस प्रकार है -

एक पर्यटक के लिए (Single Share) - 36200 रुपये
दो पर्यटकों के लिए (Double Share) - 32300 रुपये
तीन पर्यटकों के लिए (Triple Share) - 30800 रुपये
बेड के साथ बच्चों के लिए (05-11 Years) - 26700 रुपये
बेड के बिना बच्चों के लिए (02-04 Years) - 23800 रुपये

नोट - इस पैकेज में सभी पर्यटकों के लिए यात्रा इश्योरेंस शामिल है। अधिक जानकारी के लिए आप IRCTC के वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

Read more about: tourism tour package tour
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+