Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »IRCTC ने निकाला 8 दिवसीय श्री जगन्नाथ यात्रा, जानें टिकट मूल्य से लेकर रूट मैप तक सब कुछ

IRCTC ने निकाला 8 दिवसीय श्री जगन्नाथ यात्रा, जानें टिकट मूल्य से लेकर रूट मैप तक सब कुछ

श्री जगन्नाथ यात्रा के लिए IRCTC की ओर से एक 8 दिन का पैकेज निकाला गया है, जो 08 नवम्बर से शुरू होकर 15 नवम्बर तक चलेगी।

अगर आप भी धार्मिक स्थलों पर घूमने के शौकिन है तो IRCTC की ओर से एक खास टूर पैकेज निकाला गया है, जो आपको काशी विश्वनाथ से लेकर जगन्नाथ पुरी धाम तक के दर्शन करवाएगा। ये पैकेज आम लोगों के लिए इसलिए भी खास होने वाला है, क्योंकि नवम्बर का महीने में गुलाबी ठंड होती है, जो घूमने के लिए बेहद अच्छा मौसम माना जाता है। इस पैकेज में देश के चुनिंदा धार्मिक स्थलों को शामिल किया गया है। इस दौरान आप बैजनाथ धाम के भी दर्शन कर पाएंगे। इसके अलावा आपको कोणार्क का सूर्य मंदिर और बिहार के गया के भी दर्शन करवाए जाएंगे।

Sri Jagannath Yatra

श्री जगन्नाथ यात्रा टूर पैकेज

इस यात्रा की शुरुआत काशी से की जाएगी, जो अंत में गया जाकर समाप्त होगी। इसके लिए दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से ट्रेन चलाई जाएगी, जिसके लिए बोर्डिंग स्टेशन गाजियाबाद, अलीगढ़, टुण्डला और कानपुर को बनाया गया है। यह पैकेज 7 रात और 8 दिन का है और यह यात्रा 08 नवम्बर से शुरू होकर 15 नवम्बर तक चलेगी।

Sri Jagannath Yatra

श्री जगन्नाथ यात्रा का रूट मैप

पहला दिन (08-11-2022) - सभी श्रद्धालुओं को लेकर भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन शाम 06:00 बजे पर चलेगी। इसके लिए सभी यात्रियों को शाम 05:00 बजे बोर्डिंग की टाइमिंग रखी गई है। फिर शाम 08:00 बजे ट्रेन में ही रात के खाने का प्रबंध रहेगा और रातभर यात्रा चलेगी।
दूसरा दिन (09-11-2022) - दूसरे दिन सुबह 06:00 बजे के आसपास चाय-नाश्ता का प्रबंध ट्रेन में ही कराया जाएगा। फिर सुबह 07:00 बजे काशी पहुंच जाएगी, जहां से आपको होटल ले जाया जाएगा। फिर स्नान के बाद सुबह 09:00 बजे आपको काशी विश्वनाथ मंदिर ले जाएगा, जहां आप काशी विश्वनाथ के दर्शन के साथ ही कॉरिडोर का लुत्फ उठा पाएंगे। फिर दोपहर 02:00 बजे लंच के लिए ले जाया जाएगा। फिर आप शाम 05:00 बजे तक फ्री रहेंगे, ऐसे में बनारस से शॉपिंग कर सकते हैं। यहां पास में ही गोदौलिया मार्केट है। इसके बाद आपको शाम 05:30 बजे गंगा आरती के लिए दशाश्वमेध घाट ले जाया जाएगा। जहां से शाम 07:30 बजे रेलवे स्टेशन के लिए वापसी कराई जाएगी और फिर शाम 08:30 बजे खाने के बाद जसडीह रेलवे स्टेशन के लिए ट्रेन रवाना होगी।
तीसरा दिन (10-11-2022) - सुबह 08:00 बजे यात्रियों को नाश्ता कराया जाएगा। फिर सुबह 11:00 बजे ये ट्रेन जसडीह रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। इसके बाद यात्रियों को होटल ले जाएगा, जहां वे नहा-धोकर कपड़े बदल सकते हैं और फिर लंच करके दोपहर 02:00 बजे बैजधाम धाम के लिए ले जाया जाएगा। फिर शाम 05:00 बजे जसडीह रेलवे स्टेशन के लिए वापसी कराई जाएगी। फिर शाम 06:00 बजे पुरी के लिए ये ट्रेन चलेगी। इस दौरान शाम 08:00 बजे ट्रेन में ही यात्रियों के डिनर का प्रबंध रहेगा।
चौथा दिन (11-11-2022) - सुबह 08:00 बजे यात्रियों को नाश्ता और दोपहर 12:30 बजे लंच कराया जाएगा। फिर दोपहर 01:00 बजे पुरी रेलवे स्टेशन ट्रेन पहुंचेगी और फिर यात्रियों को होटल ले जाया जाएगा। फिर शाम 05:00 बजे होटल से जगन्नाथ धाम के दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। फिर शाम 08:00 बजे रात का खाना खिलाया जाया जाएगा और रात पुरी में ही रहना होगा।
पांचवा दिन (12-11-2022) - सुबह के नाश्ते के बाद यात्रियों को सुबह करीब 09:00 बजे भुवनेश्वर के लिए ले जाया जाएगा। जहां यात्रियों को लिंगराज मंदिर, परशुरामेश्वर मंदिर और उदयगिरी गुफाओं को दिखाया जाएगा। इस दौरान दोपहर 01:00 बजे लंच कराया जाएगा। फिर शाम 07:00 पुरी के लिए वापसी होगी। रात का खाना खाकर पुरी के होटल में यात्री आराम कर सकेंगे।
छठा दिन (13-11-2022) - सुबह के नाश्ते के बाद करीब 09:00 बजे कोणार्क सूर्य मंदिर और बीच घुमाया जाएगा। फिर दोपहर 02:00 बजे पुरी रेलवे स्टेशन के लिए वापसी कराई जाएगी। जहां दोपहर 03:00 बजे गया के लिए ट्रेन रवाना होगी और इसी दौरान यात्रियों को दोपहर का खाना भी खिलाया जाएगा। फिर शाम 08:00 रात का खाना खिलाया जाएगा और रात भर आप ट्रेन में यात्रा करेंगे।
सातवां दिन (14-11-2022) - सुबह के नाश्ते के बाद आप 08:00 बजे गया रेलले स्टेशन पहुंचेंगे, जहां से आपको नहाने और तैयार होने के लिए होटल ले जाया जाएगा। फिर लंच के बाद दोपहर 02:00 बजे विष्णुपद मंदिर के लिए ले जाया जाएगा। फिर शाम 06:30 बजे गया रेलवे स्टेशन के लिए वापसी कराई जाएगी। जहां से शाम 07:00 बजे दिल्ली सफदरगंज रेलवे स्टेशन के लिए ट्रेन रवाना की जाएगी। इस दौरान शाम 08:00 रात का खाना दिया जाएगा।
आठवां दिन (15-11-2022) - सुबह 08:30 बजे आपको ट्रेन में ही नाश्ता कराया जाएगा और फिर सुबह 11:00 बजे दिल्ली के सफदरगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंचा दिया जाएगा।

यहां आपकी पवित्र और मंगलमय यात्रा का अंत हो जाएगा और आप एक सुनहरे यादों के साथ अपने घर को लौट जाएंगे।

श्री जगन्नाथ यात्रा का टिकट मूल्य

IRCTC की ओर शुरू किए जा रहे इस 'श्री जगन्नाथ यात्रा' के लिए पर्यटकों के सुविधानुसार टिकट मूल्य रखा गया है, जो इस प्रकार है-

कंफर्ट टिकट के लिए

  • एक पर्यटक के लिए (Single Share) - 32845 रुपये
  • दो/तीन पर्यटकों के लिए (Double/Triple Share) - 28560 रुपये
  • बच्चों के लिए (5-11 Years) - 25705 रुपये

सुपीरियर टिकट के लिए

  • एक पर्यटक के लिए (Single Share) - 39420 रुपये
  • दो/तीन पर्यटकों के लिए (Double/Triple Share) - 34275 रुपये
  • बच्चों के लिए (5-11 Years) - 30850 रुपये

नोट - इस पैकेज में सभी पर्यटकों के लिए यात्रा इश्योरेंस शामिल है। अधिक जानकारी के लिए आप IRCTC के वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

More News

    Read more about: puri tourism tour package tour temple
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+