Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दार्जिलिंग में मालगाड़ी से कंचनजंगा एक्सप्रेस की सीधी टक्कर, 30 घायल-15 मृत, हेल्पलाइन नंबर जारी

दार्जिलिंग में मालगाड़ी से कंचनजंगा एक्सप्रेस की सीधी टक्कर, 30 घायल-15 मृत, हेल्पलाइन नंबर जारी

सियालदह से अगरतला के बीच चलने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार कंचनजंगा एक्सप्रेस की पिछली बोगियों के साथ एक मालगाड़ी की सीधी टक्कर हुई है। हालांकि इस दुर्घटना के कारणों का पता अभी तक नहीं चल सका है जिसकी जांच की जा रही है। बताया जाता है कि यह दुर्घटना सोमवार (17 जून) की सुबह 9 बजे हुई।

जब 13174 कंचनजंगा एक्सप्रेस अगरतला से चलकर सियालदह आ रही थी। न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के पास रांगापानी में ट्रेन की मालगाड़ी से सीधी टक्कर हो गयी। शुरुआती खबरों के मुताबिक इस दुर्घटना में 5 यात्रियों की मौत और 30 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि मृतकों व घायलों की संख्या में वृद्धि होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में किये जा रहे ताजा दावों के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़कर 15 पर पहुंच गयी है।

kanchanjunga express accident

रेलमंत्री अश्विणी वैष्णव व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य ने इस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। दुर्घटना में मारे गये यात्रियों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 का मुआवजा दिये जाने की घोषणा की गयी है। दुर्घटना के कारण सियालदह खंड पर कई ट्रेनों के रुट में बदलाव भी किया गया है।

वहीं इस दुर्घटना के बाद फंसे कंचनजंगा एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए उत्तर बंगाल राष्ट्रीय परिवहन निगम की तरफ से बसों का इंतजाम किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटनास्थल से यात्रियों को लाने के लिए 10 बसों को मौके पर भेजा जा चुका है। वहीं सोमवार की शाम को सिलीगुड़ी के तेनजीं नोरगे बस टर्मिनस से सिलीगुड़ी-कोलकाता के बीच अतिरिक्त बस सेवा चलायी जाएगी।

पूर्व रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है -

  • सियालदह स्टेशन : 033-23508794/23833326
  • अलुआबाड़ी रोड : 8170034235
  • किशनगंज : 7542028020 और 06456-226795
  • डालखोला : 8170034288
  • बारसोई : 75418063358
  • सम्सी : 03513-265690/265692

इसके अलावा रेलवे मंत्रालय की तरफ से भी हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। दार्जिलिंग में दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर वह पूरी जानकारी लेंगे व सभी राहतकार्यों का जायजा भी लेने वाले हैं। इस दुर्घटना को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी शोक व चिंता व्यक्त की है। उन्होंने जिलाधिकारी, एसपी और डॉक्टरों की टीम समेत एंबूलेंस को जल्द से जल्द मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों को युद्धकालिन तत्परता के साथ शुरू करने का निर्देश दिया है।

rail accident kanchanjunga express

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या कहा

मीडिया से बात करते हुए प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है रांगापानी स्टेशन के आउटर सिग्नल पर कंचनजंगा एक्सप्रेस खड़ी थी, जिस समय पीछे से आयी मालगाड़ी ने ट्रेन को जोड़दार टक्कर मारी। इस टक्कर में कंचनजंगा एक्सप्रेस के आखिरी कोच सीधे मालगाड़ी पर चढ़ गये और हवा में लटकने लगे। मालगाड़ी भी डीरेल हो गयी है। राहतकार्यों में तेजी लाने के लिए बगल वाली लाइन को खाली किया जा रहा है। हालांकि इलाके में लगातार हो रही बारिश की वजह से राहत कार्यों में बाधा पहुंच रही है।

प्राथमिक रूप से अनुमान लगाया जा रहा है कि इस दुर्घटना में मालगाड़ी के दोनों डाइवरों की भी मौत हो चुकी है। पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा ने मीडिया को बताया कि कंचनजंगा एक्सप्रेस का जो हिस्सा दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गया, वह सियालदह रवाना हो चुका है। यात्रियों के लिए पीने का पानी और भोजन की व्यवस्था की जा चुकी है।

More News

    Read more about: railway darjeeling
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+