Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कंचनजंगा एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त : ब्रह्मपुत्र मेल-वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन रद्द और रूट परिवर्तित

कंचनजंगा एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त : ब्रह्मपुत्र मेल-वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन रद्द और रूट परिवर्तित

दार्जिलिंग में कंचनजंगा एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह से कई ट्रेनों को रद्द और काफी ट्रेनों के रुट में बदलाव किया गया है, जिसकी सूची भारतीय रेलवे के पूर्व रेलवे डिवीजन ने जारी कर दी है। न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस से खुलने के बाद रांगापानी स्टेशन के आउटर सिग्नल पर खड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से आयी मालगाड़ी ने सीधी टक्कर मार दी।

इस दुर्घटना में कंचनजंगा एक्सप्रेस की सबसे अंतिम दो कोच डीरेल हो गयी, जिसमें से एक कोच मालगाड़ी के इंजन के ऊपर चढ़ गयी। यह ट्रेन अगरतला से सियालदह आ रही थी। दुर्घटना के बाद मालगाड़ी के कई डिब्बे डीरेल होकर पास वाली लाइन पर पलट गये। इस दुर्घटना में मृतकों की संख्या करीब 15 और घायलों की संख्या 60 पर पहुंच चुकी है। बताया जाता है कि मरने व घायलों की संख्या में वृद्धि होने की संभावना है।

kanchanjanga express accident

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मरने वालों में मालगाड़ी के इंजन के दोनों ड्राइवर और कंचनजंगा एक्सप्रेस के गार्ड की भी मौत हो चुकी है। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों और स्थानीय लोगों के घरों में किया जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त कंचनजंगा एक्सप्रेस का जो हिस्सा दुर्घटना का शिकार होने से बच गया, वह सियालदह रवाना हो चुकी है। दुर्घटनास्थल पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस रवाना हो चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने X हैंडल पर पोस्ट कर शोक व्यक्त किया है।

train accident west bengal

प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा भी की गयी है। वहीं रेलवे की तरफ से मृतकों को 10 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 2.5 लाख और कम घायलों को 50 हजार रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है।

पूर्व रेलवे ने उस ट्रेनों की लिस्ट जारी की है, जिन्हें इस दुर्घटना के कारण रद्द या परिवर्तित रूट से चलाया जा रहा है -

रद्द होने वाली ट्रेनों की लिस्ट

  • 05797 न्यू जलपाईगुड़ी-मालदह टाउन पैसेंजर स्पेशल - 17 और 18 जून
  • 05796 मालदह टाउन-न्यू जलपाईगुड़ी पैसेंजर स्पेशल - 17 जून
  • 05798 मालदह टाउन - न्यू जलपाईगुड़ी पैसेंजर स्पेशल - 18 और 19 जून
  • 15709 मालदह टाउन - न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस - 17 जून
  • 15710 न्यू जलपाईगुड़ी - मालदह टाउन एक्सप्रेस - 18 जून

न्यू जलपाईगुड़ी-सिलीगुड़ी-बागडोगरा-अलुआबारी रोड के रास्ते डायवर्ट ट्रेनों की लिस्ट

  • 12346 गुवाहाटी - हावड़ा सराईघाट एक्सप्रेस (17 जून को खुलने वाली)
  • 12510 गुवाहाटी - SMVT बेंगालुरु एक्सप्रेस (17 जून को खुलने वाली)
  • 22302 न्यू जलपाईगुड़ी - हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस (17 जून को खुलने वाली)
  • 22504 डिब्रुगढ़ - कन्याकुमारी एक्सप्रेस (16 जून को खुलने वाली)
  • 15620 कामाख्या - गया एक्सप्रेस (17 जून को खुलने वाली)
  • 15962 डिब्रुगढ़ - हावड़ा कामरुप एक्सप्रेस (17 जून को खुलने वाली)
  • 13148 बामनहाट - सियालदह उत्तरबंग एक्सप्रेस (17 जून को खुलने वाली)
  • 15930 न्यू तिनसुकिया - ताम्बरम एक्सप्रेस (17 जून को खुलने वाली)
  • 13142 न्यू अलीपुरदुआर- सियालदह तीस्ता तोर्सा एक्सप्रेस (17 जून को खुलने वाली)
  • 12344 हल्दीबाड़ी - सियालदह दार्जिलिंग मेल (17 जून को खुलने वाली)
  • 12378 न्यू अलीपुरदुआर - सियालदह पदतिक एक्सप्रेस (17 जून को खुलने वाली)
  • 15658 कामाख्या - दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल (17 जून को खुलने वाली)
train accident kanchanjanga express

इसके अलावा नॉर्थइस्ट फ्रंटियर रेलवे ने भी उन ट्रेनों की सूची जारी की है जिन्हें न्यू जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी जंक्शन, बागडोगरा और अलुआबारी रोड के रूट से डायवर्ट किया जा रहा है।

More News

    Read more about: railway darjeeling train
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+