Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मध्य प्रदेश में ₹4000 करोड़ से होगा सड़कों का विस्तार, मिली केंद्र की मंजूरी, कौन-कौन सी परियोजनाएं?

मध्य प्रदेश में ₹4000 करोड़ से होगा सड़कों का विस्तार, मिली केंद्र की मंजूरी, कौन-कौन सी परियोजनाएं?

मध्य प्रदेश में पूरी होने वाली है ₹4000 करोड़ से ज्यादा की लागत से कई सड़क परियोजनाएं। इस बात की जानकारी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट कर दी। इस पोस्ट में उन्होंने राज्य में 4 प्रमुख सड़क परियोजनाओं को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है।

अपने पोस्ट में मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में जिन सड़क विस्तार परियोजनाओं को केंद्र सरकार की मंजूरी मिली है, उससे क्षेत्रीय इलाकों में सड़क संपर्क बढ़ेगा जिससे औद्योगिक क्षेत्रों में व्यवसाय आदि का विकास सुनिश्चित हो सकेगा।

madhya pradesh road projects

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने पोस्ट में बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री गडकरी ने मध्य प्रदेश में ₹4,302.93 करोड़ की लागत से 4 हाईवे परियोजनाओं को मंजूरी दी है। उनका कहना है कि ये सभी सड़क परियोजनाएं राज्य के आर्थिक विकास में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली हैं।

कौन-कौन सी सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी -

1. भोपाल जिले में संदलपुर से नसरुल्लागंज बाईपास (नेशनल हाईवे -146B) तक के लगभग 43.200 किमी लंबे हिस्से को 4 लेन का हाईवे बनाया जाएगा। इसके लिए ₹1,535.66 करोड़ खर्च किये जाएंगे। यह रास्ता नेशनल हाईवे 47, नेशनल हाईवे 46 और नेशनल हाईवे 45, तीन राजमार्गों को कनेक्टिविटी प्रदान करता है।

2. विदिशा और सागर जिले में राहतगढ़ से बर्खेदी (नेशनल हाईवे - 146) के 10.079 किमी हिस्से को चार लेन की सड़क बनायी जाएगी। इसके लिए ₹731.36 करोड़ की लागत आएगी। बताया जाता है कि यह परियोजना भोपाल-कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर का हिस्सा है।

3. ग्वालियर शहर में ₹1,347.6 करोड़ की लागत से 28.516 किमी लंबे नियंत्रित 4 लेन के पश्चिमी बाईपास का विकास किया जाएगा। यह परियोजना मुरैना और ग्वालियर जिले व रास्ते के कई अन्य महत्वपूर्ण ब्लॉक व तहसील मुख्यालयों को जोड़ेगी।

4. सागर जिला में लगभग ₹688.31 करोड़ की लागत से 20.193 किमी लंबे 4 लेन के ग्रीनफिल्ड सागर पश्चिमी बाईपास का निर्माण किया जाएगा, जो लहदरा गांव जंक्शन को बर्खेडी गुरु गांव जंक्शन (नेशनल हाईवे 146 से नेशनल हाईवे 44) को जोड़ेगा। नेशनल हाईवे 146 शहरी बस्ती और अत्यधिक भीड़भाड़ वाले इलाकों से होकर गुजरता है। इसलिए यह ग्रीनफिल्ड बाईपास न सिर्फ आवाजाही में लगने वाले समय को कम करेगा बल्कि दूरी को भी घटाने में मददगार साबित होगा।

More News

    Read more about: bhopal travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+