Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Mahakumbh 2025 : 4000 हेक्टेयर में लगेगा महाकुंभ मेला, 1800 हेक्टेयर में पार्किंग, टेंट का कितना होगा किराया?

Mahakumbh 2025 : 4000 हेक्टेयर में लगेगा महाकुंभ मेला, 1800 हेक्टेयर में पार्किंग, टेंट का कितना होगा किराया?

अगले साल प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ मेले को भव्य और हर एक श्रद्धालु के लिए सुरक्षित बनाने की दिशा में राज्य प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। हाल ही में पुलिस प्रशासन व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में महाकुंभ को लेकर एक बैठक की गयी, जिसमें इस मेले से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं और सुधारों को लेकर चर्चाएं की गयी ताकि इस मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को अविस्मरणीय अनुभव मिले, इसे सुनिश्चित किया जा सकें।

इस बारे में मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार प्रयागराज के प्रमुख स्नान घाट जैसे ऐरावत घाट और नागवासुकी घाट पर विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

mahakumbh mela 2025

बदल रही है प्रयागराज की तस्वीर

महाकुंभ 2025 के मद्देनजर प्रयागराज शहर का कायापलट किया जा रहा है, जिसमें 38 प्रमुख मार्गों पर थीम के आधार पर विकास, लैंडस्केपिंग और अन्य विकास कार्य शामिल हैं। पूरे शहर के लगभग 40 चौहारों को विभिन्न डिजाइनों से सजाया जा रहा है, वहां थीम के आधार पर ही लाइटिंग की जा रही है। इसके साथ ही साथ 374 पार्कों का जीर्णोद्धार, 316 किमी लंबी सड़क का नवीनीकरण, 2.17 लाख वृक्षारोपण की भी योजना बनायी गयी है।

विशाल क्षेत्र में लगेगा मेला

महाकुंभ मेला परिसर को विशाल क्षेत्र में विस्तृत किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार महाकुंभ मेला क्षेत्र लगभग 4000 हेक्टेयर के क्षेत्र में फैला होगा और इस मेले में आने वाले सामान्य श्रद्धालुओं से लेकर नेता, मंत्री, वीआईपी और वीवीआईपी की गाड़ियों को खड़ी करने के लिए लगभग 1800 हेक्टेयर क्षेत्र को पार्किंग के लिए आरक्षित किया जा रहा है। पूरे महाकुंभ मेला परिसर को 25 सेक्टरों में बांटा जाएगा। हर एक सेक्टर को अलग-अलग थीम के आधार पर सजाया जाएगा।

इसके अलावा विभिन्न पार्क, स्टेट पवेलियन, कन्वेंशन हॉल आदि का भी निर्माण किया जा रहा है। मेला परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो और स्वच्छता का भी पूरा ध्यान रखा जा सकें, इसे सुनिश्चित करने के लिए 1.5 लाख टॉयलेट्स और यूरिनल्स बनाए जाएंगे। इनकी सफाई के लिए 10,000 से अधिक सफाई कर्मचारियों को नियुक्त किया जाएगा।

mahakumbh 2025 prayagraj

कितना होगा टेंट का किराया?

महाकुंभ को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज में निजी कंपनियों द्वारा कुंभ विलेज अथवा टेंट सिटी का निर्माण किया गया है। अलग-अलग श्रेणियों में इन टेंट का निर्माण किया गया है, जहां प्रीमियम श्रेणी पूरी तरह से फर्निस्ड, फ्री वाई-फाई, किंग साइज बेड, रूम हिटर, नाश्ते के लिए फल, पार्किंग आदि सुविधाओं से लैस होंगे। इनका किराया ₹50,000 तक हो सकता है।

लग्जरी टेंट में ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की सुविधा होगी। इनका किराया सामान्य दिनों में ₹25,000 और शाही स्नान के समय ₹34,000 तक होंगे। डीलक्स कॉलेट का किराया ₹20,000-26,000 तक होंगे। इसके अलावा शेयरिंग बेड की सुविधा पर भी टेंट उपलब्ध होंगे जिनका किराया सामान्य दिनों में ₹8000 और शाही स्नान के दिनों में ₹10,500 प्रति बेड तक होगा।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+