Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »खुशखबरी : नवी मुंबई में महिलाओं को बस के किराए में मिलेगी 50% की छूट, जानें कब से!

खुशखबरी : नवी मुंबई में महिलाओं को बस के किराए में मिलेगी 50% की छूट, जानें कब से!

आप नवी मुंबई इलाके में रहती हैं और हर दिन बस से होकर आवाजाही करती हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। नवी मुंबई नगर परिवहन (NMMT) ने महिलाओं के लिए बसों में विशेष छूट की घोषणा की है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार नवी मुंबई नगर परिवहन ने बसों के किराए में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत छूट की घोषणा की है।

खास बात है कि इससे पहले महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) की ओर से इस मार्च में ही लिया जा चुका है। नवी मुंबई नगर परिवहन का फैसला कब से लागू होगा और महिलाओं को कब से बस के किराए में पूरे 50 प्रतिशत की छूट का लाभ मिलेगा? विस्तृत जानकारी के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़े।

navi mumbai bus 50 percent off for women

NMMT 77 से भी अधिक रूट्स पर बसों का संचालन करती है। इसमें नवी मुंबई में कई रूट्स तो शामिल हैं, इसके अलावा अन्य कई रूट्स जैसे मुंबई, बोरिवली, ठाणे, डोम्बीवली, कल्याण, दहीसर, अम्बरनाथ, बदलापुर, पनवेल, उल्वे नोड, खोपोली, कर्जत और रासयानी आदि रूट्स पर भी NMMT बसें चलाती हैं। लोकमत टाइम्स की एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार NMMT कुल 40 नॉन एसी और 37 एसी बसों का संचालन 77 से अधिक रूट्स पर करती हैं। NMMT द्वारा महिलाओं को बस के किराए में दी जाने वाली 50 प्रतिशत की यह छूट इसके सभी रूट्स पर लागू होगी।

बताया जाता है कि यह छूट सोमवार, 14 अक्तूबर से ही लागू हो चुकी है। यानी सोमवार के बाद से नवी मुंबई या फिर NMMT की बसों में सवारी करने पर महिलाओं को किराए का मात्र आधा ही चुकाना पड़ेगा। बताया जाता है कि NMMT की इस पहल से करीब 80,000 महिलाओं को लाभ होगा। NMMT बसों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत छूट की मांग पिछले लंबे समय से विभिन्न समाज सेवी संगठनों और महिला संगठनों द्वारा की जा रही थी।

जिससे अब महिलाएं लाभान्वित होंगी। मिली जानकारी के अनुसार महिलाओं को बस के किराए में 50 प्रतिशत की छूट मिल सकें, इसे सुनिश्चित करने के लिए NMMT ने अपने इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन (ETM) को अपडेट भी कर दिया है।

इसके साथ ही परिवहन विभाग ने भी अपनी तरफ से सभी बस ड्राईवरों, कंडक्टरों और अन्य कर्मचारियों को भी इस नयी पहल और महिलाओं को टिकट में 50 प्रतिशत की छूट मिलने की घोषणा के संबंध में बता दिया है ताकि पॉलिसी में हुए इस बदलाव की वजह से रास्ते में किसी को भी कोई समस्या न हो। संभावना व्यक्त की जा रही है कि NMMT के इस फैसले से रोजमर्रा के काम के सिलसिले में बसों से कई किमी का सफर तय कर अपने-अपने कार्यस्थल पर पहुंचने वाली महिलाओं पर पड़ने वाला आर्थिक दबाव थोड़ा सा कम जरूर होगा।

More News

    Read more about: mumbai bus travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+