Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »नीदरलैंड के फूलों से महकी दिल्ली की बगिया, खत्म होने से पहले कर घूम आएं 'ट्यूलिप फेस्टिवल'

नीदरलैंड के फूलों से महकी दिल्ली की बगिया, खत्म होने से पहले कर घूम आएं 'ट्यूलिप फेस्टिवल'

वीकेंड पर दिल्ली में घूमने जाने की जगह ढूंढ रहे हैं तो ज्यादा सोच-विचार करने की जरूरत नहीं है। दिल्ली के चाणक्यपुरी, शांतिपथ पर चल रहा है ट्यूलिप फेस्टिवल। इस फेस्टिवल की शुरुआत 10 फरवरी को ही हो चुकी है। इससे पहले कि ट्यूलिप फेस्टिवल खत्म हो जाए और ये शानदार रंग-बिरंगे फूल मुर्झा जाएं, जल्दी से घूमने का प्लान बना डाले।

tulip festival new delhi

ट्यूलिप फेस्टिवल का आयोजन नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) की तरफ से किया गया है। खास तौर पर दिल्ली और एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए ट्यूलिप के इन खूबसूरत फूलों का दीदार करने का यह शानदार मौका है।

खासतौर पर इस ट्यूलिप फेस्टिवल के लिए नीदरलैंड से 2 लाख से अधिक ट्यूलिप के बल्ब लाए गये जो अब खिल चुके हैं और शांतिपथ की सुन्दरता में चार चांद लगा रहे हैं। इस फेस्टिवल में आपको ट्यूलिप वॉक, फोटोग्राफी कम्पिटिशन और ट्यूलिप इंडो-डच म्यूजिक प्रोग्राम का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा। बता दें, नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में शांतिपथ पर चल रहा यह ट्यूलिप फेस्टिवल 21 फरवरी तक ही चलेगा। दर्शकों के लिए फेस्टिवल सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है।

new delhi chanakyapuri tulip festival

गौरतलब है कि ट्यूलिप फेस्टिवल में इन बेहद खूबसूरत फूलों की सुन्दरता को निहारने के साथ-साथ फोटोग्राफी कम्पिटिशन भी आयोजित की जा रही है। अगर आपमें भी फोटोग्राफी का हुनर है तो आपको इस फेस्टिवल में जरूर जाना और कम्पिटिशन में हिस्सा लेना चाहिए। क्योंकि कम्पिटिशन में जितने वाले प्रतियोगी को पुरस्कार भी दिया जाएगा।

couples at tulip festival new delhi

शांति पथ के अलावा आप इन खूबसूरत फूलों को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क, कई गोलचक्कर के प्रमुख पार्कों, उपराष्ट्रपति के बंगले के आसपास, सरदार पटेल मार्ग और 11 मूर्ति मार्ग पर भी देख सकते हैं। शांतिपथ, चाणक्यपुरी में चल रहा ट्यूलिप फेस्टिवल में एंट्री बिल्कुल फ्री है।

ट्यूलिप फेस्टिवल से जुड़ी सभी जानकारियों के लिए NDMC की विज्ञप्ति को जरूर पढ़ें।

More News

    Read more about: festival delhi travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+