Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »नोएडा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट : अप्रैल'25 से खुलने के लिए तैयार है एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट, जाने तारीख

नोएडा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट : अप्रैल'25 से खुलने के लिए तैयार है एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट, जाने तारीख

इस साल हमारे देश में दो बड़े और महत्वपूर्ण एयरपोर्ट खुलने की संभावना है। उनमें से एक है नोएडा का जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट जबकि दूसरा है नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट। मीडिया रिपोर्ट्स में नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मंत्री (Civil Aviation Minister) के. राममोहन नायडू के हवाले से दावा किया जा रहा है कि इस साल अप्रैल से यह एयरपोर्ट खुल सकता है।

राज्य सभा में इस बात की पुष्टि करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सभी तैयारियां निर्धारित समय के आधार पर ही चल रही हैं। बताया जा रहा है कि इस एयरपोर्ट से सबसे पहले एयरलाइंस कंपनी इंडिगो और एयर इंडिया विभिन्न गंतव्यों के लिए विमान सेवाओं को शुरू करेंगे।

noida airport opening date

Money Control की मीडिया रिपोर्ट में नोएडा एयरपोर्ट के एक अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि अप्रैल में जब इस एयरपोर्ट को शुरू किया जाएगा तब करीब 30 गंतव्यों के लिए यहां से विमान उड़ान भरेंगी। उनमें से 25 घरेलू और 3 अंतर्राष्ट्रीय उड़ान शामिल होंगी। इसके अलावा 2 कार्गो विमान भी इस एयरपोर्ट से पहले दिन उड़ान भरेगी।

उक्त अधिकारी ने बताया कि जिन अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों के लिए नोएडा एयरपोर्ट से अप्रैल से विमान उड़ान भरेंगी, उनके लिए अभी सिर्फ 6 महीने का ही करार किया गया है। लेकिन सभी एयरलाइंस कंपनियों से बात करके घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों के लिए नियमित उड़ानों को शुरू कर दी जाएगी।

कब से शुरू होगा नोएडा एयरपोर्ट?

मीडिया रिपोर्ट में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एक उच्चाधिकारी के हवाले से दावा किया जा रहा है कि 17 अप्रैल 2025 से नोएडा का जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विमान सेवाएं शुरू हो जाएंगी। पहले दिन जिन अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों के लिए इस एयरपोर्ट से विमान उड़ान भरेगी, उनमें शामिल है -

  • सिंगापुर
  • दुबई
  • ज्यूरिक

जिन घरेलू गंतव्यों के लिए नोएडा एयरपोर्ट से विमान उड़ान भरेंगी उनमें शामिल है -

  • मुंबई
  • बेंगलुरु
  • लखनऊ
  • हैदराबाद
  • देहरादून
  • हुबली

इसके साथ ही इस के अंत तक म्यूनिक और ब्रुसेल के लिए भी अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को नोएडा एयरपोर्ट से शुरू करने की कोशिशें की जा रही हैं। बताया जाता है कि जनवरी 2025 के अंत तक नोएडा एयरपोर्ट के निर्माण का 80 प्रतिशत से ज्यादा काम पूरा किया जा चुका है। बाकी थोड़ा-बहुत जो काम बचा हुआ है, उसे अप्रैल में इसे लॉन्च करने से पहले पूरा कर लेने का भरोसा जताया गया है।

बताया जाता है टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसके पूरा होते ही 10 एयरोब्रिज को लगाने का काम भी पूरा कर लिया जाएगा। वहीं एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) टावर, उसकी कांच की दीवार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) द्वारा उसके ऑपरेशनल सिस्टम को लगाने आदि का काम भी पूरा किया जा चुका है।

बता दें, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नोएडा एयरपोर्ट के पहले चरण में जेवर में 1334 हेक्टेयर के क्षेत्र में इस एयरपोर्ट को तैयार किया जा रहा है। इसमें एक रनवे, एक टर्मिनल को डिजाइन किया गया है जो सालाना 12 मिलियन यात्रियों को हैंडल करने की क्षमता रखता है। यहां 1 लाख फ्लाईट आवाजाही कर सकेंगे ौर 2.5 लाख टन कार्गो। 1 लाख वर्ग मीटर में फैले टर्मिनल बिल्डिंग में 28 विमानों को पार्क किया जा सकेगा।

More News

    Read more about: noida airport travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+