Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कब खत्म होगा इंतजार और शुरू होगा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का ट्रायल? क्या है लेटेस्ट अपडेट?

कब खत्म होगा इंतजार और शुरू होगा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का ट्रायल? क्या है लेटेस्ट अपडेट?

कब खत्म होगा इंतजार और कब नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी पहली फ्लाइट? अगर आप भी यह जानने के लिए उत्सुक हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। जल्द ही यह इंतजार खत्म होने वाला है और जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बहुत जल्द आसमान की ऊंचाईयों को छूते फ्लाइट्स भरेंगे उड़ान। हाल ही में जेवर एयरपोर्ट से आयी खबरों के मुताबिक एयरपोर्ट के पहले रनवे का निर्माण पूरा हो चुका है।

जल्द ही इसका ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा। पहले कहा गया था कि सितंबर में नोएडा एयरपोर्ट के शुरू होने का दावा किया गया था लेकिन निर्माण में देर होने के कारण यह समयसीमा चुक गयी है।

jewar airport

बता दें, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लगभग 75 किमी की दूरी पर उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर इलाके में अत्याधुनिक और विशाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि पूरी तरह से बन जाने के बाद जेवर एयरपोर्ट सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि एशिया का सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा। बताया जाता है कि इस एयरपोर्ट के बन जाने से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा।

रनवे और एटीसी टावर सौंपी गयी

जेवर एयरपोर्ट पर 1 रनवे का निर्माण पूरा हो चुका है। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से इसके ट्रायल की तिथि का निर्धारण नहीं किया गया है। 1 रनवे के साथ-साथ एटीसी टावर का भी निर्माण हो चुका है, जिसे एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को सौंप दिया गया है। बताया जाता है कि यह रनवे 60 मीटर चौड़ा और 2900 मीटर लंबा है, जो देश का सबसे बड़ा रनवे है। इस एयरपोर्ट का निर्माण कई चरणों में किया जा रहा है और पहले चरण का निर्माण पूरा होने के बाद एयरपोर्ट से नियमित उड़ान सेवाओं को शुरू कर दिया जाएगा। उसके बाद अगले चरणों का निर्माण होगा।

कब से शुरू होगा ट्रायल रन?

मीडिया रिपोर्ट्स में संभावना जतायी गयी है कि नवंबर 2024 में जेवर एयरपोर्ट के रनवे का ट्रायल रन शुरू होगा। इससे पहले विमान से नेविगेशन प्रणाली की जांच की जा चुकी है। अब रनवे की जांच होगी और इसके बाद टेकऑफ से लेकर लैंडिंग तक में इस्तेमाल होने वाले सभी उपकरणों की भी जांच की जाएगी।

विमान में सवार होने से पहले टर्मिनल बिल्डिंग में यात्रियों को कैसे लाया जाएगा, यात्री विमान तक कैसे पहुंचेंगे, विमान के उड़ान भरते समय नेविगेशन सिस्टम, रडार सिस्टम ठीक से काम कर रहा है या नहीं इत्यादि के बारे में भी जांच की जाएगी। बताया जाता है कि एक महीने के अंदर एटीसी के उपकरणों की जांच और अन्य औपचारिकताएं भी पूरी कर ली जाएंगी।

noida jewar airport

कहां तक पहुंचा है जेवर एयरपोर्ट का काम

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भारत का सबसे विशाल एयरपोर्ट बताया जा रहा है। चार चरणों में 5000 हेक्टेयर से अधिक के क्षेत्र में इसे विकसित किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि नोएडा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का विकास कार्य एडवांस स्टेज में है। यह एक जटिल परियोजना है, जिसके निर्माण के अगले कुछ सप्ताह बेहद महत्वपूर्ण होने वाले हैं। मौजूदा स्थिति को देखकर उम्मीद जतायी जा रही है कि अप्रैल 2025 के अंत तक इस एयरपोर्ट का वाणिज्यिक संचालन शुरू हो सकता है।

More News

    Read more about: noida airport
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+