Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »नोएडा मेट्रो के एक्वा लाइन सेक्टर 142 से बॉटनिकल गार्डन तक नए कॉरिडोर का प्रस्ताव, बनेंगे 8 स्टेशन

नोएडा मेट्रो के एक्वा लाइन सेक्टर 142 से बॉटनिकल गार्डन तक नए कॉरिडोर का प्रस्ताव, बनेंगे 8 स्टेशन

मेट्रो की वजह से दिल्ली और नोएडा के बीच की दूरी तो मिट गयी थी लेकिन ग्रेटर नोएडा वालों के लिए दिल्ली अभी भी दूर थी। इस दूरी को मिटाने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार ने उठा ली है। हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने नोएडा मेट्रो के एक्वा लाइन कॉरिडोर विस्तार के DPR को मंजूरी दे दी है। अब जल्द ही एक नयी मेट्रो लाइन एक्वा लाइन को दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन और मजेंटा लाइन से जोड़ देगी।

बता दें, नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन मेट्रो दिल्ली के दूसरे मेट्रो से थोड़ी अलग है। यहां किसी और मेट्रो लाइन की तरह इंटरचेंज करने की सुविधा नहीं है और इस लाइन में सफर करने के लिए आपको अलग मेट्रो कार्ड बनवाने की जरूरत होती है। नोएडा इलेक्ट्रिक सिटी मेट्रो स्टेशन जो दिल्ली के ब्लू लाइन मेट्रो का आखिरी स्टेशन है, से बाहर निकलकर थोड़ा आगे जाकर एक्वा लाइन मेट्रो के परिसर में एंट्री लेनी होती है।

aqua line metro noida extension

सेक्टर 142 से बॉटनिकल गार्डन तक बनेगा नया कॉरिडोर

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार नोएडा के एक्वा लाइन मेट्रो के नये एक्सटेंशन में सेक्टर 142 से बॉटनिकल गार्डन तक नये मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। इसकी लंबाई करीब 11.56 किमी होगी, जो दिल्ली मेट्रो और नोएडा के एक्वा लाइन मेट्रो को जोड़ेगी। मिली जानकारी के अनुसार इस नये कॉरिडोर के बन जाने से ग्रेटर नोएडा से दिल्ली तक का सफर पूरा करना पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा आसान बन जाएगा।

बनेंगे 8 मेट्रो स्टेशन

सेक्टर 142 से बॉटनिकल गार्डन के बीच बनने वाले मेट्रो कॉरिडोर में 8 स्टेशन बनाने की योजना है :

  • बॉटनिकल गार्डन
  • नोएडा सेक्टर 44
  • नोएडा ऑफिस (सेक्टर 96 नोएडा प्राधिकरण का ऑफिस)
  • नोएडा सेक्टर 97
  • नोएडा सेक्टर 105
  • नोएडा सेक्टर 108
  • नोएडा सेक्टर 93
  • पंचशील बालक इंटर कॉलेज
noida metro aqua line extension

बॉटनिकल गार्डन बनेगा NCR का सबसे बड़ा इंटरचेंज

बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन को सबसे पहले दिल्ली मेट्रो के ब्लू लाइन के स्टेशन के तौर पर बनाया गया था। बाद में इसे मजेंटा लाइन से जोड़ा गया, जिसके लिए ओखला बर्ड सेंचुरी स्टेशन से होते हुए दिल्ली तक के लिए कॉरिडोर बनाया गया। अब इसे नोएडा मेट्रो के एक्वा लाइन से भी जोड़ा जा रहा है।

इसके साथ ही बॉटनिकल गार्डन NCR का सबसे बड़ा इंटरचेंज स्टेशन बन जाएगा। यहां 3 स्टेशन होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 11.56 किमी लंबे इस स्ट्रेच को बनाने में लगभग 2254 करोड़ 35 लाख रुपए का होगा। उम्मीद की जा रही है कि अगले 4 साल के अंदर यह लाइन बनकर तैयार हो जाएगी।

बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन दिल्ली मेट्रो के ब्लू और मजेंटा लाइन का जंक्शन है। यहां से इंटरचेंज कर यात्री एयरपोर्ट लाइन पर जाते हैं। नोएडा मेट्रो के एक्वा लाइन पर बॉटनिकल गार्डन से सेक्टर 142 तक नया एक्टेंशन बनेगा। यहीं एक्वा लाइन आगे नॉलेज पार्क-2 को जोड़ती है जिससे नोएडा एयरपोर्ट का लिंक बनेगा। ऐसे में दिल्ली मेट्रो के ब्लू लाइन के यात्री सीधे एयरपोर्ट पर आ-जा सकेंगे। इसके साथ ही बॉटनिकल गार्डन मेट्रो के सामने मौजूद बस स्टैंड से आनंद विहार रेलवे स्टेशन के लिए बस आसानी से मिल जाती है।

More News

    Read more about: noida metro delhi
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+