Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »नोएडा में लागू किया गया Lane बदलने के लिए नया ट्रैफिक नियम, जाने Details

नोएडा में लागू किया गया Lane बदलने के लिए नया ट्रैफिक नियम, जाने Details

नोएडा में गाड़ी चलाने वाले लोगों को अब थोड़ा अतिरिक्त सतर्क रहने की जरूरत है। नोएडा की ट्रैफिक पुलिस ने लेन बदलने को लेकर नया और पहले की तुलना में सख्त ट्रैफिक नियम लागू किया है। यह ट्रैफिक नियम शहर के 3 मुख्य रूट्स पर लागू किया गया है। अगर कोई भी वाहन चालक इन नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है या पकड़ा जाता है तो ट्रैफिक के नए नियमों में उसके खिलाफ कड़ी सजा का प्रावधान भी रखा गया है।

पर क्यों अचानक लेन बदलने को लेकर नोएडा में नया ट्रैफिक नियम लागू किया गया? कौन से 3 मुख्य रूट्स पर लागू किया गया है नया ट्रैफिक नियम?

noida new traffic rule

Times of India की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार नोएडा की ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक लेन बदलने की आदत को बदलने के लिए यह नया नियम लागू किया है। खासतौर पर जो वाहन चालक बिना किसी पूर्व संकेत दिये अचानक लेन बदलकर या कट लेते हैं, उनकी आदतों को सुधारने के लिए यह नियम लागू किया गया है।

बताया जाता है कि नए ट्रैफिक नियमानुसार जो वाहन चालक अपना लेन बदलना चाहते हैं, उन्हें निर्धारित लेन बदलने के ज़ोन से लगभग 100 मीटर पहले ही अपना लेन बदल लेना पड़ेगा। अगर ऐसा नहीं किया गया तो ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उनपर जुर्माना भी लगाया जाएगा।

कौन से 3 रूट्स पर लागू हुआ नया नियम?

जिन 3 रूट्स पर ट्रैफिक का नया नियम लागू किया गया है, उनमें शामिल है -

  • चर्खा से कालिंदी कुंज टर्न - लेन बदलने वाले ज़ोन में प्रवेश करने से 100 मीटर पहले ही वाहन चालकों को अपना लेन बदल लेना होगा।
  • जीआईपी से महामाया - वाहन चालकों को बायां लेन बनाए रखना होगा।
  • डीएनडी और चिल्ला - जो वाहन इन इलाकों की तरफ जा रहे हैं, उन्हें दायां लेन बनाए रखना होगा।

बताया जाता है कि ट्रैफिक के नए नियमों का पालन करवाने के लिए नोएडा की ट्रैफिक पुलिस ने 3 सदस्यों वाली टीम को महत्वपूर्ण प्वाएंट्स पर तैनात किया गया है ताकि वे यह सुनिश्चित कर सकें कि वाहन चालक लेन का पालन कर रहे हैं। इसके साथ ही मुख्य जगहों पर साइनबोर्ड भी लगाया जा रहा है, जो वाहन चालकों को इन नए नियम के बारे में जानकारी देगा और उन्हें आखिरी समय में लेन बदलने से रोकेगा।

More News

    Read more about: noida traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+