Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अब DTC बसों के लिए व्हाट्स ऐप पर कर सकेंगे टिकट बुकिंग, जानिए क्या है पूरा Process

अब DTC बसों के लिए व्हाट्स ऐप पर कर सकेंगे टिकट बुकिंग, जानिए क्या है पूरा Process

दिल्ली वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! दोस्तों और रिश्तेदारों के Good Morning और Good Night के मैसेजेस से परेशान रहने वाले लोगों के लिए अब व्हाट्स ऐप बड़े काम की चीज लेकर आयी है। सिर्फ दोस्तों या रिश्तेदारों को मैसेज या बातचीत ही नहीं बल्कि व्हाट्स ऐप पर अब दिल्लीवालें बस की टिकट भी बुक कर सकेंगे।

जी हां, DTC (दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन) के बसों की टिकट अब व्हाट्स ऐप के जरिए भी खरीदने की सुविधा दिल्ली वालों को उपलब्ध करवायी जा रही है।

Dtc bus whats app ticket

मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल DTC और DIMTS रूटों पर यात्रा करने वाले यात्री चैटबोट के जरिए सिंगल जर्नी यानी एक तरफ का टिकट व्हाट्स ऐप के माध्यम से खरीद सकेंगे। उन्हें यह टिकट क्यूआर कोड स्कैन करके खरीदना होगा। इस बात की जानकारी व्हाट्स ऐप की तरफ से दी गयी।

यह सुविधा उन सभी यात्रियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होने वाली है जो अक्सर इन रूटों पर आवाजाही करते हैं। यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए चैटबोट में हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में यह टिकट सुविधा प्रदान की जा रही है।

कैसे बुक कर सकेंगे टिकट?

  • चैट शुरू करने से पहले आपको क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा।
  • या +91 8744073223 नंबर पर 'Hi' लिखकर मैसेज भेजना होगा।
  • चैट के शुरू होने के बाद अपनी पसंद की भाषा का चुनाव 'हिंदी' अथवा 'ENG' में करना होगा।
  • इसके बाद एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
dtc bus whats app number
  • अब सोर्स (शुरुआती) और डेस्टिनेशन (गंतव्य) स्टॉप का चुनाव करना होगा।
  • इसके बाद आपसे एसी या नॉन एसी में से किसी एक विकल्प को चुनने के लिए कहा जाएगा।
  • अब पेमेंट का विकल्प दिया जाएगा।
  • पेमेंट करते ही टिकट बुक हो जाएगी जिसे आप अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकेंगे।

DTC बनी पहली सरकारी बस सेवा

व्हाट्स ऐप के जरिए बस का टिकट उपलब्ध करवाने वाली पहली सरकारी बस सर्विस DTC बन गयी है। बताया जाता है कि व्हाट्स ऐप का इस्तेमाल कर कोई यात्री एक बार में अधिकतम 6 टिकट बुक कर सकता है। अगर कोई यात्री किसी रूट पर बार-बार आवाजाही करता है तो उसे शॉर्टकट की सुविधा भी उपलब्ध करवायी जाएगी।

इस सुविधा के तहत यात्रियों को बार-बार सोर्स और डेस्टिनेशन चुनने की जरुरत नहीं होगी। बता दें, दिल्ली मेट्रो पहले ही व्हाट्स ऐप के माध्यम से टिकट खरीदने की सुविधा उपलब्ध करवा रही है। इसी कड़ी में अब DTC का नाम भी जुड़ गया है।

More News

    Read more about: delhi bus travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+