Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पटना से जयनगर के बीच शुरू हुई नमो भारत रैपिड रेल, क्या है रूट, Timing और किराया?

पटना से जयनगर के बीच शुरू हुई नमो भारत रैपिड रेल, क्या है रूट, Timing और किराया?

बिहार की राजधानी पटना से जयनगर के बीच नमो भारत रैपिड रेल सेवा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर शुरू किया। पिछले दिनों मधुबनी में एक समारोह के दौरान उन्होंने इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया। उम्मीद की जा रही है कि देश की दूसरी सेमी हाई स्पीड रैपिड रेल की मदद से बिहार वासियों को पटना से जयनगर के बीच की दूरी को तय करने में कम समय के साथ-साथ आरामदायक सफर का भी लाभ मिलेगा।

गौरतलब है कि देश के पहले नमो भारत रैपिड रेल (शुरुआती नाम वंदे मेट्रो) सेवा को दिल्ली-मेरठ रूट पर शुरू किया गया था। इसके बाद पिछले साल अहमदाबाद-भुज रूट पर पीएम मोदी ने इसे हरी झंडी दिखाई थी और अब पटना से जयनगर के बीच हाई स्पीड रेल सेवा को शुरू किया गया है।

patna-jaynagar namo bharat

क्या होगा पटना-जयनगर नमो भारत रैपिड रेल का रूट? आवाजाही में कितना लगेगा समय और क्या होगा किराया? रास्ते में किन स्टेशनों पर रुकेगी नमो भारत रैपिड रेल?

16 कोच वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन

India Tv News की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पटना-जयनगर के बीच जिस नमो भारत रैपिड रेल को शुरू किया गया है, वह 16 कोच वाली एक ट्रेन है। हालांकि अहमदाबाद-भुज रूट पर जिस नमो भारत रैपिड रेल को शुरू किया गया था, वह 12 कोच वाली ट्रेन थी।

रेलवे के अधिकारियों के हवाले से बताया जाता है कि ट्रेन के कोच में वृद्धि का फैसला इस रूट से होकर आवाजाही करने वाले अधिक से अधिक यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ही लिया गया है। भारतीय रेल बोर्ड के उच्चाधिकारी दिलीप कुमार ने दावा किया है कि नमो भारत रैपिड रेल भारतीय रेलवे का भविष्य है, जो देशभर में यात्रा के अनुभव को पूरी तरह से बदल देने वाला होगा।

क्या है रूट व ठहराव?

बताया जाता है कि पटना से जयनगर के बीच यह ट्रेन जिन स्टेशनों पर रुकेगी उनमें शामिल है -

  • मधुबनी
  • सकरी
  • दरभंगा
  • समस्तीपुर
  • बरौनी
  • मोकामा
  • बाढ़
namo bharat train patna

पटना-जयनगर नमो भारत रैपिड रेल सेवा की खास बातें -

  • ट्रेन नंबर - 94803/94804
  • दूरी - लगभग 267 किलोमीटर
  • यात्रा में लगने वाला समय - लगभग 5 घंटा 30 मिनट
  • गति - 110 किमी प्रति घंटा
  • कितने दिन चलेगी - सप्ताह में 6 दिन (रविवार और शनिवार को छोड़कर)
  • प्राथमिक रखरखाव - पटना
  • ट्रेन में मॉड्यलर इंटिरियर, चार्जिंग पोर्ट, वैक्यूम टॉयलेट, रियल टाइम रूट डिस्प्ले बोर्ड आदि सुविधाएं मिलेगी।
  • नमो भारत रैपिड रेल 'कवच' सिस्टम से लैस है। इसमें सीसीटीवी कैमरा, आग लगने की जानकारी, लोको पायलट या ट्रेन मैनेजर से इमरजेंसी टॉक-बैक सिस्टम आदि भी मिलेगी ताकि यात्रियों की सुविधा को सुनिश्चित किया जाए।

किराया और Timing

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पटना से जयनगर नमो भारत रैपिड रेल में कुल 16 कोच होंगी, जिसमें अधिकतम 2000 यात्री बैठकर सफर कर सकेंगे। इसके साथ ही लगभग 1000 यात्री के खड़े होकर यात्रा करने की जगह भी ट्रेन में रहेगी। दावा किया जा रहा है कि इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन में पर्याप्त जगह रहेगी ताकि यात्रियों को इन दोनों शहरों के बीच यात्रा करने में किसी तरह की कोई तकलीफ न हो।

जयनगर-पटना नमो भारत रैपिड रेल सुबह 5 बजे जयनगर से खुलेगी जो पटना में दिन में 10.30 बजे पहुंचेगी। वहीं पटना-जयनगर नमो भारत रैपिड रेल शाम 6.05 बजे पटना से खुलेगी जो रात 11.45 बजे जयनगर पहुंचेगी। इस ट्रेन का किराया बहुत ज्यादा नहीं रखा गया है। इस ट्रेन का किराया 25 किमी के लिए ₹30 रखा गया है।

More News

    Read more about: patna train travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+