Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अपने जन्मदिन पर आज IICC 'यशोभूमि' के पहले चरण को PM Modi राष्ट्र को करेंगे समर्पित

अपने जन्मदिन पर आज IICC 'यशोभूमि' के पहले चरण को PM Modi राष्ट्र को करेंगे समर्पित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानी 17 सितंबर 2023 को अपने जन्मदिन पर देश को एक नयी सौगात भेंट करने वाले हैं। सुबह 11 बजे पीएम मोदी नई दिल्ली के द्वारका में इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (आईआईसीसी) के पहले चरण 'यशोभूमि' का उद्घाटन करने वाले हैं।

Yashobhoomi pm modi

सिर्फ इसका ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री द्वारका सेक्टर 21 से नए मेट्रो स्टेशन 'यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25' तक दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के विस्तार का भी उद्घाटन करेंगे। देश में बैठकों, सम्मेलनों और प्रदर्शनियों की मेजबानी के उद्देश्य से ही नई दिल्ली के द्वारका में 'यशोभूमि' को तैयार किया गया है।

8.9 लाख वर्ग मीटर से अधिक के कुल परियोजना क्षेत्र और 1.8 लाख वर्ग मीटर से अधिक के कुल निर्मित क्षेत्र के साथ, 'यशोभूमि' दुनिया की सबसे बड़ी एमआईसीई (बैठकें, प्रोत्साहन, सम्मेलन और प्रदर्शनियां) सुविधाओं में अपना स्थान बनाएगी। 'यशोभूमि' के निर्माण में करीब 5,400 करोड़ रुपये की आयी है। यह एक भव्य कन्वेंशन सेंटर, कई प्रदर्शनी हॉल और अन्य सुविधाओं से सुसज्जित है।

क्या-क्या है शामिल

'यशोभूमि' के 73 हजार वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में कन्वेंशन सेंटर में मुख्य सभागार, ग्रैंड बॉलरूम सहित 15 सम्मेलन कक्ष और 13 बैठक कक्ष शामिल हैं, जिनकी कुल क्षमता 11,000 प्रतिनिधियों को रखने की है। कन्वेंशन सेंटर में देश का सबसे बड़ा एलईडी मीडिया फेसेड है। कन्वेंशन सेंटर का पूर्ण हॉल में एक बार में लगभग 6,000 मेहमानों के बैठने की व्यवस्था की जा सकेगी।

Pm modi birthday

इसके ऑडिटोरियम में सबसे नवीन स्वचालित बैठने की प्रणालियों में से एक है जो फर्श को एक सपाट फर्श या अलग-अलग बैठने की व्यवस्था के लिए ऑडिटोरियम शैली में बैठने में सक्षम बनाती है। पंखुड़ी की छत वाला ग्रैंड बॉलरूम लगभग 2,500 मेहमानों की मेजबानी कर सकता है। इसमें एक खुला क्षेत्र भी है जिसमें 500 लोग बैठ सकते हैं। आठ मंजिलों में फैले 13 बैठक कक्षों में विभिन्न स्तरों की विभिन्न बैठकें आयोजित की जा सकेंगी।

दुनिया के सबसे बड़े प्रदर्शनी हॉल

'यशोभूमि' में दुनिया के सबसे बड़े प्रदर्शनी हॉलों में से एक है। 1.07 लाख वर्ग मीटर से अधिक में बने इन प्रदर्शनी हॉलों का उपयोग प्रदर्शनियों, व्यापार मेलों और व्यावसायिक कार्यक्रमों की मेजबानी के लिए किया जाएगा। बताया जाता है कि 'यशोभूमि' में सभी सार्वजनिक परिसंचरण क्षेत्रों को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह सम्मेलन केंद्रों के बाहरी स्थान के साथ निरंतरता का बोध कराता है।

iicc yashobhoomi

यह 100 प्रतिशत अपशिष्ट जल के फिर से उपयोग, वर्षा जल संचयन के प्रावधानों के साथ कई अत्याधुनिक वॉटर ट्रिटमेंट की प्रणाली से भी सुसज्जित है। इसके परिसर को सीआईआई के भारतीय ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) से प्लेटिनम प्रमाण प्राप्त हुआ है।

दिल्ली मेट्रो का नया स्टेशन

नए मेट्रो स्टेशन 'यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25' के उद्घाटन के साथ 'यशोभूमि' दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन से भी जुड़ जाएगी। नए मेट्रो स्टेशन में तीन सबवे होंगे - स्टेशन को प्रदर्शनी हॉल, कन्वेंशन सेंटर और सेंट्रल एरिना से जोड़ने वाला सबवे, जिसकी लंबाई 735 मीटर है। दूसरा सबवे द्वारका एक्सप्रेसवे में प्रवेश/निकास को जोड़ने वाला और तीसरा सबवे मेट्रो स्टेशन को 'यशोभूमि' के भविष्य के प्रदर्शनी हॉल के फोयर से जोड़ेगा।

yashobhumi

दिल्ली मेट्रो एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर मेट्रो ट्रेनों की गति को भी 90 से बढ़ाकर 120 किमी/घंटा किया जाएगा जिससे यात्रा का समय कम हो जाएगा। इसके बाद 'नई दिल्ली' से 'यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25' तक मेट्रो से आने में सिर्फ 21 मिनट का समय ही लगेगा।

More News

    Read more about: delhi dmrc
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+