Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कानपुर से लखनऊ के बीच 32 ट्रेनें हुई रद्द-कई डायवर्ट, क्यों? कब तक? देखिए ट्रेनों की पूरी List

कानपुर से लखनऊ के बीच 32 ट्रेनें हुई रद्द-कई डायवर्ट, क्यों? कब तक? देखिए ट्रेनों की पूरी List

अगर आप अगले कुछ दिनों में कानपुर रूट से पूर्वांचल, बुंदेलखंड क्षेत्र अथवा बिहार की ओर यात्रा करने वाले हैं, तो ध्यान दें। इस रेलमार्ग से यात्रा करने वाले यात्रियों को थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर-मध्य रेलवे (NCR) ने कानपुर से लखनऊ के बीच 32 ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

इसके साथ ही इस रूट की कई ट्रेनों को डायवर्ट भी किया गया है जो अपने बदले हुए रूट से आवाजाही करेंगी। बताया जाता है कि कानपुर से लखनऊ के बीच में गंगा ब्रिज पर आवश्यक ट्रैक रख-रखाव का काम किया जाएगा, जिसकी वजह से रेलवे ने यह परिवर्तन किया है।

indian trains

दैनिक जागरण की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार 30 अप्रैल तक कानपुर से लखनऊ के बीच गंगा ब्रिज पर ट्रैक रखरखाव की वजह से इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही को रद्द व डायवर्ट किया जाएगा।

कौन सी ट्रेनों को किया जाएगा रद्द -

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम
11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ इंटरसिटी
11110 लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी इंटरसिटी
51813 झांसी-लखनऊ पैसेंजर
55345 लखनऊ-कासगंज पैसेंजर
55346 कासगंज-लखनऊ पैसेंजर
64203 लखनऊ-कानपुर सेंट्रल मेमू
64204 कानपुर सेंट्रल-लखनऊ मेमू

इसके साथ ही 09465 अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल, 09466 दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल, 05305 छपरा-आनंद विहार, 05306 आनंद विहार-छपरा स्पेशल ट्रेन 30 अप्रैल तक अलग-अलग तिथियों में बंद रहेगी।

रूट डायवर्ट -

गंगा ब्रिज पर रख-रखाव व मरम्मत का काम होने की वजह से कई ट्रेनों को बदले हुए रूट से संचालित किया जाएगा।

लखनऊ-मुरादाबाद रूट से चलने वाली ट्रेनें -

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम
12571 गोरखपुर-आनंद विहार
12595 गोरखपुर-आनंद विहार
22539 मऊ-आनंद विहार
12003 शताब्दी एक्सप्रेस
15025 मऊ-आनंद विहार
15705 कटिहार-दिल्ली

बताया जाता है कि ये ट्रेनें कानपुर, टुंडला और अलीगढ़ स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। इन स्टेशनों पर जाने वाले यात्रियों को दूसरे विकल्पों के बारे में सोचना होगा।

indian railways train

लखनऊ-शाहजहांपुर-कासगंज रूट से चलेंगी ट्रेनें

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम
20921 बांद्रा-लखनऊ
20922 लखनऊ-बांद्रा
19670 पाटलिपुत्र-उदयपुर
12179 लखनऊ-आगरा फोर्ट
12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ

बुढ़वल-सीतापुर-शाहजहांपुर-कासगंज रूट -

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम
22922 गोरखपुर-बांद्रा
02563 बरौनी-नई दिल्ली
02569 दरभंगा-नई दिल्ली
02570 नई दिल्ली-दरभंगा

गंगा ब्रिज पर रखरखाव के काम की वजह से कुछ ट्रेनें लखनऊ तक नहीं आएंगी। अगले कुछ दिनों के लिए इन ट्रेनों का टर्मिनल स्टेशन कानपुर ही होगा।

जो ट्रेनें लखनऊ नहीं आएगी, उनमें शामिल है -

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम तारीख
11407 पुणे-लखनऊ एक्सप्रेस 18, 25 मार्च, 1, 8, 15 और 22 अप्रैल
22121 एलटीटी-लखनऊ सुपरफास्ट 22, 29 मार्च, 5, 12, 19 और 26 अप्रैल
15083 छपरा-फर्रुखाबाद 19 मार्च से 30 अप्रैल

ट्रेनें देर से चलेंगी -

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम
12535 लखनऊ-रायपुर गरीब रथ
64211 लखनऊ-कानपुर मेमू
07076 गोरखपुर-हैदराबाद
05053 गोरखपुर-बांद्रा स्पेशल

इस बारे में प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह का कहना है कि रेलवे संरक्षा के तहत गंगा ब्रिज पर रख-रखाव का काम किया जाएगा, जिसके लिए यह ब्लॉक किया जा रहा है। बताया जाता है कि रेलखंड को हर दिन नियमित रूप से 9 घंटों के लिए बंद रखा जाएगा। इस रख-रखाव की वजह से ट्रेनों की गति में तेजी आएगी और कम समय में लंबी दूरी तय की जा सकेगी।

अगर आप इस दौरान इस रूट से होकर यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो इस बारे में रेलवे के इंक्वायरी नंबर पर जरूर संपर्क कर लें और अपनी ट्रेन की स्थिति का पता लगा लें। ट्रेनों की स्थिति का पता लगाने के लिए रेलवे के आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं।

More News

Read more about: railways kanpur lucknow
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+