Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बाढ़ से बेहाल दिल्ली में फिर से बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया 5 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

बाढ़ से बेहाल दिल्ली में फिर से बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया 5 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ने की वजह से दिल्ली में बाढ़ आ गयी। पिछले 45 सालों में शायद ऐसा कभी नहीं हुआ होगा कि दिल्ली शहर के अंदर यमुना का पानी प्रवेश कर गया है। लेकिन दिल्ली शहर और दिल्ली NCR की स्थिति में इतनी जल्दी सुधार नहीं आने वाला है।

Delhi rain

मौसम विभाग (IMD) से मिली चेतावनी के अनुसार दिल्ली में फिर से बारिश होने की संभावना है। सिर्फ दिल्ली ही नहीं मौसम विभाग ने 5 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रविवार को भी दिल्ली के कुछ इलाकों में भारी बारिश हुई थी, जिस कारण दिल्लीवालों की मुश्किलें फिर से बढ़ गयी थी। IMD की चेतावनी के अनुसार सोमवार को दिल्ली में दिनभर आसमान में बादल छाये रहेंगे और कुछ इलाकों में गरज के साथ छिंटे व हल्की बारिश होने के आसार हैं।

rain

पिछले कुछ समय में दिल्ली शहर के जलस्तर में थोड़ी कमी आयी है लेकिन बारिश ने एक बार फिर से दिल्ली की मुश्किलें बढ़ा दी है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले 5 दिनों तक दिल्ली के हालातों में सुधार की संभावना नहीं है। मौसम का हाल ऐसा ही बना रहेगा। दिल्ली के साथ-साथ मौसम विभाग ने देश के दूसरे हिस्सों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD ने 5 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों तक मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

rain

बताया जाता है कि कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, गुजरात, तेलंगाना, कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। बताया जाता है कि जिन इलाकों में भारी बारिश होगी वहां कुछ समय के लिए दृश्यता भी कम हो सकती है। इसलिए सड़कों पर गाड़ियां चलाते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गयी है।

मौसम विभाग ने घर से निकलने से पहले अपने गंतव्य के रुट के विषय में पूरी जानकारी लेकर ही बाहर निकलने की सलाह दी है। जिन इलाकों में जलजमाव की समस्या होती है, वैसे इलाकों में ना जाकर दूसरे रुट से अपने गंतव्य की तरह बढ़े। खास तौर पर अगर आपके रुट पर अगर कोई जर्जर इमारत है, तो बारिश के दिनों में उसके आसपास से गुजरने से बचने की सलाह दी गयी है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+